ब्राउन सूट में Kareena Kapoor Khan ने दिखाई बॉस लेडी वाली अदाएं, 'दायरा' के प्रमोशन पर छाईं 'बेबो'
करीना कपूर खान ने हाल ही में कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उन्होंने स्टनिंग ब्राउन सूट पहना है।
1/6करीना कपूर खान ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें
करीना कपूर खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं जिनमें वे बेहद स्टनिंग लग रही हैं। करीना ने इस फोटोशूट के लिए ब्राउन टेलर्ड सूट पहना था जो उन पर काफी जंच रहा है।
2/6करीना कपूर खान का लुक
इन तस्वीरों में बॉलीवुड स्टार करीना कपूर खान प्रमोशन के दौरान एक शानदार, अच्छी तरह से फिट ब्राउन सूट में नजर आ रही हैं। ब्राउन सूट के साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप, मैचिंग ईयरिंग्स और बैली के साथ अपने लुक को पूरा किया।
3/6फैंस ने की तारीफ
करीना कपूर खान ने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा, '18 सितंबर को दायरा के साथ मिलते हैं सिनेमाघरों में। ट्रेलर रिलीज हो चुका है'। करीना की इस पोस्ट पर फैंस ने कई तरह के रिएक्शन दिए और एक्ट्रेस की जी भरकर तारीफ की।
4/6दायरा का ट्रेलर रिलीज
करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म दायरा का ट्रेलर हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में करीना और पृथ्वीराज एक केस को आमने-सामने है, फिलहाल दर्शकों ने ट्रेलर पर मिले-जुले रिएक्शन दिए हैं और फैंस को करीना की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
5/6दायरा के बारे में
दायरा को मेघना गुलजार ने निर्देशित किया है। फिल्म में करीना पुलिस अफसर DCP अजूनी कोहली का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में हैं। ये एक इनवेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर है। जिसमें एक क्राइम को लेकर करीना और पृथ्वीराज को बीच आमना-सामना होगा।
6/6करीना का वर्कफ्रंट
पिछली बार करीना द क्रू में नजर आई थीं जिसमें उनके साथ तबू और कृति सेनन थीं वहीं उन्होंने सिंघम अगेन में भी अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ जैसे कलाकारों ने काम किया था। अब दर्शक करीना की दायरा का इंतजार कर रहे हैं।