'मेहनत रंग ला रही है, लेकिन...', 25m पिस्टल में कांस्य जीतने के बाद मनु भाकर ने क्यों कहा- अभी सुधार की बहुत गुंजाइश है?
दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने हांगझोउ में हाल ही में समाप्त हुए विश्व कप में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
-1785394208204_m.webp)
मनु भाकर
नई दिल्ली, पीटीआई। दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने कहा कि हांगझोउ में हाल ही में समाप्त हुए विश्व कप में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर उनकी भावनाएं मिली जुली है और वह इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी। मनु भाकर को भारत की ईशा सिंह ने ही पीछे छोड़ दिया था, जिन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर इस स्पर्धा में भारत के दो पदक पक्के किए थे।
मनु भाकर अभी भी 2026 में अपना पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने की तलाश में हैं, जबकि म्यूनिख विश्व कप में सम्राट राणा के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतना उनका अन्य उल्लेखनीय प्रदर्शन है। इस साल की शुरुआत में दिल्ली में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप में उन्होंने शीर्ष स्थान हासिल किया था, लेकिन ये दोनों स्वर्ण पदक टीम स्पर्धाओं में आए थे।
मनु भाकर ने एक्स पर पोस्ट किया कि एक और कांस्य पदक। इस पदक को लेकर मेरी मिली-जुली भावनाएं हैं। मुझे खुशी है कि मैं अपने प्रदर्शन में सुधार कर पाई, लेकिन साथ ही, मुझे पता है कि मैं इससे भी बेहतर कर सकती थी। उन्होंने कहा कि मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात से होती है कि मेरी मेहनत रंग ला रही है। सुधार की अभी भी बहुत गुंजाइश है और यही बात मुझे प्रेरित करती है। एक-एक कदम आगे बढ़ना है।
Another bronze. 🥉
— Manu Bhaker🇮🇳 (@realmanubhaker) July 28, 2026
I have mixed feelings about this one. I’m happy that I was able to improve my performance, but at the same time, I know I could have done better.
What makes me happy is seeing that the hard work is showing. There’s still plenty of room for improvement, and… pic.twitter.com/Y08HuATF8j
यह भी पढ़ें- ISSF World Cup: ईशा सिंह ने ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर को छोड़ा पीछे, शूटिंग वर्ल्ड कप में गोल्ड पर साधा निशाना
