Kareena Kapoor ने कराया रॉयल फोटोशूट, 45 की उम्र में बॉडीसूट पहन कैमरे के सामने दिखाईं बोल्डनेस
Kareena Kapoor Latest Photos: 45 साल की करीना कपूर खान ने एक खूबसूरत फोटोशूट कराया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
1/7फिर इंटरनेट पर छाईं बेबो
सोशल मीडिया क्वीन करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) अपने बोल्ड अंदाज से हर किसी का ध्यान खींच लेती हैं। एक बार फिर इंटरनेट पर उनका फोटोशूट वायरल हो रहा है।
2/7करीना कपूर ने कराया रॉयल फोटोशूट
दरअसल, करीना कपूर ने फैशन डिजाइनर रितु कुमार के काउचर के लिए फोटोशूट कराया है। उन्होंने रॉयल लुक में फोटोज क्लिप कराईं जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं।
3/7बॉडीसूट में दिखाई बोल्डनेस
स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने करीना कपूर खान की फोटोज इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं जिसमें बेबो अलग-अलग रॉयल लुक में नजर आ रही हैं। उनका बॉडीसूट लुक भी कमाल का है।
4/7सूट-साड़ी में भी दिखा शाही अंदाज
करीना कपूर की रॉयल साड़ी, सूट और गाउन में भी तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह गजब ढहा रही हैं। उनका ओवरऑल लुक देखकर फैंस हैरान रह गए हैं।
5/7शादी में पहनी थी सास की ब्राइडल ड्रेस
करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी शादी में सास की ब्राइडल ड्रेस पहनी थी जिसे रितु कुमार ने रीक्रिएट किया था।
6/7करीना पर प्यार लुटा रहे हैं फैंस
करीना कपूर खान की लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। कुछ लोग उन्हें रानी बुला रहे हैं।
7/7करीना कपूर की आगामी फिल्म
बात करें वर्क फ्रंट की तो करीना कपूर खान आगामी फिल्म दायरा में नजर आएंगी जो 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में हैं।