डार्क पिंक ड्रेस में Mallika Sherawat ने गिराई इंटरनेट पर बिजली, लगीं बला की खूबसूरत

Updated: 2026-09-25, 18:46 IST

मल्लिका शेरावत बॉलीवुड की सिर्फ बेबाक ही नहीं, बल्कि सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्हें बनठन कर रहना कितना पसंद है, ये तो हम ट्रेटर में देख चुके हैं। हाल ही में मर्डर गर्ल ने अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक से फैंस का दिल जीत लिया है।

गुलाबी ड्रेस में लगीं बेहद हॉट 1/7

गुलाबी ड्रेस में लगीं बेहद हॉट

मल्लिका शेरावत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ घंटे पहले एक से बढ़कर एक फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह सोफे पर बैठकर अलग-अलग पोज कर रही हैं। इन फोटोज में मल्लिका ने डार्क गुलाबी रंग की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी है, जिसमें हाई थाई स्लिट है।

वेलवेट के सोफे पर बैठकर दिए पोज 2/7

वेलवेट के सोफे पर बैठकर दिए पोज

आत्मविश्वास से भरी मल्लिका शेरावत अपना ब्यूटीफुल लुक और परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करने से बिल्कुल भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने दूसरी फोटो में दोनों हाथ अपने सिर के पीछे लगाए हुए हैं और वह कातिलाना पोज दे रही हैं। वेलवेट के सोफे के साथ वाइड बैकग्राउंड के साथ उनका ये आउटफिट खिलकर आ रहा है।

बाहर की तरफ देखती आईं नजर 3/7

बाहर की तरफ देखती आईं नजर

एक अन्य फोटो में मल्लिका शेरावत एकटक कैमरे को देखते हुए मुस्कुरा रही हैं। उनकी स्माइल पर फैंस भी दिल हार बैठे हैं। वहीं अन्य फोटो में एक्ट्रेस बाहर की तरफ देख रहीं हैं और उन्होंने अपना हाथ हाई थाई स्लिट वाले कट की तरफ रखा हुआ है।

ड्रेस के साथ मेकअप रखा मिनिमल 4/7

ड्रेस के साथ मेकअप रखा मिनिमल

मल्लिका शेरावत की इस ड्रेस में इतनी खूबसूरत लग रही हैं, उसकी एक वजह उनकी मिनिमल मेकअप और हेयर भी हैं। जहां एक्ट्रेस ने ज्यादा एक्सपेरिमेंट न करके अपने बालों को ऊपर से स्ट्रेट और नीचे से हैवी रखा, तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने फेस पर मिनिमल मेकअप लगाया। उनकी ड्रेस से मैच करती लिपस्टिक उनके लुक को निखार रही है।

मल्लिका ने फोटोज के साथ लिखा मजेदार कैप्शन 5/7

मल्लिका ने फोटोज के साथ लिखा मजेदार कैप्शन

गुलाबी रंग की हाई थाई स्लिट की फोटो को शेयर करते हुए मल्लिका शेरावत ने कैप्शन में लिखा, "ओके मेरा एक फेवरेट है, लेकिन मैं आपसे जानना चाहती हूं कि आप लोगों का फेवरेट फोटो कौन सा है। मल्लिका शेरावत के इस कैप्शन को देखकर लोगों ने सोशल मीडिया पर काफी कमेंट किए।

फैंस ने लुटाया मल्लिका की फोटो पर प्यार 6/7

फैंस ने लुटाया मल्लिका की फोटो पर प्यार

इन फोटोज पर प्यार लुटाते हुए एक यूजर ने लिखा, "हमें आपकी पहली फोटो बहुत ज्यादा पसंद आई है बॉस लेडी। आपकी जिंदगी, आपके टर्म्स।" दूसरे यूजर ने लिखा, शानदार और किलर लुक हैं सभी के सभी।" अन्य यूजर ने लिखा, "हमेशा की तरह आप गॉर्जियस लग रही हैं, लेकिन तीसरी और छठी फोटो परफेक्शन से कई अधिक है।"

ट्रेटर 2 में दिखी थीं मल्लिका शेरावत 7/7

ट्रेटर 2 में दिखी थीं मल्लिका शेरावत

मल्लिका शेरावत करण जौहर के रियलिटी शो ट्रेटर सीजन 2 में नजर आई थी जहां वह अधिकतर अपने ड्रेसेस को फ्लॉन्ट करती नजर आई। वह इस शो के फिनाले में तो जगह नहीं बना पाईं, लेकिन वह जब तक रहीं तब तक कई कंटेस्टेंट को इनसिक्योर रखा।