विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Japan Open 2026: दो साल में पहली बार फाइनल में पहुंची पीवी सिंधू, चीनी खिलाड़ी की चोट ने की मदद

Published: Sat, 18 Jul 2026 02:27 PM (IST)

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने जापान ओपन के महिला सिंगल्स फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल ...और पढ़ें

जापान ओपन के फाइनल में पहुंची पीवी सिंधू

जापान ओपन के फाइनल में पहुंची पीवी सिंधू

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने जापान ओपन के महिला सिंगल्स के फाइनल में जगह बना ली है। ये पहली बार है जब सिंधू ने इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। सेमीफाइनल में उनका सामना चीन की चेन यूफेई से था जो चोट के कारण मैच पूरा नहीं कर सकीं और सिंधू को खिताबी मुकाबले में प्रवेश मिल गया।

जिस समय यूफेई को चोट लगी उस समय सिंधू 21-19 से पहला गेम जीत चुकी थीं और दूसरे गेम में 15-10 से आगे थीं। यूफेई को मांसपेशियों में समस्या हुई और इसके बाद उन्होंने मैच छोड़ने का फैसला कर लिया। फाइनल में उनका सामना जापान की अकाने यामागुची से होगा। इसी के साथ सिंधू ने दो साल बाद किसी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले उन्होंने साल 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी।

आसान रहा मुकाबला

सिंधू को इस मैच को अपने नाम करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई है। चीनी खिलाड़ी ने डिफेंस की रणनीति अपनाई जो काम नहीं आई और वह लगातार सिंधू से पीछे ही रहीं। सिंधू की कोशिश थी कि वह बढ़त लें और फिर इसे कायम रखें। उनका ये प्लान काम कर गया। शुरुआती गेम में वह 10-15 से आगे थीं। यूफेई ने कुछ अंकों के अंतर को कम किया लेकिन गेम नहीं जात पाईं। इस गेम में दोनों के 51 शॉट की रैली खेली गई। एक समय स्कोर 19-19 से बराबर था और फिर सिंधू दो अंक ले गईं।

दूसरा गेम भी पहले गेम की तरह रहा। सिंधू ने शुरुआती बढ़त ली और उसे कायम रखने में सफल रहीं। यूफेई ने काफी कोशिश की, लेकिन उनकी चोट ने उनको पीछे ही रखा और अंत में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया।

जीत से खुश सिंधू

मैच के बाद सिंधू ने कहा कि वह इस जीत से काफी खुश हैं। सिंधू ने कहा, "मैं इस बात से काफी खुश हूं कि मैं फाइनल में जगह बना पाई। मेरे लिए हर मैच काफी मायने रखता है। खासकर आज का मैच। शुरुआत से ये जरूरी था कि मैं फोकस रहूं क्योंकि जब आप शीर्ष खिलाड़ियों के साथ खेलते हैं तो हर एक अंक अहम होता है। इसलिए पहला गेम जीतना अहम होता है।"

यह भी पढ़ें- Japan Open: 16 साल बाद इतिहास दोहराया, PV Sindhu ने सेमीफाइनल में की धमाकेदार एंट्री

यह भी पढ़ें- Japan Open 2026: आयुष शेट्टी-लक्ष्य सेन जापान ओपन में हारे, उन्नति हुड्डा को भी मिली पराजय