ब्लैक आउटफिट में कमाल दिखीं 'बेबो', Kareena Kapoor का किलर लुक कर देगा दीवाना
बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार करीना कपूर खान की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं।
1/7बॉलीवुड की बेबो करीना
हिंदी सिनेमा की लेडी सुपरस्टार्स के बारे में बात करें तो उनमें करीना कपूर खान का नाम भी शामिल होता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की बेबो की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच लिया है।
2/7करीना कपूर खान की लेटेस्ट फोटोज
करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इस आधार उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट फोटोज को शेयर किया है, ये तस्वीरें उनके लेटेस्ट फोटोशूट के दौरान की हैं, जो फिलहाल चर्चा का विषय बन गई हैं।
3/7ब्लैक आउटफिट में दिखीं किलर
करीना कपूर खान की जिन तस्वीरों के बारे में जिक्र किया जा रहा है, उनमें वह ब्लैक कलर की स्टाइलिश आउटफिट में नजर आ रही हैं। जिसमें बेबो का हॉट और बोल्ड अंदाज सभी का ध्यान का खींच रहा है, जिसकी वजह से एक्ट्रेस की फोटोज सिनेमाई गलियारे में छाई हुई हैं।
4/7कैप्शन में दी तस्वीरों की जानकारी
आपको बता दें कि करीना कपूर की ये लेटेस्ट तस्वीरें आईफा के प्री इवेंट के दौरान की हैं। जिसकी जानकारी अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर फोटो के कैप्शन के जरिए दी है और बताया है कि इस बार आईफा अवॉर्ड्स को अबु धाबी में आयोजित किया जाएगा।
5/7वायरल हो रही हैं तस्वीरें
आलम ये है अब कि बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर की ये लेटेस्ट तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। फैंस को उनके लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं। जिसकी वजह से वे इन पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।
6/7करीना की पिछली फिल्म रही फ्लॉप
बतौर एक्ट्रेस करीना कपूर ने फिल्म दायरा के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी की थी। जिसका निर्देशन मेघना गुलजार ने किया था। कमर्शियल तौर पर करीना की दायरा बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इस फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आए।
7/7करीना कपूर की अगली फिल्म
दायरा की असफलता के बाद अब तक करीना कपूर की किसी नई फिल्म का एलान नहीं हुआ है। लेकिन ऐसी चर्चा तेज है कि राज एंड डीके के साथ आने वाली सलमान खान की सुपरहीरो मूवी में करीना अहम किरदार में नजर आ सकती हैं।