आयुष्मान खुराना की दीवाली पार्टी में लगा सितारों का मेला, सुबह 5 बजे तक जमकर हुआ डांस

Updated: 2026-10-25, 16:15 IST

दीवाली में अब बस कुछ ही हफ्ते बचे हैं ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स ने त्योहार का जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

1/7

हाल ही में आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप अपने घर पर दीवाली पार्टी रखी।

2/7

इस पार्टी में फिल्म निर्माता करण जौहर, सारा अली खान, शिल्पा शेट्टी, राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर, ट्विंकल खन्ना और कई अन्य हस्तियां शामिल हुईं। इस कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं।

3/7

गेस्ट लिस्ट में भूषण कुमार, अपूर्वा मेहता, गुनीत मोंगा, फिल्म मेकर अमर कौशिक, उड़ता तीर के डायरेक्टर आकाश कौशिक, अपारशक्ति खुराना, उनकी पत्नी आकृति, राजकुमार राव,रकुलप्रीत कौर भी शामिल हुए।

4/7

ताहिरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके फैंस को दिवाली पार्टी की झलक दिखाई। इस क्लिप में सभी डांस और मस्ती करते नजर आए।

5/7

कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'प्यार और रोशनी बनी रहे! मेरे और आयुष्मान के के लिए दिवाली का जश्न हमेशा हमारे परिवार और दोस्तों के साथ ही होता है! मुंबई अब हमारा घर बन गया है, इसलिए यहां हमारे दोस्त ही हमारे परिवार का हिस्सा हैं! हम सुबह 5 बजे सोए और तब तक डांस किया जब तक कि हमारे पैर नहीं दुखने लगे... यह सबसे बेहतरीन एहसास है।'

6/7

वर्क फ्रंट की बात करें तो, आयुष्मान खुराना हाल ही में सारा अली खान के साथ 'उड़ता तीर' में नजर आए।

7/7

इस मूवी में राम कपूर, राहुल बोस, गुलशन ग्रोवर, सुहेल नय्यर, पारुल गुलाटी, बृजेंद्र काला और मुकुल देव भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन आकाश कौशिक ने किया है।