Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने अचानक छोड़ा पद, इस दिग्गज की हो सकती है वापसी

    Updated: Mon, 01 Dec 2025 08:25 PM (IST)

    भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ई-मेल के जरिए हॉकी इंडिया को इस बात की जानकारी दी। हरेंद्र ने बता ...और पढ़ें

    हरेंद्र सिंह ने छोड़ा महिला हॉकी टीम के कोच का पद

    हरेंद्र सिंह ने छोड़ा महिला हॉकी टीम के कोच का पद

    HighLights

    1. हरेंद्र सिंह ने छोड़ा महिला हॉकी टीम के कोच का पद

    2. हॉकी इंडिया को ईमेल भेजकर दी जानकारी

    3. हरेंद्र ने निजी कारणों का दिया हवाला

    पीटीआई, नई दिल्ली: भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने निजी कारणों का हवाला देकर पद से तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार टोक्यो ओलंपिक 2020 में चौथे स्थान पर रही भारतीय टीम के मुख्य कोच रहे नीदरलैंड्स के शोर्ड मारिन की टीम में इस पद पर फिर वापसी हो सकती है।

    मारिन ने अगस्त 2021 में पद से इस्तीफा दिया था। अचानक हुए घटनाक्रम में हरेंद्र सिंह ने हॉकी इंडिया को ईमेल भेजकर सूचित किया है कि वह तुरंत प्रभाव से पद छोड़ रहे हैं। यह विशुद्ध रूप से उनका 'निजी फैसला' है।

    पिछले साल संभाला था पद

    अमेरिका में हॉकी टीम के कोच रहे हरेंद्र सिंह ने भारतीय महिला हॉकी टीम में अप्रैल 2024 में ही पद संभाला था। इससे पहले वह लखनऊ विश्व कप 2016 विजेता जूनियर पुरुष हॉकी टीम के कोच रहे थे। भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन पिछले एक साल में निराशाजनक रहा है। एफआईएच प्रो लीग 2024-25 में भारतीय टीम 16 मैचों में से महज दो में जीत दर्ज कर सकी और इसके चलते अगले सत्र के लिए क्वालीफाई करने में विफल रही।

    वहीं राजगीर में नवंबर में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने खिताब जीता, लेकिन वहां जापान और कोरिया की दोयम दर्जे की टीमें के चलते ऐसा हो सका। जबकि, एशिया कप में फाइनल हारने के बाद भारतीय टीम विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई नहीं कर पाई।

    खबरें और भी

    करियर का खास पल

    अपने फैसले पर हरेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम को कोचिंग देना मेरे करियर का सबसे खास पल रहा है। मेरा दिल इस शानदार टीम और उनकी लगातार सफलता के साथ है। मैं भारतीय हॉकी को कामयाबी के सबसे ऊंचे स्तर पर ले जाने की उनकी कोशिशों का समर्थन करता रहूंगा। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की और भोला नाथ सिंह ने हरेंद्र सिंह को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि हम यह सुनिश्चित करते हैं कि विश्व कप क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम की तैयारी योजना के मुताबिक जारी रहे।

    यह भी पढ़ें- Sultan Azlan Shah Cup: भारत को सिल्‍वर से करना होगा संतोष, बेल्जियम ने जीता फाइनल

    यह भी पढ़ें- Junior Men's Hockey World Cup: चिली के बाद भारत ने ओमान को पटका, 17-0 के विशाल अंतर से दी मात