Asian Games 2026 Opening Ceremony Live: शानदार ओपनिंग सेरेमनी का हुआ समापन, अब खिलाड़ियों पर टिकी नजरें
Asian Games 2026 Opening Ceremony Live Updates: ओपनिंग सेरेमनी का समापन हो गया है। इस भव्य आयोजन के बाद अब नजरें खिलाड़ियों पर टिकी हैं जो मेडल की रेस लगाएंगे।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स-2026 की ओपनिंग सेरेमनी का समापन हो गया है। इस भव्य सेरेमनी में जापान ने अपनी सांस्कृतिक झलक पेश की और जापान के सम्राट नारूहिटो ने इन खेलों के आगाज का आधिकारिक एलान किया। जापान ने वैश्विक स्थिति को देखते हुए इस सेरेमनी में एकजुटता और अखंडता का संदेश भी दिया। परेड से लेकर म्यूजिक और डांस शो ने दर्शकों का मन मोह लिया। ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया के अध्यक्ष शेख जोआन बिन हमाद अल थानी ने भाषण देकर सभी देशों का स्वागत किया।
भारतीय दल की आगुआई मनु भाकर और पवन सहरावत ने की और जब भारतीय दल स्टेडियम में आया तो पूरा स्टेडियम गूंज उठा। इस भव्य सेरेमनी के समापन के बाद अब नजरें खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर हैं।
Asian Games Opening Ceremony Live: ओपनिंग सेरेमनी हुई खत्म
अब ओलंपिक सेरेमनी का समापन हो गया है। सेरेमनी में जापान ने अपनी सांस्कृतिक झलक तो दिखाई ही साथ ही आधुनिकता को भी पेश किया। अब सभी की नजरें खिलाड़ियों पर रहेंग जो मेडल जीतने के लिए अपनी जान लगा देंगे।
Asian Games 2026: म्यूजिक और डांस शो
वो पल आ गया है जिसका इंतजार था। एशियन गेम्स की लौ जला दी गई है और शुरुआत हो गई है। इसके बाद म्यूजिक और डांस शो का आयोजन किया गया जिसमें जापान ने अपनी झलक पेश की।
Asian Games 2026 LIVE: एशियन गेम्स की मशाल जली
एशियन गेम्स की मशाल को एरीना में लाया गया और फिर जलाया गया, जिससे सचमुच आइची-नागोया 2026 की शुरुआत हो गई। अब वायलिन परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है।
Asian Games 2026 Opening Ceremony LIVE: तस्वीरें और फोटो
भारत की टीम के परेड में पहुंचने के कुछ वीडियो और फोटो देखें।
POV : You’re walking out along with our flag bearers at the Opening Cermony. 🥹🥹
— Team India (@WeAreTeamIndia) September 19, 2026
The incredible moments as our contingent marches during the Opening Ceremony! As the @asiangames_2026 are officially open, here’s wishing our contingent the very best on a successful games ahead.… pic.twitter.com/Kipe4elYGv
Asian Games 2026 Ceremony Live: शुरू हो गए एशियन गेम्स, हो गया एलान
जापान के सम्राट नारूहिटो ने 20वें एशियन गेम्स की शुरुआत की घोषणा कर दी है। इसी के साथ इन खेलों का आधिकारिक एलान हो गया है।
Asian Games 2026 Live Updates: शेख जोआन का भाषण
ओमुरा हिडिएकी के बाद ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया के अध्यक्ष शेख जोआन हिन हमाद अली भाषण दे रहे हैं।
Asian Games live: ओमुरा हिडिएकी ने किया सभी का स्वागत
आईची के गर्वनर ओमुरा हिडिएकी ने देशों की परेड के बाद भाषण दिया। अपने भाषण में उन्होंने सभी देशों के खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने जापानी में भाषण दिया।
Asian Games Opening Ceremony Live: सबसे अंत में आया जापान
देशों की परेड में सबसे आखिर में जापान ने स्टेडियम में कदम रखा। मेजबान देश परेड में सबसे आखिर में आता है और इसी कारण जापान आखिर में आया। पूरा स्टेडियम जापान के आने से झूम उठा है।
Asian Games 2026: झंडे के साथ भारतीय दल
-1789811641681.webp)
Asian Games 2026: भारतीय टीम ने मारी एंट्री
अब भारतीय दल की एंट्री हो गई है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकेर के साथ पवन सहरावत ने भारतीय झंडे को थामे रखा हैा। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने काले रंग के कपड़े पहने हैं। महिला खिलाड़ियों ने साड़ी पहनी है तो पुरुष खिलाड़ियों ने सूट।
Asian Games 2026 Ceremony Live: दिख रही है सांस्कृतिक झलक
अभी तक जो देश आए हैं सभी ने अपने देश की सांस्कृतिक झलक दिखाई है जो उनके पहनावे से दिखी है।
Asian Games 2026 Live Updates: देशों की परेड शुरू
जापान के राष्ट्रीय गान के बाद अब इन खेलों में हिस्सा लेने वाले देशों की परेड शुरू हो गई है। सबसे पहले अफगानिस्तान का दल आया। यहां इंग्लिश एल्फाबेट के हिसाब से देशों की एंट्री होती है। यानी इंडिया का नंबर भी कुछ ही देर में आएगा।
Asian Games live: जापान का नेशनल एंथम शुरू
जापान का नेशनल एंथम इस समय गाया जा रहा है। जापान ने इस ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत में ही अपनी संस्कृति की झलक दिखाने के साथ-साथ सभी को एक साथ मिलजुलकर रहने का संदेश दे दिया है।
Asian Games Opening Ceremony Live: ये है थीम
ओपनिंग सेरेमनी की थीम हार्मनिंक हार्ट बीट है। इससे आयोजक इस समय पूरे विश्व में फैली लड़ाई के बीच एकता और अखंडता का संदेश देना चाहते हैं।
Asian Games 2026: सैनिकों के साथ जापानी झंडे का स्वागत
वायलन शो के बाद जापान के सात सैनिक अपने देश का झंडा स्टेडियम के बीचोंबीच लेकर आए हैं। जापान इन खेलों का मेजबान है। इससे पहले यहां साल 2021 में टोक्यो में ओलंपिक खेलों की मेजबानी की थी।
Asian Games 2026 Ceremony Live: वायलन शो और डांस ने बांधा समां
इस समय वायलन शो ने समां बांध दिया है और साथ में धुन पर कई डांसर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। पूरा स्टेडियम शांत होकर इस प्रदर्शन का लुत्फ ले रहा है।
Asian Games 2026 Live Updates: आईएनआई बैंड ने की शुरुआत
जापान के मशहूर आईएनआई बैंड ने सेरेमनी की शुरुआत कर दी है। पूरा माहौल रोशन हो गया है और इस बैंड ने सभी के दिलों की धड़कन को बढ़ा दिया है।
Asian Games live: ओपनिंग सेरेमनी शुरू
एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी शुरू हो गई है। मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में सभी दल मौजूद हैं और जापान के सम्राट और सम्राज्ञनी का जोरदार स्वागत किया गया है।
Asian Games Opening Ceremony Live: खिलाड़ियों को हो रही है परेशानी
इन खेलों की शुरुआत से पहले कई विवाद सामने आए हैं। सबसे बड़ा विवाद खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था का है। खिलाड़ियों के लिए खेल गांव के बजाए होटलों में ठहराया गया है, लेकिन वहां भी अव्यवस्थाएं कम नहीं हैं। कम कमरों की बुकिंग से लेकर कई होटलों में खिलाड़ियों को ठहरने की व्यस्था की गई है जिससे सामंजस्य बिठाना मुश्किल हो रहा है।
Asian Games 2026: इवेंट्स हो चुके हैं शुरू
हालांकि, एशियन गेम्स की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में जगह भी बना ली है जहां रविवार को उसका सामना बांग्लादेश से होगा। वहीं टेकबॉल में क्विम्सी जोआकिम डिसूजा सेमीफाइनल में हार गईं और अब वह ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगी। सॉफ्ट टेनिस में भारतीय पुरुष टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
Asian Games 2026 Ceremony Live: तेजिंदर का कटा टिकट
पवन से पहले ये जिम्मेदारी तेजिंदरपाल सिंह तूर को दी गई थी और पवन से पहले वह मनु के साथ नजर आने वाले थे, लेकिन किट में देरी के कारण तूर अभी तक जापान नहीं पहुंच सके।
Asian Games 2026 Live Updates: कौन संभालेगा भारतीय तिरंगा?
ओपनिंग सेरेमनी में हर देश का दल शिरकत करेगा जिसमें भारत भी शामिल होगा। भारत के तकरीबन 500 खिलाड़ी इन खेलों में हिस्सा लेंगे, लेकिन ओपनिंग सेरेमनी में ये सभी मौजूद नहीं होंगे। कुछ खिलाड़ी अभी जापान नहीं पहुंचे हैं। भारतीय दुल की अगुआई दो ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत करेंगे।
Asian Games live: ओपनिंग सेरेमनी में मचेगी धूम
एशियन गेम्स-2026 की ओपनिंग सेरेमनी कुछ ही देर में होने वाली है। इसी के साथ इन खेलों की आधिकारिक शुरुआत होगी। सेरेमनी में कई रंगारंगा कार्यक्रम होंगे और जापान की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।
