'अनुपमा' से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक... सिंदूर खेला में दिखा सितारों का जलवा, देशभर में यूं हुआ दुर्गा विसर्जन

Updated: 2026-10-22, 16:01 IST

देशभर में विजयदशमी के दिन सिंदूर खेला की रस्म निभाई गई और पूरी श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसरजन किया गया।

दुर्गा पूजा की धूम1/9

दुर्गा पूजा की धूम

दुर्गा पूजा का त्योहार पूरे देश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। माना जाता है कि नवरात्र के दौरान देवी का आगमन होता है और दशहरा के दिन देवी वापस कैलाश पर्वत पर लौटती हैं। पूरे देश में इस त्योहार की धूम देखने को मिली। दुर्गा पूजा के आखिरी दिन महिलाएं सिंदूर खेला की रस्म करके देवी को विदा करती हैं और उनकी मूर्ति का पानी में विसर्जन किया जाता है।

सिंदूर खेला2/9

सिंदूर खेला

कोलकाता के जोरासांको साहिब कृष्णा दाऊ बाड़ी में महिलाओं ने पूरे हर्षोल्लास के साथ सिंदूर खेला की रस्म निभाई और एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर मां का आशीर्वाद लिया।

अनन्या बिरला3/9

अनन्या बिरला

दुर्गा पूजा के आखिरी दिन उद्योगपति अनन्या बिरला ने सिंदुर खेला की रस्म में हिस्सा लिया और मां के सामने हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिया।

हृषिता भट्ट4/9

हृषिता भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस हृषिता भट्ट भी मुंबई में आयोजित दुर्गा पूजा में सिंदूर खेला के दिन पहुंची और मां का आशीर्वाद लिया।

रुपाली गांगुली5/9

रुपाली गांगुली

टीवी सीरियल अनुपमा में अनुपमा का किरदार निभा रही रुपाली गांगुली मुंबई में दुर्गा पूजा पंडाल पहुंची और सिंदूर खेला में शामिल हुईं।

कोलकाता में विसर्जन6/9

कोलकाता में विसर्जन

विजयदशमी के दिन कोलकाता की हुगली नदी में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

जयपुर में विसर्जन7/9

जयपुर में विसर्जन

विजयदशमी के दिन आकेड़ा डूंगर डैम में मां दुर्गा की प्रतिमा को विसरजित हुआ।

चेन्नई में दुर्गा विसरजन8/9

चेन्नई में दुर्गा विसरजन

चेन्नई में कासीमेडु बीच पर बंगाल की खाड़ी में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसरजन हुआ।

श्रीनगर में दुर्गा पूजा9/9

श्रीनगर में दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा के आखिरी दिन श्रीनगर की झेलम नदी में खूब हर्षोल्लास के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसरजन किया गया।