विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरारी से लेकर लेक्सस तक... लियोनेल मेसी के कार कलेक्शन का नहीं कोई मुकाबला, जानिए कौन-सी है सबसे महंगी

Published: Tue, 01 Sep 2026 12:28 PM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2026 12:30 PM (IST)

दुनिया के महान फुटबॉलरों में शुमार लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कह दिया है। मेसी विश्व के सबसे ...और पढ़ें

लियोनेल मेसी हैं कारों के शौकिन

लियोनेल मेसी हैं कारों के शौकिन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फुटबॉल की दुनिया के महान खिलाड़ियों में शुमार अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। सर्वकालिक महान फुटबॉलर में गिने जाने वाला ये दिग्गज अब कभी अर्जेंटीना की जर्सी में नहीं दिखेगा। मेसी ने अपने खेल से मैदान पर नाम कमाया और तंगहाली के जीवन को छोड़ आज एक लग्जरी जिंदगी जीते हैं। इसकी एक झलक उनके कार कलेक्शन से मिलती है।

मेसी दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। उनकी लाइफस्टाइल कई लोगों के लिए सपना है जो पूरा नहीं हो पाता, लेकिन मेसी ने ये पूरा किया है। बताते हैं आपको उनके कार कलेक्शन के बारे में।

मेसी के पास हैं गजब कारें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेसी के पास दुनिया भर की तमाम लग्जरी कारों में से शुमार चुनिंदा कारें हैं। उनके पास फरारी 335 एस स्पाइडर स्कालेटी, फरारी एफ430 स्पाइडर हैं। इसके अलावा उनके पास ऑडी ट्रायो, पगानी जोंडा ट्राइकलर, मर्सिडीज एसएलएस एएमजी, मासेराती ग्रान तुरिस्म एमसी स्टारडेल, रैंज रोवर, कैडलिक एस्कालेड, लेक्सस आरएक्स 450एच और मिनी कूपर जैसी कारें।

इनमें सबसे सस्ती कार की बात हैं तो वो मिनी कूपर है जिसकी कीमत तकरीबन 19 लाख रुपये है। वहीं मेसी के कलेक्शन की सबसे महंगी कार फरारी 335एस स्पाइडर स्कालेटी है जिसकी कीमत तकरीबन 339.7 करोड़ रुपये है।

नहीं जीत पाए वर्ल्ड कप

लियोनेल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप-2022 का खिताब जीता था। इस बार भी मेसी अपनी कप्तानी में टीम को वर्ल्ड कप के फाइनल में लेकर गए,लेकिन स्पेन ने उनके लगातार दो वर्ल्ड कप जीतने के सपने को तोड़ दिया। मेसी को इसका बहुत गम हुआ और इसी के कारण उन्होंने इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कह दिया।

यह भी पढ़ें- लियोनेल मेसी अनजान से बने अर्जेंटीना की 'जान', संन्यास से वापसी के बाद टीम को बनाया विश्व विजेता

यह भी पढ़ें- लियोनेल मेसी का जादुई सफर खत्म, डेब्यू पर रेड कार्ड से लेकर वर्ल्ड कप जीतने तक! दिग्गज फुटबॉलर के करियर के 5 यादगार पल