Asian Para Games 2026 Live: 30 गोल्ड, 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज मेडल; वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ समाप्त हुआ भारत का सफर
Asian Para Games Live Updates: भारत का पैरा एशियन गेम्स में सफर खत्म हो गया है। भारत ने 30 गोल्ड, 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज सहित कुल 114 मेडल जीत वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।
-1792767613257_m.webp)
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पैरा एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन रहा। भारत ने कुल 114 मे़डल जीते। पैरा गेम्स के इतिहास में भारत का ये सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। भारत ने इस दौरान 30 गोल्ड, 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज मेडल जीत इतिहास रच दिया।
Asian Games Para 2026: भारत ने तोड़ा पिछला रिकॉर्ड
भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने आइची-नागोया में चल रहे एशियाई पैरा खेलों में उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को इतिहास रच दिया। खेलों के अंतिम दिन नौ स्वर्ण पदक जीतकर भारत ने अपने अभियान का समापन 114 पदकों के साथ किया।
भारत ने इस दौरान 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत ने 2023 में हांगझू पैरा एशियाई खेलों के पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया, जहां उसने 27 स्वर्ण सहित 108 पदक जीते थे।
Asian Para Games 2026: वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ भारत का सफर खत्म
भारत का पैरा एशियन गेम्स 2026 में रिकॉर्ड प्रदर्शन रहा। भारत ने जापान के आइची-नागोया में हुए एशियाई खेलों में कुल 114 मेडल जीत इतिहास रच दिया। भारत का ये पैरा एशियाई खेलों के इतिहास में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा। भारत ने 30 गोल्ड, 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।
Asian Games 2026 Live: क्लब थ्रो में आया गोल्ड
प्रणव सूरमा ने 32.87 मीटर के थ्रो से गेम्स रिकॉर्ड बना दिया है। इसी के साथ उन्होंने भारत को पुरुष क्लब थ्रो एफ51 के इवेंट में गोल्ड मेडल दिलाया है। इसके अलावा, 27.71 मीटर के साथ धरमबीर ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।
Asian Games Para 2026: भारत का जैवलिन में जलवा
भारतीय खिलाड़ियों का जैवलिन में जलवा देखने को मिला है। दो बार के पैरालंपिक चैंपियन सुमित ने एफ42-44/एफ62-एफ64 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। वहीं महेंद्र गुरजर ने सिल्वर और संदीप सरगर ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।
Asian Para Games Live: 200 मीटर में मिला ब्रॉन्ज
भारत के हिस्से एक और ब्रॉन्ज आया है। पुरुषों की 200 मीटर टी37 रेस के फाइनल में भारत के राकेश भाई तीसरे स्थान पर रहे और ब्रॉन्ज अपने नाम किया।
Asian Para Games 2026: नवदीप को मिला ब्रॉन्ज
जेवलिन थ्रो में भारत के हिस्से एक ब्रॉन्ज मेडल आया है। नवदीप ने एफ40/41 कैटेगरी में 42.55 मीटर की थ्रो के साथ ब्रॉन्ज अपने नाम किया।
Asian Para Games Live Updates: तैराकी में भारत को मिला ब्रॉन्ज
भारत को पैरा-तैराकी में ब्रॉन्ज मेडल मिला है। हिमांशु नांडल ने पुरुषों के 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस11 फाइनल में 1:05.90 सेकंड का समय निकाल ब्रॉन्ज अपने नाम किया।
Asian Para Games Live: तुलसीमती और मानसी ने जीता गोल्ड
भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल आया है। पैरा बैडमिंटन में भारत की तुलसीमती और मानसी गिरिशचंद्रा ने महिला डबल्स एसएल3-एसयू5 इवेंट में गोल्ड अपने नाम किया। भारतीय जोड़ी ने 21-16, 21-13 से मैच जीता। इसी के साथ भारत की इन खेलों में गोल्ड मेडल की संख्या 28 हो गई है।
Asian Para Games Updates: निशानेबाजी में निहाल और आमीर फाइनल में पहुंचे
पैरा निशानेबाजी में भारत के निहाल सिंह और आमीर अहमद भट ने पुरुषों की पी3 मिक्स्ड 25 मीटर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। निहाल 573 के स्कोर के साथ क्वालीफिकेशन में चौथे स्थान पर रहे जबकि भट 567 के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
Asian Para Games Live: तुलसीमती-नीतेश ने जीता सिल्वर
पैरा बैडमिंटन में भारत को एक और मेडल मिला है। मिक्स्ड डबल्स एसएल3-एसयू5 इवेंट के फाइनल में तुलसिमती मुरुगेसन और नीतेश कुमार को इंडोनेशिया के लीनी रात्री ओक्टिला और हिकमत रमदानी ने 21-19, 21-14 से मात दी। इसी के साथ भारतीय जोड़ी को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा।
Asian Para Games 2026: आर्चरी में भारत के हाथ से फिसला ब्रॉन्ज
भारतीय पैरा रिकर्व मिक्स्ड टीम ईरान से ब्रॉन्ज मेडल मैच में हार गई। भारतीय टीम को 4-5 से हार का सामना करना पड़ा। मुकाबला काफी रोमांचक था और टीम इंडिया ने कड़ी लड़ाई लड़ी, लेकिन जीत नहीं मिल सकी।
Asian Para Games 2026: मोना अग्रवाल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
भारतीय पैरा निशानेबाज मोना अग्रवाल ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिलाओं की 50मीटर राइफल 3 पोजीशन एसएच1 इवेंट में 357.5 के शानदार स्कोर के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया और गोल्ड जीता। इससे पहले यह वर्ल्ड रिकॉर्ड स्वीडन की अन्ना बेन्सन के नाम था जिन्होंने 356 का स्कोर किया था।वहीं, अवनि लेखरा 333.2 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहीं। चीन की कुइपिंग झांग ने 353.7 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता। साउथ दक्षिण कोरिया की मायौंग किम ने 344.4 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
Asian Para Games 2026: पैरा टेबल टेनिस में भारत को मिला ब्रॉन्ज
जेहान डोराब मदान और शुभम वाधवा ने डब्ल्यूआर-15 इवेंट में भारत की झोली में ने ब्रॉन्ज मेडल डाला है। जेहान (50 वर्ष) इन खेलों में मेडल जीतने वाले भारतीय दल के सबसे उम्रदराज सदस्य हैं।
Asian Para Games Live Updates: जेवलिन थ्रो में हेनी ने जीता गोल्ड
एथलेटिक्स में भारत को एक और खुशखबरी मिली है। पैरा-जेवलिन थ्रो में हेनी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड अपने नाम किया है। उन्होंने 60.49 मीटर की थ्रो के साथ टी37 कैटेगरी में कुल 1,119 अंक हासिल करते हुए गोल्ड जीता।
Asian Para Games Live: संदीप कुमार ने जीता गोल्ड
भारतीय धावक संदीप कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 400 मीटर टी44 फाइनल स्पर्धा में 52.28 सेकंड का समय निकालते हुए गोल्ड मेडल जीता है। इस दौरान उन्होंने अपनी कैटेगरी में वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया। अजय कुमार ने 53.61 सेकंड के साथ ब्रॉन्ज अपने नाम किया।
Asian Para Games Live: पैरा-आर्चरी में भावना और पूजा ने जीता सिल्वर
पैरा आर्चरी में भारत की भावना और पूजा को महिला डबल्स रिकर्व इवेंट के गोल्ड मेडल मैच में चीन से 0-6 से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ इस भारतीय जोड़ी को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा।
Asian Para Games 2026: पैरा एथलेटिक्स में निमिषा ने जीता सिल्वर
निमिषा चक्कुंगलपरम्बिल ने महिलाओं की ची46 लॉन्ग जंप स्पर्धा में 5.37 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। श्रीलंका की धनंजना विक्रमसिंघे पहले स्थान पर रहीं। धनंजना ने 5.52 मीटर की छलांग लगाकर गेम्स रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड मेडल जीता।
Asian Para Games live Updates: पैरा बैडमिंटन में सुमति सिवान को मिला सिल्वर
महिला सिंगल्स एसएच6 इवेंट के फाइनल में सुमति सिवान को चीन की ली फेंगमेई के हाथों 12-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
Asian Para Games 2026 Live: पैरा-बैडमिंटन में भारत को एक और गोल्ड
पैरा बैडमिंटन में भारत को एक और गोल्ड मेडल मिला है। नवीन शिवकुमार ने एसएल4 क्वालिफिकेशन में पुरुष सिंगल्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
Asian Para Games 2026: पैरा बैडमिंटन में भारत को मिला गोल्ड
नीतेश कुमार ने पैरा-बैडमिंटन के ऑल-इंडियन फाइनल में गोल्ड अपने नाम किया है। नीतेश कुमार ने पुरुषों के सिंगल्स एसएल3 फाइनल में अपने ही देश के प्रमोद भगत को 21-18, 21-16 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। प्रमोद के हिस्से सिल्वर आया।
Asian Para Games Live Updates: हरविंदर-संदीप ने भारत को दिलाया गोल्ड
पैरा आर्चरी में हरविंदर सिंह और संदीप विजय ने चीन की जोड़ी युन और लिक्स्यू झाओ को 5-1 से हराकर पुरुषों के रिकर्व डबल्स का गोल्ड अपने नाम कर लिया।
Asian Para Games Live: प्रमोद ने 1500 मीटर में जीता सिल्वर
भारतीय धावक प्रमोद ने एक और सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। पुरुषों की 1500 मीटर टी46 स्पर्धा में उन्होंने 4:09.65 सेंकड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया।
Asian Para Games: मेडल संख्या में होगा इजाफा
आइची-नागायो में खेले जा रहे पैरा एशियन गेम्स में आज भारत की नजरें अपने मेडलों की संख्या बढ़ाने और मेडल टैली में ऊपर पहुंचने पर होंगी। आज के मुख्य इवेंट्स में पैरा-एथलेटिक्स, बैडमिंटन और आर्चरी शामिल हैं। मेडल की रेस में सुमित अंतिल, नवदीप सिंह और धर्मबीर नैन जैसे बड़े खिलाड़ियों पर सबकी नजरें टिकी होंगी।
