शरीर से तीन गुना ज्यादा वजन उठाकर 21 साल की किया बनर्जी ने जीता मेडल, साउथ अफ्रीका में भारत का बजा डंका
2026 IPF वर्ल्ड सब-जूनियर और जूनियर क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 140kg की शानदार डेडलिफ्ट करके भारतीय वेटलिफ्टर किया कुणाल बनर्जी रातों-रात मशहूर हो गई हैं।
HighLights
140kg की शानदार डेडलिफ्ट की
सोशल मीडिया पर छा गईं किया
जमकर वायरल हो रहा वीडियो
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में हुई 2026 IPF वर्ल्ड सब-जूनियर और जूनियर क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 140kg की शानदार डेडलिफ्ट करके भारतीय वेटलिफ्टर किया कुणाल बनर्जी रातों-रात मशहूर हो गई हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने शरीर के वजन से तीन गुना ज्यादा वजन की डेडलिफ्ट करती हुई दिख रही हैं।
सिल्वर मेडल जीता
45.70 किलोग्राम वजन वाली किया ने सन सिटी में हुई इस प्रतियोगिता में 140kg की डेडलिफ्ट करके सिल्वर मेडल जीता। उनकी डेडलिफ्ट का यह वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है और फैंस उनकी इस कामयाबी का जश्न मनाते हुए उन्हें चैंपियनशिप में भारत का नाम रोशन करने के लिए बधाई दे रहे हैं।
47kg कैटेगरी में हिस्सा लिया
- मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली 21 साल की किया कुणाल बनर्जी पावरलिफ्टर हैं।
- उन्होंने 2026 IPF वर्ल्ड सब-जूनियर और जूनियर क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जूनियर महिला 47kg कैटेगरी में हिस्सा लिया।
- किया ने कुल मिलाकर पांचवां स्थान हासिल करने के बावजूद सिल्वर मेडल जीता।
- उन्होंने कुल 280kg वजन उठाया। इसमें 90kg स्क्वाट, 50kg बेंच प्रेस और 140kg डेडलिफ्ट शामिल थे।
ऐसे जीता मेडल
आयरलैंड की ब्लाथनाइड ओ'डायर ने भी 140kg वजन उठाया था, लेकिन डेडलिफ्ट सेक्शन में उनसे आगे रहने की वजह से किया ने सिल्वर मेडल जीता। वह सिर्फ फ्रांस की इनेस हर्बॉक्स से पीछे रहीं। इनेस ने 165kg वजन उठाया था। हाल ही में हुई नेशनल चैंपियनशिप में किया ने 95kg स्क्वाट, 52.5kg बेंच प्रेस और 140kg डेडलिफ्ट के साथ कुल 287.5kg का स्कोर किया।
