Asian Games 2026 Highlights: हॉकी में मेंस टीम ने जीता गोल्ड, 85 मेडल के साथ एशियाई खेलों में भारत का अभियान समाप्त
Asian Games 2026 Highlights: एशियन गेम्‍स 2026 में भारत का अभियान समाप्‍त हो गया है। रविवार को क्‍लोजिंग सेरेमनी होगी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 495 भारतीय एथलीट जापान के आइची-नागोया गए, उन्होंने अपनी पूरी शारीरिक और मानसिक ताकत लगा दी और देश का नाम रोशन किया। 36 खेलों में 14 दिनों तक चले इन खेलों में भारत ने कुल 85 मेडल जीते। इनमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे। हांगझोऊ के मुकाबले यह संख्या कम है, लेकिन भारत ने 25% छोटा दल भी भेजा था। इसके साथ ही भारत का अभियान समाप्त हो गया है। रविवार को क्लोजिंग सेरेमनी होगी।
