रंग बदलती झील से लेकर ठंडे रेगिस्तान तक... लद्दाख में मिस न करें ये 5 अनोखे और खास एक्सपीरियंस

Updated: 2026-10-17, 11:08 IST

लद्दाख घूमने जाएं, तो वहां की इन एक्सपीरिएंस को अपनी टू-डू लिस्ट में जरूर शामिल करें।

लद्दाख में क्या-क्या करें?1/6

लद्दाख में क्या-क्या करें?

लद्दाख का नाम लेते ही दिमाग में ठंडी हवाओं, ऊंचे बर्फीले पहाड़ और खूबसूरत साफ आसमान की तस्वीर सामने आती है। ये जगह इतनी खूबसूरत और एडवेंचरस है कि हर ट्रैवलर की लिस्ट में शामिल है। अगर आप भी जल्द ही लद्दाख जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ट्रिप को और भी यादगार बनाने के लिए इन 5 चीजों को अपनी टू-डू लिस्ट में जरूर शामिल करें।

पैंगोंग लेक2/6

पैंगोंग लेक

लद्दाख गए और पैंगोंग झील नहीं गए, तो समझिए आपकी ट्रिप अधूरी ही रह गई। ये झील पूरी दुनिया में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है। इस झील की सबसे बड़ी खासियत है कि दिन के अलग-अलग समय इसके पानी के रंग बदलता रहता है। यहां बैठकर इस नजारे को एन्जॉय करना आपके ट्रिप के सबसे यादगार पलों में से एक होगा।

बौद्ध मठों की शांति का अनुभव3/6

बौद्ध मठों की शांति का अनुभव

लद्दाख अपनी बौद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां के प्राचीन मठ अपनी बेहतरीन वास्तुकला के लिए जाने जाते हैं। साथ ही, इनके अंदर आपको ऐसी शांति का अनुभव होगा, जो बाहर कहीं शायद ही मिले। लामारू मठ और हेमिस मठ जरूर जाएं।

रिवर राफ्टिंग4/6

रिवर राफ्टिंग

अगर आपको एडवेंचर पसंद है, तो लद्दाख की रिवर राफ्टिंग जरूर ट्राई करें। ठंडे-ठंडे पानी की लहरों के बीच राफ्टिंग करने का अपना ही मजा है। चारों तरफ पहाड़ों और गहरी खाइयों के बीच राफ्टिंग का अपना ही मजा है।

खुले आसमान के नीचे स्टार गेजिंग5/6

खुले आसमान के नीचे स्टार गेजिंग

लद्दाख में आपको बिल्कुल साफ और नीला आसमान देखने को मिलेगा। रात के समय यहां से तारों भरा आसमान देखना एक जादुई एहसास होता है। रात के समय किसी अच्छी लोकेशन पर कैंप लगाकर रात को स्टारगेजिंग करें। ये बहुत ही खूबसूरत और रोमांटिक होता है।

नुब्रा घाटी में कैमल सफारी6/6

नुब्रा घाटी में कैमल सफारी

नुब्रा घाटी अपने ठंडे रेगिस्तान के लिए जाना जाता है। यहां आप डबल-हम्प बैक्ट्रियन ऊंट की सवारी कर सकते हैं। ये ऊंट आम ऊंटों से अलग होते हैं और सिर्फ इसी इलाके में पाए जाते हैं। ये कैमल राइड आपके लद्दाख ट्रिप के सबसे यादगार अनुभवों में से एक होगी।