विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विश्व चैंपियनशिप में पदार्पण करने को तैयार चार भारतीय शटलर

Published: Sat, 08 Aug 2026 12:02 PM (IST)

भारत 17 साल बाद विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है, जिसमें आयुष शेट्टी, उन्नति हुडा, सिमरन सिंघी और कविप्रिया सेल्वम सहित चार भारतीय खिलाड़ी पहली बार पदार्पण करेंगे।

आयुष शेट्टी और उन्नति हुड्डा पर रहेंगी नजरें

आयुष शेट्टी और उन्नति हुड्डा पर रहेंगी नजरें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली: आयुष शेट्टी का शुरू से एक सपना था, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में खेलना। अब इस 21 वर्षीय खिलाड़ी का यह सपना साकार होने जा रहा है। भारत 17 साल के अंतराल के बाद 17 से 23 के बीच विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेजबानी करने के लिए तैयार है।

इस प्रतियोगिता में भारत के चार खिलाड़ी पहली बार अपना भाग्य आजमाएंगे। इन खिलाड़ियों में कर्नाटक के आयुष भी शामिल हैं। आयुष ने कहा कि विश्व चैंपियनशिप में पदार्पण करना और वह भी तब जब भारत 17 साल बाद इसकी मेजबानी कर रहा है। इसलिए यह विशेष है।

मिला है कठिन ड्रॉ

हालांकि, आयुष को कठिन ड्रॉ मिला है, क्योंकि पुरुष सिंगल्स के पहले दौर में उनका मुकाबला मौजूदा चैंपियन और विश्व के नंबर एक खिलाड़ी चीन के शी यू क्यूई से होगा। उनके अलावा महिला सिंगल्स की उभरती हुई खिलाड़ी उन्नति हुडा तथा महिला डबल्स की जोड़ी सिमरन सिंघी और कविप्रिया सेल्वम भी पहली बार विश्व चैंपियनशिप में खेलेंगे। स्वाभाविक रूप से सबकी निगाहें दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू, लक्ष्य सेन तथा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष डबल्स जोड़ी पर टिकी रहेंगी, लेकिन पदार्पण कर रहे चारों भारतीय खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मेरे लिए बड़ा पल- उन्नति

जहां तक उन्नति का सवाल है तो उन्होंने 17 साल की उम्र में ही खुद को भारत की सबसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों में से एक के रूप में स्थापित कर लिया है। विश्व चैंपियनशिप के पहले दौर में उनका मुकाबला म्यांमा की थेत हतार थुजार से होगा। उन्नति ने कहा कि यह मेरे करियर के सबसे बड़े पलों में से एक है। पहली बार विश्व चैंपियनशिप में खेलना ऐसा लक्ष्य है जिसके लिए मैंने लंबे समय से मेहनत की है। भारत में यह अवसर मिलना इसे और भी खास बनाता है। मैं इस प्रतियोगिता में खेलने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।

महिला डबल्स में सिमरन और कविप्रिया बहुत चर्चित नाम नहीं है, लेकिन इन दोनों ने पिछले कुछ समय में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत को इस जोड़ी से काफी उम्मीद है। सिमरन और कविप्रिया स्पेन की निकोल कारुल्ला और कारमेन मारिया जिमेनेज के विरुद्ध अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।

यह भी पढ़ें- कोरिया मास्टर्स में लड़कियों का जलवा, लड़कों का सूपड़ा साफ: तन्वी शर्मा-अनमोल की शानदार जीत, किदांबी श्रीकांत ने किया निराश

यह भी पढ़ें- Badminton World Championships: सिंधु, लक्ष्य और सात्विक-चिराग की राह आसान, आयुष के सामने पहले ही दौर में चीन की 'दीवार'!