शरीर की सूजन कम करने में मदद करेंगे ये 5 फूड्स, आज ही डाइट में करें शामिल

Updated: 2026-06-19, 16:17 IST

क्रोनिक इंफ्लेमेशन सेहत के लिए काफी खतरनाक हो सकती है। इसकी वजह से दिल की बीमारियों और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। सूजन से लड़ने में एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट कारगर है।

खतरनाक है क्रोनिक इंफ्लेमेशन1/7

खतरनाक है क्रोनिक इंफ्लेमेशन

हमारे शरीर में दो तरह की सूजन होती है। पहली होती है एक्यूट इंफ्लेमेशन, जो चोट लगने या इन्फेक्शन के बात होती है और थोड़े समय में ठीक हो जाती है। दूसरी होती है क्रोनिक इंफ्लेमेशन, जो शरीर के अंदर लंबे समय तक दबी रहती है। यह अंदरूनी सूजन धीरे-धीरे हमारे टिश्यू को नुकसान पहुंचाती है और आगे चलकर गंभीर बीमारी की वजह बन सकती है।

बीमारियों की बन सकता है वजह2/7

बीमारियों की बन सकता है वजह

गलत खान-पान इंफ्लेमेशन को और बढ़ा देती है। इसलिए अगर आप क्रोनिक इंफ्लेमेशन से जूझ रहे हैं, तो आपको अपनी डाइट में कुछ ऐसे एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स को शामिल करना चाहिए, जो सूजन से प्राकृतिक रूप से लड़ने में मदद करें। आइए जानें इन फूड्स के बारे में।

हल्दी3/7

हल्दी

हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है, जो सूजन से लड़ने में शरीर की मदद करता है। इसलिए रोजाना अपनी डाइट में हल्दी शामिल करना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो इन्फेक्शन से लड़ने में शरीर की मदद करते हैं।

बेरीज4/7

बेरीज

स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रसबेरी और ब्लैकबेरी जैसे छोटे फल एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस होते हैं। इनमें एंथोसायनिन एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह न केवल बेरीज को उनका खूबसूरत रंग देता है, बल्कि शरीर में जाकर सूजन को कम करता है और हमारी इम्युनिटी को बूस्ट करता है।

फैटी फिश और फ्लैक्स सीड्स5/7

फैटी फिश और फ्लैक्स सीड्स

अगर आप नॉन-वेज खाते हैं, तो साल्मन, सार्डिन और मैकेरल जैसी फैटी फिश आपकी डाइट का हिस्सा होनी चाहिए। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है। ओमेगा-3 शरीर में उन प्रोटीन्स के लेवल को घटाता है जो सूजन को बढ़ावा देते हैं। अगर आप शाकाहारी हैं, तो आप अलसी के बीज, चिया सीड्स और अखरोट को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, क्योंकि इनमें भी प्लांट-बेस्ड ओमेगा-3 भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां6/7

हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, केल और ब्रोकोली जैसी हरी सब्जियों में विटामिन्स और मिनरल्स की भरमार होती है। ब्रोकोली में सल्फोराफेन एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो शरीर में सूजन बढ़ाने वाले साइटोकाइन्स के स्तर को कम करता है। वहीं पालक में मौजूद विटामिन-ई शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है, जिससे क्रोनिक इंफ्लेमेशन का खतरा काफी हद तक टल जाता है।

ऑलिव ऑयल7/7

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सूजन कम करने में मदद करते हैं।