भाई-बहन का परफेक्ट वेकेशन! अंशुला कपूर संग खूबसूरत शहर की सैर पर निकले अर्जुन कपूर, शेयर कीं खास तस्वीर
अभिनेता अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ इटली की छुट्टियों की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
1/6दोनों भाई-बहन इस समय वेकेशन पर हैं और फुल ऑन एंजॉय करते नजर आए।
2/6अर्जुन और अंशुला स्ट्रीट फूड से लेकर लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाते नजर आए। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान वास्तुकला के अजूबों और कला के प्रमुख स्थलों का भी दौरा किया।
3/6अर्जुन ने ऑस्ट्रिया के वियना में स्थित सेंट स्टीफन कैथेड्रल (स्टेफंसडोम) के गॉथिक शैली के फ्रंट भाग की तस्वीर शेयर की जोकि देखने में काफी शानदार स्ट्रक्चर लग रहा है।
4/6एक तस्वीर में अर्जुन कपूर ने अपना साइड लुक शेयर किया है जिसमें उनकी ट्रिम्ड दाढ़ी और छिदा हुआ कान काफी बिंदास लग रहा है।
5/6अर्जुन ने वियना स्टेट ओपेरा की भव्य सीढ़ियों और इंटीरियर की भी एक तस्वीर शेयर की। अंदर की एंटीक लाइटिंग और दीवारों पर बनी सुंदर डिजाइन वाकई बेहद खूबसूरत है।
6/6एक फोटो में अर्जुन और अंशुला मस्त कॉफी डेट एंजॉय करते नजर आए। अंशुला की प्यारी सी स्माइल इसका फोकस थी।