Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • other-sports
LIVE BLOG

Paris Paralympics 2024 live Updates, Day 8: भारत की झोली में आया 25वां मेडल, पैरा जूडो में कपिल परमार ने जीता ब्रॉन्‍ज

Paris Paralympics 2024 Day 8 Live: पेरिस पैरालंपिक-2024 में भारत ने अब तक 24 मेडल जीत लिए है। सातवें दिन भारत की झोली में 4 मेडल आए। 7वें दिन भारत को हरविंदर सिंह, धर्मबीर, सचिन खिलारी और प्रणव सूरमा ने पदक दिलाए।

By Abhishek Upadhyay Thu, 05 Sep 2024 08:33 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस पैरालंपिक-2024 में भारत ने अब तक 24 मेडल जीत लिए है। सातवें दिन भारत की झोली में 4 मेडल आए। 7वें दिन भारत को हरविंदर सिंह ने पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जिताया और इतिहास रचा। वह पैरालंपिक में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज बने। धर्मबीर ने क्लब थ्रो में भारत को गोल्ड जिताया। प्रणव सूरमा ने क्लब थ्रो में रजत पदक और शॉटपुट में सचिन खिलारी ने सिल्वर अपने नाम किया।

 पेरिस पैरालंपिक में भारत के 24  मेडल हो गए हैं। इनमें 5 गोल्‍ड, 8 सिल्‍वर और 10 ब्रॉन्‍ज शामिल हैं। 

5 Sept 20248:33:07 PM
Paris Paralympics Day 8 Live: भारत की झोली में आया ब्रॉन्‍ज मेडल

 मेंस -60 किग्रा जे1 कांस्य पदक प्रतियोगिता में कपिल परमार का मुकाबला ब्राजील के एलील्टन डी ओलिवेरा से हुआ। कपिल ने 33 सेकंड में इप्पोन को हराकर ब्रॉन्‍ज मेडल अपने नाम किया। पेरिस पैरालंपिक 2024 में यह भारत का 25वां मेडल है।

#ParaJudo🥋: Mens J1 - 60 Kg #Bronze Medal🥉 Match #ParisParalympics2024🇫🇷 debutant Kapil Parmar clinches a historic #Bronze🥉, beating Brazils🇧🇷 Elielton de Oliveira 10-0 via an Ippon.

It is also a first-ever medal🏅 for India🇮🇳 in #ParaJudo in the history of… pic.twitter.com/25xhp8eM7K

— SAI Media (@Media_SAI) September 5, 2024
5 Sept 20246:57:17 PM
Paris Paralympics Day 8 Live: हरविंदर और पूजा सेमीफाइनल में

 भारत के हरविंदर सिंह और पूजा जाटयान सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्‍होंने पोलैंड के लुकाज़ सिसज़ेक और मिलेना ओल्स्ज़ेवस्का पर 6-0 से जीत दर्ज की। फाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय जोड़ी का सामना इंडोनेशिया के सेतियावान और वाहु रेटनो वुलांडारी और इटली के एलिसबेटा मिज्नो और स्टेफानो ट्रैविसानी के बीच क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा।

#ParaArchery🏹: Mixed Team Recurve Open Quarterfinals👇🏻

After giving a stupendous performance against Polands🇵🇱 Lukasz Ciszek/Milena Olszewska, mixed archery pair of Harvinder and Pooja win 6-0 to advance to the Semis at the #ParisParalympics2024🇫🇷.

At 7:50 PM IST, they will… pic.twitter.com/EJvdYQYHmD

— SAI Media (@Media_SAI) September 5, 2024

5 Sept 20246:07:52 PM
Paris Paralympics Day 8 Live: हरविंदर और पूजा क्वार्टर फाइनल में

 हरविंदर और पूजा मिश्रित टीम रिकर्व ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रतिस्पर्धा करेंगे। कपिल और कोकिला पैरा जूडो में हिस्सा लेंगे, जिसमें कपिल कांस्य के लिए लड़ेंगे जबकि कोकिला रेपेचेज राउंड में हिस्सा लेंगी।

5 Sept 20244:09:42 PM
Paralympics 2024 Live Day 8: पैरा जूडो में सेमीफाइनल में कपिल हारे

पुरुषों के 60 किग्रा 1 सेमीफाइनल में कपिल परमार ईरानी के खिलाफ 0-10 से हार गए। वह कांस्य पदक के लिए लड़ेंगे।

5 Sept 20244:06:12 PM
Paris Paralympics 2024 Live Day 8: फाइनल में पहुंची सिमरन

सिमरन महिलाओं की 100 मीटर - टी12 स्पर्धा के फाइनल में चार एथलीटों में से एक होंगी। फाइनल आज रात लगभग 10.30 बजे पर होगा

5 Sept 20243:21:30 PM
Paris Paralympics Day 8 Live: 7वें दिन भारत के मेडल

 पेरिस पैरालंपिक में भारत के खाते में 5 गोल्‍ड मेडल आ चुके हैं। इससे पहले टोक्‍यो में भी भारत की झोली में 5 स्‍वर्ण पदक आए थे।

  • हरविंदर सिंह: गोल्‍ड मेडल - पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व ओपन
  • सचिन खिलारी: सिल्‍वर मेडल - पुरुष शॉटपुट F46
  • धरमबीर: गोल्‍ड मेडल - पुरुष क्लब थ्रो F51
  • प्रणव सूरमा: सिल्‍वर मेडल - पुरुष क्लब थ्रो F51
5 Sept 202412:44:33 PM
Paris Paralympics Day 8 Live: पैरा शूटिंग में सिद्धार्थ-मोना से पदक की आस

 पैरा शूटिंग में सिद्धार्थ, मोना भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे एक्शन में होंगे। आर6 - मिश्रित 50 मीटर राइफल प्रोन एसएच1 क्वालिफिकेशन राउंड में सिद्धार्थ बाबू और मोना अग्रवाल हिस्सा ले रहे है। इन दोनों से भारत को पदक की आस है।

5 Sept 202412:00:05 PM
Paralympics 2024 Live Day 8: शूटिंग से होगी आठवें दिन की शुरुआत

 दोपहर 1 बजे भारत की तरफ से मिश्रित 50 मीटर राइफल प्रोन एसएच1 क्वालिफिकेशन- सिद्धार्थ बसु और मोना अग्रवाल खेलते हुए नजर आएंगे।

5 Sept 202411:08:44 AM
Paris Paralympics Day 8 Live: किस-किसने जीता सातवें दिन पैरालंपिक में मेडल

पैरालंपिक 2024 के आठवें दिन भारत को पदकों की संख्या 25 के पार पहुंचाने की उम्मीद होगी। अभी तक भारत ने 24 मेडल जीत लिए है। सातवें दिन भारत की झोली में दो गोल्ड और दो सिल्वर आए।

5 Sept 202410:31:17 AM
Paris Paralympics 2024 Day 8 Live: पैरालंपिक में 8वें दिन भारत का शेड्यूल

निशानेबाजी :

  • मिश्रित 50 मीटर राइफल प्रोन एसएच1 क्वालिफिकेशन- सिद्धार्थ बसु और मोना अग्रवाल -- दोपहर 1 बजे से

तीरंदाजी:


मिश्रित टीम रिकर्व ओपन (प्री क्वार्टरफाइनल) -- पूजा और हरविंदर सिंह बनाम अमांडा जेनिंग्स और टेमन केंटन-स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) -- दोपहर 1:50 बजे से

जूडो:
महिलाओं का 48 किग्रा क्वार्टर फाइनल - कोकिला बनाम अकमारल नौटबेक (कजाखस्तान) -- दोपहर 1:30 बजे से

पुरुषों का 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल - कपिल परमार बनाम मार्कोस ब्लैंको (वेनेजुएला) -- दोपहर 1:30 बजे से

एथलेटिक्स:

महिलाओं की 100 मीटर टी12 सेमीफाइनल: सिमरन -- दोपहर 3.21 बजे से

पुरुषों की शॉटपुट एफ35 फाइनल - अरविंद -- रात 12:12 बजे से (6 सितंबर)

पावरलिफ्टिंग:

पुरुषों का 65 किग्रा तक का फाइनल - अशोक -- रात 10:05 बजे से।

5 Sept 202412:06:34 AM
Paris Paralympics 2024: सिमरन ने महिलाओं की 100 मीटर टी12 सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया

 सिमरन ने महिलाओं की 100 मीटर टी12 की शुरुआती हीट में 12.17 सेकंड के सीजन के सर्वश्रेष्ठ समय के साथ जीत हासिल की और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। सेमीफाइनल कल दोपहर 3:10 बजे IST पर होने वाले हैं, जबकि फाइनल सेट उसी दिन रात 10:47 बजे IST पर होगा।

5 Sept 202412:03:29 AM
Paris Paralympics 2024: हरविंदर ने जीता गोल्ड

 हरविंदर सिंह पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज बने। पुरुषों के रिकर्व ओपन फाइनल में पोलैंड के लुकास सिसजेक को 6-0 से हराया।

4 Sept 202410:45:56 PM
Paris Paralympics 2024: हरविंदर फाइनल में

 हरविंदर सिंह का शानदार प्रदर्शन जारी है और वह पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं। हरविंदर ने भारत के लिए एक पदक पक्का कर दिया है। 

4 Sept 20249:16:41 PM
Paris Paralympics 2024: सकीना ने 86 वजन उठाया

 सकीना ने अपने पहले प्रयास में 86 किलोग्राम वजन उठाया और फिलहाल बढ़त बना ली है।

4 Sept 20247:13:38 PM
Paris Paralympics 2024: हरविंदर तीरंदाजी के क्वार्टर फाइनल में

हरविंदर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। प्री-क्वार्टर फाइनल में हरविंदर ने 6-2 से जीत दर्ज की। 

4 Sept 20246:20:56 PM
Paris Paralympics 2024: हरविंदर ने 7-3 से जीत दर्ज की, अगले दौर में पहुंचे

 हरविंदर सिंह ने 7-3 से जीत हासिल कर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है। तीरंदाजी के व्यक्तिगत स्पर्धा में हरविंदर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 

4 Sept 20244:33:08 PM
Paris Paralympics 2024: अमीषा रहीं 14वें स्थान पर

 महिला शॉटपुट में अमीषा ने अपने बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 14वां स्थान हासिल किया। अमीषा रावत ने पेरिस पैरालंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अमीषा ने महिलाओं की शॉटपुट F46 में 9.25 मीटर थ्रो फेंका और 14वें स्थान पर रहीं।

4 Sept 20244:00:16 PM
Paralympics 2024 Live: पेरिस पैरालिंपिक 2024 में अरशद 11वें स्थान पर रहे

भारत के पैरा साइक्लिस्ट शेख अरशद पुरुषों के सी2 व्यक्तिगत टाइम ट्रायल में 11वें स्थान पर रहे। उन्होंने 25:20.11 समय में ये रेस पूरी की।

4 Sept 20243:59:39 PM
Paris Paralympics 2024 Live: सचिन-मोहम्मद-रोहित एक्शन में

सचिन सर्जेराव खिलारी: उन्होंने अपनी पांचवीं कोशिश में 16.03 मीटर का थ्रो किया। वे अभी भी दूसरे पोजिशन पर हैं, उनका एशियाई रिकॉर्ड थ्रो 16.32 मीटर है।

मोहम्मद यासिर: अपनी पांचवीं कोशिश में उन्होंने 14.01 मीटर का थ्रो किया, जिससे वे 8वीं पोजिशन पर बने हुए हैं। उनका सबसे अच्छा थ्रो 14.21 मीटर है, जो उन्होंने दूसरी कोशिश में किया था।

रोहित कुमार: उन्होंने Mens Shot Put - F46 Final में 14.10 मीटर के थ्रो के साथ 9वीं पोजिशन हासिल की है।

4 Sept 20243:59:25 PM
Paralympics 2024 Live Day 7: सचिन खिलारी ने जीता सिल्वर मेडल

सातवें दिन के खेल में भारत ने 21वां मेडल अपने नाम कर लिया है। सचिन सरजेराव खिलारी ने 16.32 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक अपने नाम किया।उन्होंने अपनी छठी और अंतिम कोशिश में 15.95 मीटर की दूरी तक थ्रो किया, जबकि एशियन रिकॉर्ड के साथ 16.32 मीटर की दूरी तक थ्रो करके सिल्वर मेडल जीता।

कनाडा के ग्रेग स्टीवर्ट ने 16.38 मीटर की सीजन बेस्ट थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता। 

4 Sept 20243:59:09 PM
Paralympics 2024 Live: भाविना के हाथ लगी निराशा

पैरा टेबल टेनिस - महिला एकल  डब्लूएस4 के क्वार्टरफाइनल 2 में भाविना को हार का सामना करना पड़ा। 

भावना पटेल का पेरिस 2024 में अभियान का अंत हुआ। टोक्यो 2020 की रजत पदक विजेता को अब तक का सबसे खराब ड्रा मिला, उसे उसी खिलाड़ी का सामना करना पड़ा जिसके खिलाफ उसने टोक्यो में संघर्ष किया था और झोउ एक बार फिर भारतीय पर हावी हो गया।

4 Sept 20241:46:27 PM
Paralympics 2024 Day 7 Live: निहाल संह एक्शन में

दूसरी सीरीज में निहाल सिंह का स्कोर 84/100. 85 और 84 की श्रृंखला के बाद वह 25वें स्थान पर हैं। फाइनल की दौड़ में शामिल होने के लिए उन्हें शानदार प्रदर्शन करने की जरूरत है।

4 Sept 20241:15:11 PM
Paralympics 2024 Live: निहाल सिंह और रुद्रांश जल्दी ही एक्शन में होंगे

पैरालंपिक 2024 के सातवें दिन अब भारत के लिए अगला मुकाबला  मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 क्वालिफिकेशन में निहाल सिंह और रुद्रांश खंडेलवाल का है। क्वालिफिकेशन से शीर्ष 8 एथलीट फाइनल में पहुंचेंगे।

4 Sept 202412:47:19 PM
Paris Paralympics 2024 Live: भारत की ज्योति गडेरिया एक्शन में

भारत की ज्योति गडेरिया महिलाओं के सी1-3 व्यक्तिगत टाइम ट्रायल में एक्शन में हैं।

4 Sept 202412:28:44 PM
Paris Paralympics 2024, Day 7 Live: पैरालंपिक में सातवें दिन भारत का खेल का आगाज

पैरा साइक्लिंग रोड इवेंट में भारत के शेख अरशद पुरुषों के सी2 व्यक्तिगत टाइम ट्रायल में एक्शन में हैं।

4 Sept 202411:30:02 AM
Paris Paralympics Live Day 7: आज भारत का शूटिंग इवेंट 1 बजे से खेला जाएगा

आज भारतीय शूटर निहाल सिंह और रुद्रांश खंडेलवाल मिश्रित 50 मीटर पिस्टल SH1 क्वालीफिकेशन में 1 बजे हिस्सा लेंगे। अगर वे फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं, तो उन्हें आज 3:45 बजे पर पदक के लिए मौका मिलेगा।

4 Sept 202410:33:34 AM
Paris Paralympics 2024 Live Day 7: पैरा साइकलिंग इवेंट के साथ भारत करेगा सातवें दिन के खेल की शुरुआत

 12:32 PM- पैरा साइकलिंग रोड- ज्योति गाडेरिया- महिला C2 व्यक्तिगत टाइम ट्रायल

4 Sept 202410:18:36 AM
Paris Paralympics 2024 Day 7 Live: पेरिस पैरालंपिक 2024 का सातवें दिन आज

पेरिस पैरालंपिक 2024 के सातवें दिन भारत को और पदक जीतने की आस है। भारत ने अब तक कुल 20 पदक अपने नाम कर लिए हैं।

4 Sept 202412:19:44 AM
Paris Paralympics 2024 Live: पीएम मोदी ने दी बधाई

 

Congratulations to Deepthi Jeevanji for her spectacular Bronze medal win in the Womens 400M T20 at #Paralympics2024! She is a source of inspiration for countless people. Her skills and tenacity are commendable. #Cheer4Bharat pic.twitter.com/QqhaERCW0q

— Narendra Modi (@narendramodi) September 3, 2024
3 Sept 202410:54:48 PM
Paris Paralympics 2024 Live: दीप्ति जीवनजी ने जीता कांस्‍य

 दीप्ति जीवनजी ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में महिलाओं की 400 मीटर टी20 में कांस्य पदक जीता। यह पैरालंपिक 2024 में भारत का 16वां मेडल है।

Bronze 🥉 For INDIA 🇮🇳

Deepthi Jeevanji wins bronze medal in the Womens 400m T20.#Paris2024 #Cheer4Bharat #Paralympics2024 @mansukhmandviya @MIB_India @PIB_India @IndiaSports @ParalympicIndia @PCI_IN_Official @Media_SAI @AkashvaniAIR @DDNational @DDIndialive @DDNewslive pic.twitter.com/9uBN7LwkBV

— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 3, 2024
3 Sept 20249:48:33 PM
Paris Paralympics 2024 Live: पूजा को मिली हार

 महिला रिकर्व ओपन क्वार्टर फाइनल में पूजा चीन की वू से हार गईं। उन्‍हें आखिरी 3 सेट में हार का सामना करना पड़ा।

Just in: Pooja loses in QF of Archery (Recurve) at Paralympics.

She lost to Chinese Archer 4-6.

She was leading 4-0 up earlier! #Paralympics pic.twitter.com/zxN6eeUQq1

— India_AllSports (@India_AllSports) September 3, 2024
3 Sept 20249:05:05 PM
Paris Paralympics 2024 Live: 5वें स्‍थान पर रहीं अवनि

 अवनि लेखरा 50 मीटर राइफल 3पी एसएच1 (शूटिंग) के फाइनल में 5वें स्थान पर रहीं।

🇮🇳 𝗔 𝗴𝗼𝗼𝗱 𝗲𝗳𝗳𝗼𝗿𝘁 𝗳𝗿𝗼𝗺 𝗔𝘃𝗮𝗻𝗶! Despite another strong performance from Avani Lekhara, she unfortunately missed out on securing her second medal at the Paris Paralympics.

🔫 She finished 5th with a score of 420.6.

🙌 Keep your chin up champ, we are all proud of… pic.twitter.com/r6BUE6yRwF

— Sportwalk Media (@sportwalkmedia) September 3, 2024

3 Sept 20246:39:33 PM
Paris Paralympics 2024 Live: पैरा शूटिंग में अवनि लेखरा का फाइनल मुकाबला कुछ ही देर में

 पैरा शूटिंग - आर8 - महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन एसएच1 फाइनल - मोना अग्रवाल, अवनि लेखरा- 7:30 PM

3 Sept 20246:26:30 PM
Paralympics Live Day 6: Yogesh Kathuniy ने सिल्वर मेडल जीतने के बाद क्या कहा?

Yogesh Kathuniy ने सिल्वर मेडल जीतने के बाद कहा कि कुछ समय से, मैं सिर्फ सिल्वर ही जीत रहा हूं, चाहे टोक्यो (पैरेलंपिक्स) हो या आज, वर्ल्ड चैंपियनशिप या एशियन गेम्स, हर जगह मैं सिल्वर ही जीत रहा हूं। गाड़ी अटक गई है। मुझे लगता है कि मुझे और मेहनत करनी पड़ेगी। अब मैं गोल्ड चाहूंगा।

3 Sept 20244:47:00 PM
Paralympics 2024 Live: भाग्यश्री ने पांचवें स्थान पर किया फिनिश

महिला शॉट पुट F34 फाइनल में भारत की भाग्यश्री ने 7.28 मीटर की सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया।

3 Sept 20244:01:40 PM
Paris Paralympics 2024 Live: फाइनल में पहुंची अवनि लेखरा

अवनि लेखरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जबकि मोना क्वालिफाई करने से चूक गईंष मंगलवार को फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए अवनि लेखारा चेटेउरौक्स शूटिंग रेंज में आयोजित महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन क्वालिफिकेशन स्पर्धा में सातवें स्थान पर रहीं।

3 Sept 20241:55:25 PM
Paris Paralympics 2024 : नीलिंग राउंड खत्म

 नीलिंग राउंड के बाद अवनि छठे और मोना 13वें स्थान पर हैं। अवनि ने 388 का स्कोर किया और मोना ने 381 का स्कोर किया।

3 Sept 20241:34:57 PM
Paris Paralympics 2024: अवनि, मोना का मुकाबला शुरू

 भारत को पेरिस पैरालंपिक में पहला गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल दिलाने वाली अवनि लेखरा, मोना अग्रवाल आज अपने दूसरे मेडल की रेस में हैं। उनका 50 मीटर राइफल 3 पोजीशंस एसएच 1 इवेंट शुरू हो गया है। दोनों से पूरे देश को एक बार फिर मेडल की उम्मीद है। 

3 Sept 202412:47:25 PM
Paris Paralympics 2024: आज का शेड्यूल

 भारत का आज का शेड्यूल

निशानेबाजी
महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन SH1 (क्वालिफिकेशन): मोना अग्रवाल और अवनी लेखरा -- 1.00 बजे
महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन SH1 (फाइनल): मोना अग्रवाल और अवनी लेखरा (अगर क्वालिफाई करती हैं तो) -- 7.30 बजे

एथलेटिक्स
महिलाओं की शॉट पुट F34 (मेडल राउंड): भाग्यश्री जाधव -- 2.28 बजे
महिलाओं की 400 मीटर T20 फाइनल: दीप्ति जीवनजी -- 10.38 बजे
पुरुषों की ऊंची कूद T63 (मेडल राउंड): शरद कुमार, मरियप्पन थंगावेलु और शैलेश कुमार -- 11.50 बजे
पुरुषों की भाला फेंक F46 (मेडल राउंड): अजीत सिंह यादव, रिंकू और सुंदर सिंह गुर्जर -- 12.13 बजे (बुधवार)

तीरंदाजी
महिला रिकर्व: पूजा बनाम टीबीए - दोपहर 3.20 बजे।

3 Sept 20241:35:25 AM
Paralympics 2024 Live: नित्‍या ने जीता कांस्‍य

 नित्या श्री ने महिलाओं की एसएच6 स्पर्धा में इंडोनेशिया की रीना मार्लिना को 21-14, 21-6 से हराकर कांस्य पदक जीता।

🤩 𝗕𝗿𝗼𝗻𝘇𝗲 𝗳𝗼𝗿 𝗡𝗶𝘁𝗵𝘆𝗮! Congratulations to Nithya Sre Sivan on winning her first medal at the Paralympics.

👉 𝗙𝗼𝗹𝗹𝗼𝘄 @sportwalkmedia 𝗳𝗼𝗿 𝗲𝘅𝘁𝗲𝗻𝘀𝗶𝘃𝗲 𝗰𝗼𝘃𝗲𝗿𝗮𝗴𝗲 𝗼𝗳 𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮𝗻 𝗮𝘁𝗵𝗹𝗲𝘁𝗲𝘀 𝗮𝘁 𝘁𝗵𝗲 𝗣𝗮𝗿𝗶𝘀 𝗣𝗮𝗿𝗮𝗹𝘆𝗺𝗽𝗶𝗰𝘀… pic.twitter.com/W25rlXo2S6

— Sportwalk Media (@sportwalkmedia) September 2, 2024
3 Sept 202412:55:05 AM
Paralympics 2024 Live: पीएम मोदी ने दी बधाई

 सुमित का असाधारण प्रदर्शन! पुरुषों की जेवलिन F64 स्पर्धा में स्वर्ण जीतने के लिए उन्हें बधाई! उन्होंने उत्कृष्ट निरंतरता और उत्कृष्टता दिखाई है। उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

Exceptional performance by Sumit! Congratulations to him for winning the Gold in the Mens Javelin F64 event! He has shown outstanding consistency and excellence. Best wishes for his upcoming endeavours. @sumit_javelin#Cheer4Bharat pic.twitter.com/1c8nBAwl4q

— Narendra Modi (@narendramodi) September 2, 2024
2 Sept 202411:58:41 PM
Paralympics 2024 Live: भारत की झोली में आया तीसरा गोल्‍ड

 सुमित अंतिल ने 70.59 मीटर के पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ भाला फेंक F64 में स्वर्ण पदक जीता। वह अपने खिताब का बचाव करने वाले पहले भारतीय पुरुष बने।

2 Sept 202411:58:40 PM
Paralympics 2024 Live: भारत की झोली में आया तीसरा गोल्‍ड

 सुमित अंतिल ने 70.59 मीटर के पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ भाला फेंक F64 में स्वर्ण पदक जीता। वह अपने खिताब का बचाव करने वाले पहले भारतीय पुरुष बने।

2 Sept 202411:14:02 PM
Paralympics 2024 Live: सुकांत कदम को मिली हार

 मेंस SL4 कांस्य पदक मैच में सुकांत कदम इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान से 17-21, 18-21 से हार गए।

🏸👏 𝗪𝗲𝗹𝗹 𝗽𝗹𝗮𝘆𝗲𝗱! Sukant Kadam put up a fantastic fight but fell short against 🇮🇩's Fredy setiawan, losing 17-21, 18-21 in the Bronze medal match.Despite the result, we are incredibly proud of you.

👉 𝗙𝗼𝗹𝗹𝗼𝘄 @sportwalkmedia 𝗳𝗼𝗿 𝗲𝘅𝘁𝗲𝗻𝘀𝗶𝘃𝗲… pic.twitter.com/6D2a4P6nyY

— Sportwalk Media (@sportwalkmedia) September 2, 2024
2 Sept 202411:02:46 PM
Paralympics 2024 Live: भारत की झोली में आया 13वां मेडल

 शीतल देवी और राकेश कुमार ने पेरिस पैरालंपिक में मिश्रित टीम तीरंदाजी में कांस्य पदक जीता। इससे पहले यह जोड़ी पेरिस पैरालंपिक 2024 के मिश्रित टीम तीरंदाजी के सेमीफाइनल में हार गई। भारतीय जोड़ी को शूट-ऑफ में ईरानी जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा।

BREAKING:

Sheetal Devi & Rakesh Kumar win BRONZE MEDAL in Mixed Team Archery at Paris Paralympics 🔥🔥🔥

Yayyyyy! So happy 😍 #Paralympic2024 pic.twitter.com/SprElZVKVz

— India_AllSports (@India_AllSports) September 2, 2024

2 Sept 202410:29:34 PM
Paralympics 2024 Live: सुहास ने जीता सिल्‍वर

 पेरिस पैरालंपिक 2024 में पुरुष एकल एसएल4 फाइनल में भारत के सुहास यतिराज को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। वह फ्रांस के लुकास मजूर से सीधे सेटों में 21-9, 21-13 से हार गए। ऐसे में उन्‍हें सिल्‍वर मेडल से संतोष करना होगा।

Medal No. 1⃣2⃣ for India at the Paris Paralympics.

Heartbreaking loss for Indias Suhas Lalinakere Yathiraj in the Mens Singles SL4 final at the 2024 Paralympics, as he fell to Lucas Mazur of France in straight sets, 21-9, 21-13.#Paralympics #Badminton @mansukhmandviya… pic.twitter.com/tL4rXAdH8c

— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 2, 2024
2 Sept 202410:08:15 PM
Paralympics 2024 Live: भारतीय जोड़ी हारी

 शीतल देवी और राकेश कुमार की जोड़ी पेरिस पैरालंपिक 2024 के मिश्रित टीम तीरंदाजी के सेमीफाइनल में हार गई। भारतीय जोड़ी को शूट-ऑफ में ईरानी जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा।

Just in: Sheetal Devi & Rakesh Kumar go down fighting in Semis of Mixed Team Archery at Paris Paralympics.

The Indian duo lost to Iranian pair in a shoot-off! #Paralympic2024 pic.twitter.com/w1EH6NwJTT

— India_AllSports (@India_AllSports) September 2, 2024
2 Sept 20249:33:25 PM
Paralympics 2024 Live: पीएम मोदी ने दी बधाई

 

An outstanding effort by Manisha Ramadass to win the Bronze Medal in the Womens Badminton SU5 event at the Paralympics! Her dedication and perseverance have led to this incredible achievement. Congrats to her. #Cheer4Bharat pic.twitter.com/Tv6RYZTqKN

— Narendra Modi (@narendramodi) September 2, 2024
2 Sept 20248:55:35 PM
Paralympics 2024 Live: सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी

 मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन स्पर्धा में शीर्ष वरीयता प्राप्त शीतल देवी और राकेश कुमार ने इंडोनेशिया के तियोडोरा ऑडी अयुडिया फेरेली और केन स्वागुमिलांग को 154-143 से हराया। इसके साथ ही यह जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंच गई है। उनका सेमीफाइनल मैच भारतीय समयानुसार रात 9:40 बजे होगा। सेमीफाइनल में उनका सामना इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की फतेमेह हेममती और हादी नोरी से होगा।

2 Sept 20248:49:35 PM
Paralympics 2024 Live: थुलासिमथी ने जीता सिल्‍वर मेडल

 महिला एकल SU5 फाइनल में थुलासिमथी मुरुगेसन मौजूदा चैंपियन चीन की यांग किउ ज़िया से 17-21, 10-21 से हार गईं। इसके साथ ही उन्‍होंने सिल्‍वर मेडल पक्‍का किया। आज भारत के लिए पैरा बैडमिंटन में यह तीसरा पदक है।

2 Sept 20248:42:21 PM
Paralympics 2024 Live: भारत की झोली में आया 10वां मेडल

 मनीषा रामदास ने बैडमिंटन महिला एकल एसयू5 में 21-12, 21-8 से जीत हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। यह पेरिस पैरालंपिक में भारत का 10वां मेडल है।

News Flash: Medal No. 10 for India at Paris Paralympics 🔥

Manisha Ramadass wins Bronze medal in Badminton (Women Singles SU5) after winning 21-12, 21-8. #Paralympics pic.twitter.com/hSrHlTUeu1

— India_AllSports (@India_AllSports) September 2, 2024
2 Sept 20247:23:13 PM
Paralympics 2024 Live: भारत का तीरंदाजी में इंडोनेशिया से भिड़ंत

तीरंदाजी में मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन क्वार्टरफाइनल के लिए भारत की तरफ से शीतल देवी और राकेश कुमार भारतीय समयानुसार रात 8:40 बजे इंडोनेशिया के तियोडोरा ऑडी अयुडिया फेरेली और केन स्वागुमिलांग से भिड़ेंगे। इंडोनेशियाई जोड़ी ने राउंड 16 में इराक को 150-149 से हराया।

2 Sept 20247:21:46 PM
Paralympic 2024 Live Day 5: पांचवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का अब तक ऐसा रहा प्रदर्शन
  • निहाल और आमिर पुरुषों की 25 मीटर पिस्टल SH1 प्रतियोगिता के फाइनल में क्वालीफाई नहीं कर पाए।
  • नितेश कुमार ने पैरा-बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीता।
  • योगेश ने पुरुषों की डिस्कस F56 में रजत पदक हासिल किया।
  • पैरा-बैडमिंटन में सिवराजन और नित्या श्री ने कांस्य पदक मैच हार दिया।

2 Sept 20246:44:08 PM
Paris Paralympics 2024 Live: नितेश राणा के गोल्ड जीतने के बाद पैरालंपिक मेडल तालिका इस प्रकार

 नितेश राणा ने भारत को पैरा बैडमिंटन में गोल्ड मेडल जिताया। इस मेडल के बाद पैरालंपिक पदक तालिका में भारत 22वें पायदान पर मौजूद है। भारत ने अबतक कुल 9 मेडल अपने नाम कर लिए हैं।

2 Sept 20245:35:27 PM
Paralympics 2024 Live: डेब्यू में चमके नितेश कुमार, पैरालंपिक में जीता गोल्ड

🚨 INDIA STRIKES GOLD AT #Paralympics2024 🚨

Nitesh Kumar wins 🇮🇳s second 🥇 medal of #ParisParalympics2024, winning the Mens Singles SL3 #Badminton event in his very first campaign https://t.co/CSN3jynt0K pic.twitter.com/35FPncf9zD

— Sportstar (@sportstarweb) September 2, 2024
2 Sept 20245:33:41 PM
Paralympics 2024 Live: नितेश कुमार ने पैरा-बैडमिंटन पुरुष एकल SL3 में स्वर्ण पदक जीता

नितेश कुमार ने सोमवार को पेरिस के ला चैपल एरेना में आयोजित पेरिस 2024 पैरालिंपिक के पैरा-बैडमिंटन पुरुष एकल एसएल3 स्पर्धा में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।

2 Sept 20245:32:11 PM
Paris Paralympics 2024 Live: निहाल सिंह और आमिर अहमद नहीं कर सके फाइनल के लिए क्वालिफाई

निहाल सिंह और आमिर अहमद भट ने Mens 25m पिस्टल SH1 के फाइनल में क्वालीफाई नहीं किया। रैपिड राउंड के फाइनल सीरीज में दोनों ने 93 अंक प्राप्त किए, जिससे उनके कुल अंक क्रमशः 569-7x और 568-8x हो गए। इस प्रकार, वे क्वालीफिकेशन स्टेज में 10वें और 11वें स्थान पर रहे और फाइनल में स्थान नहीं बना पाए।

2 Sept 20244:57:05 PM
Paralympics 2024 Live: निहाल सिंह ने पहली सीरीज में 97 स्कोर किया

मिश्रित 25 मीटर पिस्टल SH1 (क्वालिफिकेशन रैपिड) में निहाल सिंह और आमिर अहमद भट हिस्सा लेने उतरे। रैपिड स्टेज की पहली सीरीज में निहाल 97 स्कोर, जबकि आमिर 94 स्कोर बनाकर चौथे और सातवें स्थान पर क्रमश: रहे।

2 Sept 20243:31:45 PM
Paris Paralympics 2024: योगेश के हिस्से आया सिल्वर मेडल

योगेश ने डिस्कस थ्रो में भारत की झोली में एक और मेडल डाल दिया है। योगेश ने दूसरा स्थान हासिल करते हुए सिल्वर मेडल जीता है। योगेश ने 42.22 मीटर का थ्रो फेंक ये मेडल जीता। ये भारत का इन खेलों में आठवां मेडल है। 

2 Sept 20242:21:37 PM
Paris Paralympics 2024: ब्रॉन्ज मेडल से चूके सिवराज और नित्या

सिवाराजन और नित्या श्री की जोड़ी ब्रॉन्ज मेडल नहीं जीत सकी। भारत की इस जोड़ी को एसएच6 के मिक्स्ड डबल्स में हार का सामना करना पड़ा है। इस जोड़ी को इंडोनेशिया की शुभानी- मार्लिना की जोड़ी ने  21-17, 21-12 से मात दी।17-21, 12-21

2 Sept 20242:17:44 PM
Paris Paralympics 2024: योगेश ने फाइनल में बनाई जगह

 डिस्कस थ्रो में योगेश ने F57 के फाइनल में जगह बनाई है और अब वह कुछ ही देर में चुनौती पेश करेंगे। 

2 Sept 202412:52:54 PM
Paris Paralympics 2024: निहाल और आमिर का इवेंट शुरू

 निहाल और आमिर पुरुषों के 25 मीटर पिस्टल एसएच 1 क्वालिफिकेशन में चुनौती पेश कर रहे हैं। 

2 Sept 202412:17:32 PM
Paris Paralympics 2024: कुछ ही देर मे निहाल-अहमद का इवेंट

 पांचवें दिन भारत की शुरुआत निशानेबाजी से होगी। SH1, क्वालिफिकेशन प्रिसिजन में निहाल सिंह और अहमद अपनी चुनौती पेश करेंगे। 

2 Sept 202411:27:24 AM
Paris Paralympics 2024: आज का शेड्यूल

 भारतीय खिलाड़ी आज कई इवेंट्स में मेडल की जंग लड़ेंदे। देखिए भारत का आज का शेड्यूल।

निशानेबाजी:
मिश्रित 25 मीटर पिस्टल SH1 (क्वालिफिकेशन प्रिसिजन): (निहाल सिंह और आमिर अहमद भट) -- 12.30 बजे
मिश्रित 25 मीटर पिस्टल SH1 (क्वालिफिकेशन रैपिड): (निहाल सिंह और आमिर अहमद भट) -- 4.30 बजे
मिश्रित 25 मीटर SH1 पिस्टल (फाइनल): 8.15 बजे (अगर क्वालिफ़ाई हो)

एथलेटिक्स:
पुरुषों की डिस्कस थ्रो F56 (फाइनल): योगेश कथुनिया -- 1.35 बजे
पुरुषों की भाला फेंक F64 (फाइनल): संदीप संजय सरगर, सुमित अंतिल, संदीप -- 10.30 बजे
महिलाओं की डिस्कस थ्रो F53 (फाइनल): कंचन लखानी -- 10.34 बजे
महिलाओं की 400 मीटर T20 (राउंड 1): दीप्ति जीवनजी -- 11.34 बजे अपराह्न

तीरंदाजी:
मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन (क्वार्टर फाइनल): 8.40 बजे

बैडमिंटन:
मिश्रित युगल SH6 (कांस्य पदक मैच): शिवराजन सोलाईमलाई/निथ्या सुमाथी सिवन बनाम सुभान/मार्लिना (इंडोनेशिया) -- दोपहर 1.40 बजे से पहले नहीं
पुरुष एकल SL3 (स्वर्ण पदक मैच): नितेश कुमार बनाम बेथेल डैनियल (ग्रेट ब्रिटेन) -- दोपहर 3.30 बजे।
पुरुष एकल SL4 (स्वर्ण पदक मैच): सुहास लालिनाकेरे यतिराज बनाम लुकास माजुर (फ्रांस) - रात 9.40 बजे
पुरुष एकल SL4 (कांस्य पदक मैच): सुकांत कदम बनाम फ्रेडी सेतियावान (इंडोनेशिया) - रात 9.45 बजे।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us