Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Commonwealth Games 2026: नीरज चोपड़ा समेत कई भारतीय खिलाड़ी होंगे एक्शन में, देखिए 31 जुलाई का पूरा शेड्यूल

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 10:27 AM (IST)

    भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आज का दिन काफी व्यस्त और महत्वपूर्ण है, जिसमें नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो में गोल्ड के लिए उतरेंगे। इसके अलावा, मुक्क ...और पढ़ें

    नीरज चोपड़ा पर रहेंगी नजरें

    नीरज चोपड़ा पर रहेंगी नजरें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ग्लास्गो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में आज का दिन भारत के लिए काफी अहम और व्यस्त रहने वाला है। भारत को दो ओलंपिक मेडल दिलाने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा आज मैदान पर उतरेंगे। पूरे देश को उनसे गोल्ड की उम्मीद है। उनके अलावा इसी इवेंट में रोहित यादव और यश वीर सिंह भी उतरेंगे।

    नीरज के इवेंट के अलाव भारत मेंस ट्रिपस जम्प फाइनल में भी पदक की उम्मीद लगाए बैठा है। यहां प्रवीण चितरावेल और सेल्वा प्रभु फाइनल में उतरेंगे। मुक्केबाजी में प्रीति पवार से काफी उम्मीदे हैं जो आज सेमीफाइनल में उतरेंगी। वह पदक तो पक्का कर चुकी हैं। बस ये देखना बाकी है कि वह किस रंग का पदक गले में पहनती हैं।

    जानिए कॉमनवेल्थ गेम्स-2016 में भारत का आज का शेड्यूल

    एथलेटिक्स

    दोपहर 2:35 बजे - पुरुषों की डीकैथलॉन 110 मीटर बाधा दौड़ - तेजस्विन शंकर

    दोपहर 3:20 बजे - पुरुषों की डीकैथलॉन डिस्कस थ्रो - तेजस्विन शंकर

    शाम 4:05 बजे - मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले (राउंड 1, हीट 2) - विशाल टीके, राजेश रमेश, रशदीप कौर, अंसा बाबू, नीरू पाठक

    शाम 5 बजे - पुरुषों की डीकैथलॉन पोल वॉल्ट - तेजस्विन शंकर

    रात 11:30 बजे - पुरुषों की डीकैथलॉन जैवलिन थ्रो - तेजस्विन शंकर

    रात 12:45 बजे (1 अगस्त) - पुरुषों की जैवलिन थ्रो फाइनल (मेडल इवेंट) - नीरज चोपड़ा, रोहित यादव, यश वीर सिंह

    रात 1:05 बजे (1 अगस्त) - पुरुषों की डीकैथलॉन 1500 मीटर (फाइनल इवेंट) - तेजस्विन शंकर

    रात 1:30 बजे (1 अगस्त) - पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ फाइनल (मेडल इवेंट) - यशस पलक्षा, संतोष कुमार तमिलरासन

    बॉक्सिंग

    दोपहर 3:15 बजे - महिलाओं का 54 किग्रा सेमीफाइनल - प्रीति पवार बनाम कैथरीन म्वापे (जाम्बिया)

    शाम 4:30 बजे - पुरुषों का 80 किग्रा सेमीफाइनल - अंकुश पांघल बनाम जोशुआ ओफोरी (कनाडा)

    शाम 7:15 बजे - महिलाओं का 57 किग्रा सेमीफाइनल - जैस्मिन लंबोरिया बनाम रापेलैंग मासेलेला (लेसोथो)

    शाम 7:30 बजे - महिलाओं का 70 किग्रा सेमीफाइनल - अरुंधति चौधरी बनाम रोजी एक्लेस (वेल्स)

    रात 8:15 बजे - पुरुषों का 55 किग्रा सेमीफाइनल - जादुमणि सिंह मंडेन्गबाम बनाम फिलिप हाओसेब (नामीबिया)

    रात 11:30 बजे - महिलाओं का 51 किग्रा सेमीफाइनल - साक्षी चौधरी बनाम एम्बर-जेन वॉल (कनाडा)

    रात 12:15 (1 अगस्त) - महिलाओं का 60kg सेमीफाइनल - प्रिया घांघस बनाम लुसी किंग्स-व्हीटली (इंग्लैंड)

    रात 12:45 (1 अगस्त) - महिलाओं का 75kg सेमीफाइनल - लवलीना बोरगोहेन बनाम टारोना टाफाकी (तुवालु)

    रात एक बजे (1 अगस्त) - पुरुषों का 60kg सेमीफाइनल - सचिन सिवाच बनाम ओवेन हैरिस-एलन (वेल्स)

    रात 1:30 (1 अगस्त) - पुरुषों का +90kg सेमीफाइनल - नरेंद्र बेरवाल बनाम नाइजेल पॉल (त्रिनिदाद और टोबैगो)

    जूडो

    दोपहर 3:30 बजे से - पुरुषों का -60kg, राउंड ऑफ 16 - हर्ष सिंह बनाम चिकोंडी काथेवेरा (मलावी)

    3:30 बजे से - महिलाओं का -52kg, राउंड ऑफ 16 - श्रद्धा चोपड़े बनाम जेन मसाक्वोई (सिएरा लियोन)

    3:30 बजे से - पुरुषों का -66kg, राउंड ऑफ 16 - रोहित मजगुल बनाम सैमुअल रिबेरो (मोजाम्बिक)

    3:30 बजे से - महिलाओं का -48kg, क्वार्टरफाइनल - अस्मिता डे बनाम ईवा इविंग (स्कॉटलैंड)

    3:30 बजे से - महिलाओं का -57kg, क्वार्टरफाइनल - यामिनी मौर्य बनाम TBD (तय होना बाकी)

    8:30 बजे से - महिलाओं का -48kg, मेडल राउंड - अस्मिता डे (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    8:30 बजे से - पुरुषों का -60kg, मेडल राउंड - हर्ष सिंह (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    रात 8:30 बजे से - महिलाओं का -52kg, मेडल राउंड - श्रद्धा चोपड़े (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    रात 8:30 बजे इसके बाद - पुरुषों का -66kg, मेडल राउंड - रोहित मजगुल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    रात 8:30 बजे से - महिलाओं का -57kg, मेडल राउंड - यामिनी मौर्य (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    बॉल्स

    शाम 5:15 बजे - पुरुषों का पेयर्स सेक्शनल प्ले, सेक्शन B राउंड 4 - भारत (दिनेश कुमार और नवनीत सिंह) बनाम फॉकलैंड आइलैंड्स (इयान बार्न्स और ओलिवर थॉम्पसन)

    रात 10:20 बजे - महिलाओं का सिंगल्स सेक्शनल प्ले, सेक्शन C राउंड 4 - नयनमोनी सैकिया बनाम मिल्ड्रेड म्कांडाविरे (जाम्बिया)

    ट्रैक साइक्लिंग

    शाम 5:21 बजे - पुरुषों का 4000m इंडिविजुअल परस्यूट, क्वालिफिकेशन - दिनेश कुमार, हर्षवीर सिंह सेखों

    रात 8:30 बजे - पुरुषों का कीरिन, पहला राउंड - रोनाल्डो सिंह लैतोंजम (हीट 1), डेविड बेकहम एल्काटोहचूंगो (हीट 3), जेमश केइथेलकप्पम (हीट 4)

    रात 9:17 बजे - पुरुषों का कीरिन, पहला राउंड रिपेचेज - रोनाल्डो सिंह लैतोंजम, डेविड बेकहम एल्काटोहचूंगो, जेमश केइथेलकप्पम (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    रात 10:46 बजे - पुरुषों का 4000m इंडिविजुअल परस्यूट, फाइनल (ब्रॉन्ज) - दिनेश कुमार, हर्षवीर सिंह सेखों (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    रात 10:53 बजे - पुरुषों का 4000m इंडिविजुअल परस्यूट, फाइनल (गोल्ड) - दिनेश कुमार, हर्षवीर सिंह सेखों (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    रात 11:01 बजे - पुरुषों का कीरिन, दूसरा राउंड - रोनाल्डो सिंह लैतोंजम, डेविड बेकहम एल्काटोहचूंगो, जेमश केइथेलकप्पम (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    रात 11:43 बजे - पुरुषों की कीरिन, फाइनल 7-12 - रोनाल्डो सिंह लैतोंजम, डेविड बेकहम एल्काटोहचूंगो, जेमश कीथेलकप्पम (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    रात 11:48 बजे - पुरुषों की कीरिन, फाइनल 1-6 - रोनाल्डो सिंह लैतोंजम, डेविड बेकहम एल्काटोहचूंगो, जेमश कीथेलकप्पम (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    रात 11:53 बजे - पुरुषों की एलिमिनेशन रेस फाइनल (मेडल इवेंट) - हर्षवीर सिंह सेखों

    यह भी पढ़ें- CWG 2026: एक बेटे की मां और पीएचडी होल्डर सीमा कालीरमन ने मचाया तहलका, रोमांचक मुकाबले में ब्रॉन्ज मेडल किया अपने नाम

    यह भी पढ़ें- CWG 2026: दर्जी के बेटे ने ग्लास्गो में बढ़ाया भारत का मान, सिल्वर जीत लवप्रीत ने बना दिया गजब रिकॉर्ड