Ranabaali की सफलता से भावुक हुईं Rashmika Mandanna, पति विजय की तारीफ में कहा- मैं आपकी फैन हूं...

Updated: 2026-10-17, 16:38 IST

पहले दिन रणबाली को अच्छी ओपनिंग मिली। साथ ही लोग भी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। अब रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने सेट से अनदेखी फोटोज शेयर करते हुए खुद को पति का फैन बताया है।

कमाल की रही रणबाली की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग1/7

कमाल की रही रणबाली की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग

मोस्ट अवेटेड फिल्म रणबाली (Ranabaali) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। साथ ही फिल्म ने पहले ही दुनियाभर में 16 करोड़ के आसपास कारोबार किया था।

रणबाली के रिस्पॉन्स से भावुक हुईं रश्मिका2/7

रणबाली के रिस्पॉन्स से भावुक हुईं रश्मिका

अब रणबाली को मिल रहे रिस्पॉन्स से रश्मिका मंदाना इमोशनल हो गईं। उन्होंने फिल्म से अपने 'जयम्मा' के लुक में तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लंबा चौड़ा नोट भी लिखा है।

जयम्मा के किरदार से मिली ये सीख3/7

जयम्मा के किरदार से मिली ये सीख

पोस्ट में रश्मिका मंदाना ने अपने किरदार के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि एक ऐसी महिला जिसका प्यार बहुत ही पवित्र है। उन्होंने कहा, "उन्होंने मुझे बताया कि असल में एक महिला होने का क्या मतलब है। अपने लोगों के लिए खड़े होना, उनकी रक्षा करना और उन्हें पूरे दिल से प्यार करना।"

फिल्म के बारे में की बात4/7

फिल्म के बारे में की बात

रश्मिका मंदाना ने कहा कि रणबाली को जो प्यार मिल रहा है, उससे वह भावुक हो गई हैं। हालांकि, वह खुश भी हैं। साथ ही उन्होंने कहा, "यह फिल्म एक समुदाय के रूप में हमारी ताकत, ईश्वर में हमारे विश्वास, और सबसे कठिन समय में भी छोटी-छोटी खुशियों को मनाने की हमारी क्षमता के बारे में है।"

रश्मिका ने लोगों से की गुजारिश5/7

रश्मिका ने लोगों से की गुजारिश

रश्मिका मंदाना ने लोगों के लिए कहा , "रणबाली को सिनेमाघरों में देखना एक ऐसा अनुभव है जिसे बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। मैं ऐसा इसलिए नहीं कह रही कि यह मेरी फिल्म है, बल्कि इसलिए कह रही हूं क्योंकि जब कोई अच्छी फिल्म बनती है, तो उसे पूरी तरह से अनुभव करना बहुत जरूरी होता है।"

विजय की फैन हैं रश्मिका6/7

विजय की फैन हैं रश्मिका

रश्मिका ने फिल्म के डायरेक्टर राहुल सांकृत्यान की भी तारीफ की। साथ ही खुद को पति का फैन बताया। उन्होंने कहा, "मैंने आपसे पहले भी कहा है और हमेशा कहती रहूंगी कि मैं आपकी फैन हूं और हमेशा रहूंगी। आज जब हर कोई आपकी और आपकी कड़ी मेहनत (जो आप हमेशा करते हैं) की तारीफ कर रहा है, तो मुझे बहुत खुशी और सुकून मिल रहा है।"

जयम्मा के रोल में पसंद आईं रश्मिका7/7

जयम्मा के रोल में पसंद आईं रश्मिका

रश्मिका मंदाना ने आखिर में सभी टीम को बधाई दी और उम्मीद लगाई कि यह फिल्म दर्शकों के साथ लंबे समय तक रहेगी। जयम्मा के रोल के लिए रश्मिका की खूब तारीफ हो रही है।