लद्दाख ट्रिप से Sara Ali Khan ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, फैंस बोले- ब्यूटीफुल

Updated: 2026-09-02, 21:23 IST

सारा अली खान इन दिनों लद्दाख में छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने पहाड़ों से कुछ तस्वीरें शेयर की जहां वो भरपूर मस्ती करती नजर आईं।

1/7

सारा अली खान ने लद्दाख में मस्ती करते हुए जो तस्वीरें शेयर की हैं वो वाकई देखने लायक हैं। पानी में मस्ती करने से लेकर बीहड़ इलाकों की सैर तक, सारा बिना किसी बनावटी फोटोशूट के अपनी छुट्टियों का भरपूर आनंद उठा रही हैं।

2/7

ऐसा लगता है कि साार ने लद्दाख की अपनी यात्रा की शुरुआत मस्ती भरे अंदाज में की है। एक तस्वीर में अभिनेत्री पानी के किनारे बैठकर उससे खेल रही हैं, उनके पीछे पहाड़ बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

3/7

उन्होंने स्टाइलिश धूप का चश्मा भी पहना है जो छुट्टियों पर आई कूल गर्ल के मूड से बिल्कुल मेल खाता है।

4/7

एक अन्य फोटो में वो पानी के किनारे खेलने से लेकर बस शांत खड़े होकर प्रकृति का आनंद लेने दिख रही हैं। प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट और बकेट हैट पहने, वह झील के किनारे पहाड़ों के सामने पोज देती नजर आईं।

5/7

यात्रा की एक और तस्वीर में सारा पानी के किनारे खड़ी होकर सामने पहाड़ों को देख रही है। आसमान साफ ​​है, झील शांत है और पूरा वातावरण इतना सुकून भरा है कि आमतौर पर ऐसा सुकून पाने के लिए काफी दूर यात्रा करनी पड़ती है।

6/7

एक फोटो में वह सफेद टी-शर्ट, भूरे रंग के शॉर्ट्स और चौड़ी किनारी वाली टोपी पहने हुए ऊबड़-खाबड़ इलाके की सैर कर रही है।

7/7

इस यात्रा में सारा फुक्ताल मठ भी गईं, जहां उन्होंने रंगीन प्रवेश द्वार पर अपने यात्रा साथियों के साथ तस्वीर खिंचवाई।