विश्व चैंपियनशिप से पहले बोले सात्विक-चिरागः नहीं बदलेंगे अपना अंदाज
भारतीय बैडमिंटन जोड़ी सात्विक-चिराग विश्व चैंपियनशिप में अपने आक्रामक खेल के साथ उतरने को तैयार हैं, भले ही सात्विक कंधे ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, नई दिल्ली: भारतीय जमीन पर पहली बार विश्व चैंपियनशिप में उतरने जा रहे लगातार उभरती कंधे की चोट से परेशान रहने वाले सात्विकसाइराज रैंकिरेड्डी और उनके साथी चिराग शेट्टी अपने आक्रामक और ताबड़तोड़ खेल पर डटे रहते हुए इसमें बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हैं।
सात्विक बीते कुछ सालों से कंधे की चोट से जूझ रहे हैं और अक्सर ही उन्हें प्रदर्शन में निरंतरता की कमी से दो-चार होना पड़ता है। इस भारतीय जोड़ी ने सिंगापुर 750 के रूप में बीते दो सालों में अपना पहला खिताब जीता है लेकिन चोट के चलते इन्हें इंडोनेशिया ओपन और जापान ओपन जैसे टूर्नामेंट छोड़ने भी पड़े।
मुश्किलों से लड़ेंगे
विश्व चैंपियनशिप से पहले सात्विक ने कहा कि कंधे की चोट के साथ मुश्किलें तो आती ही हैं और मैं बीते कई सालों से इससे परेशान हूं। कई बार ठीक लगता है और कई बार नहीं। या चिड़चिड़ा कर देने वाली बात है, जाहिर तौर पर जब आप बेहतर कर रहे होते हैं तो ऐसी चीजें परेशान करती हैं। एक अच्छे टूर्नामेंट के बाद आपको बैठना पड़ता है ये चीज आपके साथी को भी परेशान करती है ये आसान नहीं है, लेकिन हमें इसकी आदत हो गई है। हमारा खेलने का तरीका पहले जैसा ही रहेगा, हमने कुछ खास नहीं बदला है। ये आक्रामक और ताबड़तोड़ ही रहेगा।
चिराग ने भरी हामी
चिराग ने उनकी हां में हां मिलाते हुए कहा कि पुरुष युगल प्रतियोगिताएं अब पहले से तेज हो गई हैं, इस प्रतियोगिता में उतरने वाली हर जोड़ी मजबूत है। मेरे हिसाब से कोई भी यहां फेवरेट नहीं रहेगा, प्रतियोगिता खुली है। कोई भी पदक जीत सकता है।
