विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CWG 2026: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद गायब हुआ पाकिस्तानी बॉक्सर, होटल में ही छोड़ा पासपोर्ट

Updated: Tue, 04 Aug 2026 07:15 PM (IST)

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों के बाद पाकिस्तानी मुक्केबाज कुदरतुल्लाह टीम होटल से लापता हो गए हैं, जिससे पाकिस्तान मुक्केबाजी महासंघ फिर विवादों में है।

कुदरतुल्लाह

कुदरतुल्लाह 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, कराची। ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों के समापन के बाद पाकिस्तान मुक्केबाजी महासंघ (पीबीएफ) एक बार फिर विवादों में घिर गया है। पाकिस्तान के मुक्केबाज कुदरतुल्लाह टीम होटल से लापता हो गए हैं। यह पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान मुक्केबाजी महासंघ गलत कारणों से चर्चा में आया हो।

इससे पहले भी लगभग हर बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में पाकिस्तान के मुक्केबाजों के विदेश में टीम से अलग होकर गायब होने की घटनाएं सामने आती रही हैं। पाकिस्तान ओलंपिक संघ (पीओए) से जुड़े एक विश्वसनीय सूत्र ने मंगलवार को बताया कि राष्ट्रमंडल खेलों में अपने भार वर्ग की प्रतियोगिता पूरी करने के बाद कुदरतुल्लाह टीम होटल से गायब हो गए।

पासपोर्ट होने के बावजूद गायब हुए कुदरतुल्लाह

सूत्र ने कहा कि दिलचस्प बात यह है कि कुदरतुल्लाह उस समय भी गायब हो गए, जबकि उनका पासपोर्ट टीम मैनेजर के पास था। इससे पहले 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान भी पाकिस्तान के दो राष्ट्रीय मुक्केबाज सुलेमान बलोच और नजीरुल्लाह खान बर्मिंघम में लापता हो गए थे, जबकि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उनके पासपोर्ट भी दल प्रमुख के पास थे।

इटली में 2024 में भी गायब हुआ था बॉक्सर

इसी तरह 2024 में इटली में आयोजित विश्व ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान एशियाई स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज जोहैब रशीद अपने रूममेट की विदेशी मुद्रा और अन्य कीमती सामान चोरी कर बुस्टो आर्सिजियो शहर से फरार हो गया था। 36 सदस्यीय पाकिस्तानी दल ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों से केवल एक कांस्य पदक के साथ स्वदेश लौटा। यह पदक महिला मुक्केबाज फातिमा जहरा ने जीता।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रमंडल खेलों के पदकवीरों का स्वागत, हरियाणा के खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का मान; CM नायब सैनी करेंगे सम्मानित

यह भी पढ़ें- हरियाणा में 9 से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा, महेंद्रगढ़ में होगा 'तिरंगा कॉन्सर्ट'; CM सैनी ने दी जानकारी, खिलाड़ियों पर जताया गर्व