विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Singapore Open 2026: सात्विक-चिराग की जोड़ी ने टूर्नामेंट का किया सबसे बड़ा उलटफेर, वर्ल्ड नंबर को हराकर फाइनल में बनाई जगह

Published: Sat, 30 May 2026 11:06 PM (IST)

भारतीय बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने सिंगापुर ओपन सुपर 750 के सेमीफाइनल में दुनिया की नंबर एक कोरियाई जोड़ी को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, सिंगापुर। भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार जोड़ी ने शनिवार को सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में कोरिया के किम वोन हो और सियो सेउंग जे की शीर्ष वरीयता प्राप्त और दुनिया की नंबर एक जोड़ी को सीधे गेम में हराकर उलटफेर करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

भारत की चौथी वरीय जोड़ी ने 52 मिनट चले सेमीफाइनल में मौजूदा विश्व चैंपियन जोड़ी हो और जे को 21-19, 21-18 से मात दी। अब रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी का सामना तीसरी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया जोड़ी फजर अल्फियान और मुहम्मद शोहिबुल फिक्री से होगा।

भारतीय जोड़ी ने किया बड़ा उलटफेर

मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी का सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया। उन्हें जापान के युइची शिमोगामी और सायाका होबारा की जोड़ी के हाथों 16-21, 21-17, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा। भारत और कोरिया की जोड़ियों के बीच खेला गया पुरुष डबल्स सेमीफाइनल बेहद कड़ा रहा।

पहले गेम के ब्रेक तक कोरियाई खिलाड़ी 13-11 से मामूली बढ़त बनाए हुए थे। लेकिन सात्विक और चिराग ने हार नहीं मानी और अहम अंक हासिल करते हुए शानदार वापसी की और पहला गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में भी सात्विक और चिराग के लिए राह आसान नहीं थी जिसमें वे 11-14 से पीछे चल रहे थे। लेकिन भारतीय जोड़ी ने संयम बनाए रखा और पिछड़ने के बावजूद वापसी करते हुए कोरियाई जोड़ी को हराकर उलटफेर कर दिया।

यह भी पढ़ें- Singapore Open 2026: पीवी सिंधू की हार का सिलसिला जारी, विश्व नंबर-1 खिलाड़ी के हाथों मिली हार

यह भी पढ़ें- Singapore Open 2026: सिंधू-लक्ष्य क्वार्टर फाइनल में, प्रणॉय बाहर