Neha Kakkar ने पति संग मनाई शादी की छठी सालगिरह, कभी उड़ी थी तलाक की अफवाह
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह के रिश्ते में कई बार उतार-चढ़ाव की अफवाहें उड़ी, लेकिन वह हमेशा एक-दूसरे के लिए मजबूती से खड़े रहे। अब हाल ही में बॉलीवुड के फेवरेट कपल नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने शादी की छठी सालगिरह पर कई खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं।
1/7रोहन-नेहा की शादी को छह साल पूरे
शादी के छह साल पूरे होने पर नेहा कक्कड़ ने पति रोहनप्रीत संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए कई खूबसूरत तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर की हैं, जिसमें दोनों का एक-दूसरे के पति प्यार और सम्मान साफ-साफ झलक रहा है।
2/7रेस्टोरेंट जाकर सेलिब्रेट की एनिवर्सरी
नेहा कक्कड़ ने रोहन के साथ रेस्टोरेंट जाकर अपने इस खास दिन को सेलिब्रेट किया। उन्होंने बड़े ही प्यार से पति रोहनप्रीत के कंधे पर हाथ रखा हुआ है और साथ ही उनकी टेबल पर केक रखा है।
3/7येलो रंग की ड्रेस में लगीं बेहद प्यारी
सबकी फेवरेट सिंगर नेहा कक्कड़ ने इस खास मौके पर अपने लुक को कैजुअल ही रखा। ब्लैक रंग के ट्यूब टॉप के साथ उन्होंने येलो रंग का हाफ जालीदार टॉप पहना। साथ ही सैम मैचिंग पैंट कैरी की, जो परफेक्ट कैजुअल लुक है। रोहनप्रीत भी नेहा संग ट्विनिंग करते दिखाई दिए।
4/7मूवी डेट पर लेकर गए रोहनप्रीत
इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि रोहनप्रीत ने पत्नी नेहा के लिए परफेक्ट एनिवर्सरी गिफ्ट प्लान किया है। नेहा कक्कड़ एक अन्य फोटो में रोहनप्रीत के साथ लग्जरी सिनेमाहॉल में मूवी एन्जॉय करती दिखीं।
5/7नेहा कक्कड़ के लिखा- 6 साल हो गए
नेहा कक्कड़ ने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ ये सभी लवी डवी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "6 साल हो भी गए। मैं रोहनप्रीत से बस यही पूछती हूं, क्योंकि इस आदमी ने मेरी लाइफ इतनी स्मूथ कर दी है कि ऐसा लग रहा है कि ये छह साल कुछ सेकंड्स में गुजर गए। रोहनप्रीत तुम मेरे अच्छे कर्मों का फल हो।"
6/72020 में शादी के बंधन में बंधा था कपल
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी 24 अक्टूबर साल 2020 में हुई थी। दोनों की शुरुआती मुलाकात 'नेहू दा व्याह' म्यूजिक वीडियो के सेट पर हुआ था। उसी दौरान उनकी लव स्टोरी शुरू हुई और कुछ ही महीनों में कपल ने शादी कर ली।
7/7जनवरी में उड़ी थी अनबन की खबरें
नेहा कक्कड़ ने जनवरी 2026 में सोशल मीडिया से जब ब्रेक लेने की बात कही थी, तो तुरंत एक्ट्रेस की पोस्ट्स से उनकी पर्सनल लाइफ में उथल-पुथल की अटकलें लगने लगीं और सोशल मीडिया पर तलाक की अफवाहें तेजी से फैलने लगीं। हालांकि, बाद में नेहा ने खुद क्लियर किया कि उनके और रोहन के बीच सबकुछ ऑल इज वेल है।