Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • other-sports
LIVE BLOG

Pro Kabaddi League 2023: तमिल थलाइवाज ने दबंग दिल्ली को तो गुजरात जायंट्स ने बेंगलुरू बुल्स को हराकर हासिल की दूसरी जीत

PKL 10 Tamil Thalaivas vs Dabang Delhi, Gujarat Giants vs Bengaluru Bulls: प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 का आगाज हो चुका है। 3 दिसंबर को खेल गए पहले मुकाबले में तमिल थलाइवाज ने दबंग दिल्ली को 42-31 से हराया। गुजरात ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

By Umesh KumarSun, 03 Dec 2023 10:26 PM (IST)
News Article Hero Image

 PKL 10 Tamil Thalaivas vs Dabang Delhi, Gujarat Giants vs Bengaluru Bulls: प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 का आगाज हो चुका है। 2 दिसंबर को अहमदाबाद में दो मुकाबले खेले गए है। 3 दिसंबर को पहले मुकाबले में तमिल थलाइवाज ने 42-30 से दबंग दिल्ली को हराया। वहीं, दूसरे मैच में गुजरात जायंट्स ने बेंगलुरू बुल्स को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

तमिल थलाइवाज के अजिंक्य पावर ने 18 रेड प्वाइंट्स बनाए। तीन बार टैकल किया। नवीन एक्सप्रेस को उनकी टीम से सपोर्ट नहीं मिला। तमिल का पहले मैच में शानदार आगाज देखने को मिला।

वहीं, दूसरे मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने बेंगलुरु बुल्स 34, 32 से हराया। है। यह मुकाबला अहमदाबाद में खेला गया। पहले हाफ में बुल्स ने बढ़त बनाई थी। दूसरे हाफ में गुजरात ने वापसी की।

बता दें कि उद्घाटन मैच में गुजरात जायंट्स ने तेलुगु टाइटंस को हराया था। वहीं दूसरे मुकाबले में यू मुंबा ने यूपी योद्धाज को धूल चटाई थी। आज भी दर्शकों मजेदार मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।

3 Dec 202310:23:10 PM
Pro Kabaddi League 2023 Live: गुजरात की लगातार दूसरी जीत

 गुजरात जायंट्स ने बेंगलुरू बुल्स को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पहले हाफ में पिछड़ने के बाद गुजरात ने दमदार वापसी की। गुजरात ने कुल 49 रेड की इसमें 12 सफल हुई। 1 सुपर रेड रही। वहीं, बुल्स ने 13 सफल रेड की। उसकी तरफ से एक भी सुपर रेड नहीं हुई। गुजरात ने बुल्स को  34:31 से हराया। 

3 Dec 20239:08:13 PM
Pro Kabaddi League 2023: तमिल से हारे दिल्ली वाले

 तमिल थलाइवा के लिए अजिंक्य पावर ने दमदार प्रदर्शन किया। टीम को कुल 21 प्वाइंट्स दिलाए। 18 रेड से और 3 बार टैकल किया। तमिल ने दिल्ली 11 प्वाइंट्स के बड़े अंतर के से हराया।

स्कोर- टीटी- 42, डीडी-31

3 Dec 20238:45:33 PM
Pro Kabaddi League 2023: दबंग दिल्ली हुई ऑल आउट

 दूसरे हाफ में दिल्ली और तमिल दोनों दमदार खेल दिखाया। अजिंक्य पॉवर ने सुपर रेड की। आशू ने दिल्ली के लिए एक प्वाइंट हासिल किया। अजिंक्य पावर ने सुपर रेड की और दो अंक हासिल किए। नरेंद्र ने नवीन पर हैंड टच कर चौथी बार गेम से बाहर किया। डू और डाई रेड में अजिंक्य पावर ने दो प्वाइंट्स हासिल किया। टीम को गेम आगे रखा है। नवीन डू और डाई रेड में टैकल किए गए नीतेश ने दमदार प्रदर्शन किया। अजिंक्य पावर 15 प्वाइंट्स बना चुके हैं। आखिरी 10 मिनट का खेल बचा हुआ है। दबंग दिल्ली ऑल आउट हो चुकी है।

स्कोर- टीटी-32, डीडी-20

3 Dec 20238:29:44 PM
Pro Kabaddi League 2023: दिल्ली पर हावी हुई तमिल

 नवीन पहली सुपर रेड की। दबंग दिल्ली के लिए तीन अंक हासिल किए। तमिल ने सुपर टैकल में दो अंक हासिल किए। अजिंक्य पावर ने तमिल के लिए धकाड़ प्रदर्शन किया है। पहला समाप्त हो चुकी है। दबंग दिल्ली, तमिल से पिछड़ी हुई है।

स्कोर- तमिल- 18, दिल्ली-14

3 Dec 20238:25:27 PM
Pro Kabaddi League 2023: तमिल का दमदार प्रदर्शन

 नवीन ने ब्रेक के बाद रेड की शुरुआत की। वह बिना अंक लिए लौटे। दूसरी बार रेड करने गए तो एक अंक हासिल किया। आशू को बाहर भेजा। तमिल थलाइवाज ने एक बेहतरीन टैकल किया। दबंग दिल्ली ने भी अजिंक्य का टैकल किया और एक अंक हासिल किया। सागर ने आशू को टैकल किया और तमिल के लिए एक अंक बनाए। नरेंद्र ने रेड से दो अंक हासिल किए। नवीन टैकल के चलते बाहर हुए। अजिंक्य पावर अभी तक तमिल के लिए हीरो रहे हैं। दबंग दिल्ली ऑलआउट हुई। तमिल को तीन अंक मिले। पिछले पांच मिनट में तमिल ने 10 और दिल्ली ने 3 प्वाइंट बनाए।

स्कोर- तमिल थलाइवाज-16 दबंग दिल्ली-9

3 Dec 20238:13:10 PM
Pro Kabaddi League 2023: दोनों टीमों का दमदार प्रदर्शन

 दबंग दिल्ली ने टॉस जीता और तमिल थलाइवाज को पहले रेड करने का निमंत्रण दिया। नरेंदर ने पहली रेड ली। कोई अंक नहीं मिला। दबंग की तरफ से नवीन ने रेड की और एक प्वाइंट हासिल किया। तमिल ने वापसी करते हुए एक अंक हासिल किया। आशू ने दिल्ली को दूसरा प्वाइंट दिया। हिमांशू ने टैकल किया था, लेकिन बैलेंस नहीं बना पाए और रेड लाइन से बाहर चले गए। तमिल ने फिर वापसी की और दूसरा प्वाइंट हासिल किया। तमिल ने अपना रिव्यू भी गंवा दिया है। अजिंक्य पावर रेड की थी लेकिन टच नहीं हुआ था। दबंग दिल्ली की रणनीति में तमिल को पूरी तरह से फंसा लिया है। तमिल को बोनस प्वाइंट मिला। डू और डाई रेड में नवीन एक प्वाइंट्स हासिल किया। पहले 10 मिनट का खेल हो चुका है।

लाइव स्कोर- TT-6, DD-6

3 Dec 20237:55:23 PM
Pro Kabaddi League 2023: तमिल थलाइवाज और दबंग दिल्ली की टीम

 तमिल थलाइवाज:- एम. अभिषेक, मोहित, हिमांशू, अजिंक्या, सागर, साहिल

दबंग दिल्लीः- नवीन कुमार, मोहित, हिम्मत, आशू मलिक, मीतू, योगेश, विशाल

दबंग दिल्ली ने सीजन-8 का खिताब भी जीता है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us