विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मेरा प्रदर्शन बेहद खराब, आलोचनाएं सही हैं', लगातार मिल रही हार से निराश दिखे डी गुकेश

Updated: Mon, 25 May 2026 09:21 PM (IST)

विश्व चैंपियन डी गुकेश ने स्वीकार किया है कि 2024 का विश्व खिताब जीतने के बाद से उनका प्रदर्शन उम्मीदों से काफी नीचे रहा है। उन्होंने अपने खराब प्रदर्शन के लिए बहाने बनाने से इनकार किया और पूर्व दिग्गजों की आलोचनाओं को सही ठहराया।

डी गुकेश

डी गुकेश

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, ओस्लो। नार्वे शतरंज में सोमवार को विंसेंट कीमर के विरुद्ध अपने अभियान की शुरुआत करने से पहले दिग्गज प्रतिद्वंदी मैग्नस कार्लसन के साथ बैठे विश्व चैंपियन भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने स्वीकार किया कि 2024 का विश्व खिताब जीतने के बाद से उनका प्रदर्शन उम्मीदों से काफी नीचे रहा है।

उन्होंने अपने प्रदर्शन के मामले पर बहाने बनाने से इन्कार कर दिया और कहा कि पूर्व दिग्गजों की आलोचनाएं सही हैं। पिछले 18 महीनों से निराशाजनक दौर से गुजर रहे गुकेश पर इस साल के अंत में अपने विश्व खिताब के बचाव से पहले ही दबाव बढ़ गया है। उन्हें शीर्ष स्थानों पर जगह बनाने में संघर्ष करना पड़ रहा है।

आलोचनाओं को करता हूं नजरअंदाज: डी गुकेश

19 वर्षीय इस खिलाड़ी ने कहा कि वह आलोचनाओं को नजरअंदाज करने की कोशिश करते हैं, लेकिन उन्होंने यह स्वीकार किया कि चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के विरुद्ध अपने विश्व खिताब के बचाव की तैयारी के दौरान नतीजे उनके पक्ष में नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं पूर्व दिग्गजों द्वारा की गई आलोचनात्मक टिप्पणियों पर ध्यान नहीं देते, लेकिन कुछ ऐसी हैं जो मैंने सुनी हैं और मुझे लगता है कि वे सही हैं।

उन्होंने कहा कि मैंने पिछले डेढ़ साल में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है और मुझे लगता है कि मैं कहूंगा कि मेरा प्रदर्शन उम्मीदों से काफी नीचे रहा है।आलोचकों को अपनी भावनाएं व्यक्त करने का अधिकार है और मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का अधिकार है।

यह भी पढ़ें- Norway Chess: भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे गुकेश-प्रगनानंद, नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन भी हिस्सा लेंगे