नवरात्र पर Kajol ने ट्रेडिशनल अवतार के साथ दी जिंदगी की बड़ी सीख, फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

Updated: 2026-10-17, 22:11 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने हाल ही में ट्रेडिशनल साड़ी में खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं लेकिन उनके कैप्शन ने फैंस का ध्यान ज्यादा खींचा

काजोल का ट्रेडिशनल अवतार1/6

काजोल का ट्रेडिशनल अवतार

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने हाल ही में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं जिनमें वे काफी खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने इस लुक के लिए एक ब्यूटीफुल साड़ी और सिंपल लुक चुना। काजोल की स्टनिंग तस्वीरों के अलावा जिस चीज ने सबसे ज्यादा फैंस का ध्यान खींचा वो था उनका कैप्शन।

काजोल के कैप्शन ने खींचा ध्यान2/6

काजोल के कैप्शन ने खींचा ध्यान

एक्ट्रेस ने ट्रेडिशनल वियर में तस्वीरें शेयर कीं। खूबसूरत साड़ी और चेहरे पर सदाबहार मुस्कान लिए वे काफी अट्रैक्टिव लग रही थीं। लेकिन इन तस्वीरों के साथ उनके कैप्शन ने फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। उनका कैप्शन है, 'किसी मुझसे कहा, 'तुम अपने ग्लासेस के बिना ज्यादा अच्छी लगती हो, मैंने जवाब दिया, 'धन्यवाद, तुम भी मेरे ग्लासेस के बिना ही अच्छे दिखते हो'।

कैप्शन से एक्ट्रेस ने दी बड़ी सीख3/6

कैप्शन से एक्ट्रेस ने दी बड़ी सीख

काजोल ने इस कैप्शन के साथ जिंदगी की बड़ी सीख दी है। उन्होंने आगे लिखा, 'लाइफ थ्योरी...अगर आपके देखने का नजरिया खराब है तो आपके ग्लासेस का कलर मायने नहीं रखता'। इस कैप्शन के जरिए उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि अगर हमारा नजरिया ही खराब है तो हम अच्छे ग्लासेस का क्या करेंगे।

फैंस ने की एक्ट्रेस की तारीफ4/6

फैंस ने की एक्ट्रेस की तारीफ

काजोल की खूबसूरत तस्वीरों और उनके इस कैप्शन की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये मेरी फेवरेट स्माइल है और क्या बढ़िया कैप्शन है'। एक ने लिखा, 'कैप्शन अच्छा है लेकिन आप ज्यादा खूबसूरत हो'।

दुर्गा पूजा में शामिल हुईं काजोल5/6

दुर्गा पूजा में शामिल हुईं काजोल

काजोल हर साल दुर्गा पूजा में शामिल होती हैं और इस बार भी वे पंडाल में स्पॉट की गई। पूजा में अपनाए गए लुक की तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कीं वहीं उनकी दुर्गा पूजा के वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हैं।

काजोल का वर्कफ्रंट6/6

काजोल का वर्कफ्रंट

काजोल की अपकमिंग फिल्म Maharagni: Queen of Queens है। इस हाई-ऑक्टेन, पैन-इंडिया एक्शन थ्रिलर में वे मुख्य भूमिका निभा रही हैं। चरण तेज उप्पलपति द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, संयुक्ता और जिशु सेनगुप्ता जैसे कई कलाकार शामिल हैं।