Raghav Chadha ने परिणीति चोपड़ा संग शेयर की प्यार भरी फोटोज, खुद को बताया लकी हसबैंड
परिणीति चोपड़ा और पॉलिटिशियन राघव चड्ढा फैंस के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। बीते दिन 22 अक्टूबर को परिणीति ने अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उनके इस दिन को राघव चड्ढा ने और भी खास बना दिया।
1/7राघव चड्ढा ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
पत्नी परिणीति चोपड़ा का 38वा बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए राघव चड्ढा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई खूबसूत तस्वीरे शेयर की हैं। पहली तस्वीर में राघव बड़े ही प्यार के साथ नीर की मम्मी को हाथों से केक खिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
2/7राघव के कंधे पर सिर रख सुकून पाती दिंखी परिणीति
दूसरी फोटो में 'शक' एक्ट्रेस ने पति राघव चड्ढा के शोल्डर पर सिर रख रखा है और वह बड़े ही प्यार से खाने की तरफ एकटक निहार रही हैं। इस फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है कि राघव ने परिणीति को कुछ ऐसा कहा है, जिससे उनके चेहरे पर बड़ी सी स्माइल आ गई है।
3/7राघव चड्ढा परिणीति को चिढ़ाते दिखे
तीसरी फोटो में राघव चड्ढा ने हाथ में छोटा सा बंध पकड़ा हुआ है और वह पूरा स्वाद और आनंद लेते हुए डिश खा रहे हैं। परिणीति फोटो में पॉलिटिशियन को ललचाई भरी नजरों से देख रही हैं।
4/7राघव ने परिणीति के दिन को बनाया खास
एक अन्य फोटो में राघव चड्ढा परिणीति चोपड़ा को कुछ खिला रहे हैं और कैमरा को देखते हुए पोज कर रहे हैं। एक तरफ जहां राघव एक टक कैमरे की तरफ निहार रहे हैं, तो वहीं परिणीति चोपड़ा का पूरा ध्यान सिर्फ खाने की ओर है।
5/7राघव ने खुद को बताया लकी हसबैंड
राघव चड्ढा ने इन सभी खूबसूरत फोटोज को शेयर करते हुए ऐसा कैप्शन लिखा, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा, "नीर की मम्मी को जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं, पूरे प्यार के साथ ये कहना चाहता हूं कि मैं दुनिया का सबसे लकी पति हूं।"
6/7सोशल मीडिया पर लोगों ने लुटाया प्यार
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की इन प्यार भरी फोटोज को देखने के बाद फैंस अपनी खुशी नहीं रोक पाए। एक यूजर ने लिखा, "नीर की मम्मी और राघव की पत्नी, घर की क्वीन हो आप।" दूसरे यूजर ने लिखा, "राघव आप अपनी मूंछे हटा दो प्लीज आपके लुक पर सूट नहीं करती।" अन्य यूजर ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे भाभी।"
7/72023 में हुई थी परिणीति-राघव की शादी
परिणीति और राघव चड्ढा की लंदन में हुई थी। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे तो डेट किया और 24 सितंबर 2023 में उन्होंने परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी की। बीते साल 19 अक्टूबर को ही उन्होंने बेटे नीर का स्वागत किया।