Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • other-sports
LIVE BLOG

Asian Games 2026 Live: बेटियों का कमाल, नीरू के बाद रिले टीम ने जीता सोना; मेडल टैली में भारत की टॉप-10 में वापसी

Asian Games 2026 Highlights: भारत के लिए एशियन गेम्‍स 2026 में मंगलवार को दिन शानदार रहा। भारत को नीरू ढांडा और महिला रिले टीम ने 4x400 मीटर स्‍पर्धा में गोल्‍ड मेडल दिलाया। इसके साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्‍या 52 हुई। इस तरह भारत एशियन गेम्‍स 2026 की पदक तालिका में टॉप-10 में लौट आया है। भारत के खाते में अब तक 6 गोल्‍ड, 21 सिल्‍वर और 25 ब्रॉन्‍ज मेडल आ चुके हैं।

By Digital Desk Tue, 29 Sep 2026 11:25 PM (IST)
भारत के लिए शानदार रहा मंगलवार का दिन

भारत के लिए शानदार रहा मंगलवार का दिन

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के लिए एशियन गेम्‍स 2026 में मंगलवार का दिन शानदार रहा। भारत ने दो गोल्‍ड सहित कुल सात पदक जीते। नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप में ऐतिहासिक स्वर्ण जीतकर एशियाई खेलों में भारत को इस स्पर्धा का पहला गोल्ड दिलाया, जबकि शाम को किरण पूवम्मा, प्राची और वित्‍या रामराज ने महिला 4x400 मीटर रिले में सोना जीता। भारत के कुल 52 पदक हो चुके हैं और उसने पदक तालिका में शीर्ष 10 में वापसी कर ली है। भारत के खाते में अब तक 6 गोल्‍ड, 21 सिल्‍वर और 25 ब्रॉन्‍ज मेडल आ चुके हैं। भारत के एथलेटिक्‍स का अभियान समाप्‍त हो गया है। 

29 Sept 20267:18:18 PM

Asian Games 2026 Live: भारत की टॉप-10 में वापसी

भारत ने मंगलवार को दो गोल्‍ड मेडल सहित कुल 7 पदक जीते। भारत के खाते में अब तम 6 गोल्‍ड, 21 सिल्‍वर और 25 ब्रॉन्‍ज मेडल आ चुके हैं। कुल 52 मेडल के साथ भारत की टॉप-10 में वापसी हो गई है। 

29 Sept 20265:55:15 PM

Asian Games 2026: पुरुष रिले टीम ने जीता ब्रॉन्ज

भारत की पुरुष रिले टीम ने चार गुणा 400 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। धर्मवीर, मनु, जय कुमार और विशाल की भारतीय टीम ने 3:01.61 सेकंड का समय निकालकर जापान और कतर के बाद तीसरा स्थान हासिल किया। 

29 Sept 20265:47:00 PM

Asian Games 2026: महिला रिले टीम ने जीता गोल्ड

भारत की महिला रिले टीम ने चार गुणा 400 मीटर रेस में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। यह एशियन गेम्स-2026 में एथलेटिक्स में भारत का पहला गोल्ड मेडल है। भारतीय टीम ने 3:29.69 सेकंड का समय निकालकर यह मेडल अपने नाम किया। बहरीन ने सिल्वर और चीन ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। किरण पहल, एम.आर. पूवम्मा, प्राची और विथ्या रामराज की टीम ने ये कमाल किया। 

29 Sept 20265:36:17 PM

Asian Games Live: पूजा ने हाई जंप में जीता ब्रॉन्ज

पूजा ने महिलाओं के हाई जंप फाइनल में 1.84 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता है। पूजा  1.87 मीटर की ऊंचाई पार करने में तीन बार नाकाम रहने के बाद ब्रॉन्ज मेडल ही जीत सकीं। वह अपने सीजन और पर्सनल बेस्ट 1.93 मीटर के रिकॉर्ड तक भी नहीं पहुंच पाईं। 2002 में बॉबी एलॉयसियस के सिल्वर मेडल के बाद महिलाओं की हाई जंप में भारत का यह पहला मेडल है।

29 Sept 20265:25:35 PM

Asian Games 2026: 4 गुणा 100 मीटर मिक्स्ड रिले में भारत को ब्रॉन्ज

भारत के हिस्से एथलेटिक्स में एक और मेडल आया है। भारत की मिक्स्ड रिले टीम ने चार गुणा 100 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। भारतीय टीम ने 41.06 सेकंड का समय निकाल मेडल अपने नाम किया। चीन ने 40.78 सेकंड का समय निकालकर गोल्ड मेडल जीता जबकि थाईलैंड 40.87 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए सिल्वर जीतने में सफल रहा। 

29 Sept 20265:15:15 PM

Asian Games Live Updates: कुलदीप का सफर खत्म 

पुरुषों की पोल वॉल्ट स्पर्धा में कुलदीप कुमार 5.50 मीटर की ऊंचाई पार करने में नाकाम रहे। इसी के साथ उनका सफर खत्म हो गया। 

29 Sept 20265:10:05 PM

Asian Games 2026 Live: गुलवीर ने जीता एक और मेडल

गुलवीर सिंह ने एशियाई खेलों में तीसरा मेडल अपने नाम कर लिया है। उन्होंने आज पुरुषों की 5000 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस भारतीय धावक ने 13:32.75 सेकंड का समय निकाल तीसरा स्थान हासिल किया।  इससे पहले वह 1500 मीटर और 10,000 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं।  उन्होंने 13:32.75 सेकंड का समय निकाला। 

29 Sept 20265:03:50 PM

Asian Games Live: मीना के सफर का अंत 

देव मीना तीन प्रयासों के बाद भी 5.60 मीटर की ऊंचाई पार नहीं कर पाए। इसके साथ ही उनका पोल वॉल्ट में सफर खत्म हो गया। 

29 Sept 20265:00:47 PM

Asian Games 2026: अफसल को मिला 8वां स्थान 

मोहम्मद अफसल पुरुषों की 800 मीटर दौड़ के फाइनल में 1:48.27 सेकंड का समय निकालकर 8वें स्थान पर रहे। जापान के को ओचियाई ने 1:44.48 सेकंड के समय के साथ गेम्स रिकॉर्ड तोड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता।

29 Sept 20264:52:06 PM

Asian Games Updates: महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में पूजा 7वें स्थान पर

भारत की पूजा ने महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में 2:06.72 सेकंड के समय के साथ पूरी की और सातवें स्थान पर रहीं। वह अपने इस सीजन के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से चार सेकंड पीछे रहीं।

29 Sept 20264:21:15 PM

Asian Games Live: पूजा की शानदार शुरुआत

पूजा ने अपनी पहली ही कोशिश में 1.75 मीटर की ऊंचाई पार कर ली है। उनकी ये शुरुआत अच्छी मानी जा सकती है। सुप्रिया ने भी अपनी पहली कोशिश में ही यह ऊंचाई पार की थी।

29 Sept 20264:05:18 PM

Asian Games 2026: महिलाओं की हाई जंप में पूजा और सुप्रिया मैदान में

सुप्रिया बसवराज ने अपने दूसरे प्रयास में 1.65 मीटर की ऊंचाई पार करके अपना खाता खोला। पूजा 2.70 मीटर से शुरुआत करेंगी।

29 Sept 20264:24:49 PM

Asian Games Live Updates: देव मीना ने तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड

देव मीना ने अपने दूसरे प्रयास में 5.50 मीटर की ऊंचाई पार करते हुए अपने ही नेशनल रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। उन्होंने जून में नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में यह रिकॉर्ड बनाया था।

29 Sept 20263:59:52 PM

Asian Games Live: वॉलीबॉल में भारत की रोमांचक जीत

भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने पूल-सी के मैच में कतर के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में शुरुआती दो सेट गंवाने के बाद वापसी की और 3-2 से मैच अपने नाम किया। 

29 Sept 20263:10:18 PM

Asian Games 2026 Live: वॉलीबॉल में भारत की दमदार वापसी

भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने कतर के खिलाफ मुकाबले को रोमांचक बना दिया है। शुरुआती दो गेम हारने के बाद भारत ने अगले दो गेम जीते। इस समय स्कोर 2-2 है।  

29 Sept 20263:35:59 PM

Asian Games Live Updates: पोल वॉल्ट फाइनल में कुलदीप और मीना पर नजरें

एथलेटिक्स के मुकाबले शुरू हो गए हैं। पोल वॉल्ट में भारत को कुलदीप से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने पहली ही जंप 5.05 मीटर की लगाई है। 

देव मीना भी इस इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं।

29 Sept 20263:03:39 PM

Asian Games Live: ट्रैक साइकिलिंग में भारतीय टीम स्प्रिंट मेडल रेस से बाहर 

पुरुषों और महिलाओं के टीम स्प्रिंट इवेंट में भारत की ट्रैक साइकिलिंग टीमें मेडल रेस से बाहर हो गईं हैं।  सेलेस्टिना, सरिता कुमारी, कीर्ति रंगस्वामी और त्रियाशा पॉल की महिला टीम ने अपने पहले राउंड की हीट में 50.431 सेकंड का समय निकाला। वहीं पुरुषों की टीम स्प्रिंट में रोजित सिंह, डेविड बेकहम, रोनाल्डो सिंह और जेमश सिंह ने अपने पहले राउंड की हीट में 44.374 सेकंड का समय निकाला। भारत महिलाओं की टीम परस्यूट मेडल रेस से भी बाहर हो गया।

29 Sept 20261:15:30 PM

Asian Games 2026: एन सी यंग ने जीता बैडमिंटन का गोल्ड मेडल

एन सी यंग एक बार फिर एशियन गेम्स की चैंपियन बन गई हैं। यंग ने विमंस सिंगल्स के फाइनल में अकाने यामागुची को सीधे गेमों में 21-17, 21-9 से हराकर अपना गोल्ड मेडल बरकरार रखा।

29 Sept 202612:45:09 PM

Asian Games 2026: कैनोइंग स्लैलम में भारत के नतीजे

भारत के हितेश केवट और प्रद्युम्न सिंह राठौड़ पुरुषों की कैनोइंग स्लैलम सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे हैं। इन दोनों ने अपनी हीट्स में क्रमशः 8वां और 10वां स्थान हासिल किया।

महिलाओं की कैनोइंग सिंगल्स हीट्स में पल्लवी जगताप सातवें और रीना सेन नौवें स्थान पर रहीं। इन दोनों ने भी सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। शिखा चौहान भी महिलाओं की कयाक सिंगल में सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहीं। हालांकि, वह अपनी हीट में सबसे पीछे रहीं।

29 Sept 202612:32:14 PM

Asian Games Updates: धाकशिनेश्वर सुरेश प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

भारत के टेनिस खिलाड़ी धाकशिनेश्वर सुरेश ने मेंस सिंगल्स के दूसरे राउंड में इंडोनेशिया के गुनावान त्रिमुवांतारा को सीधे सेटों में 7-5, 7-6(2) से मात देते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। 

29 Sept 202612:22:43 PM

Asian Games 2026: शपथ भारद्वाज नहीं जीत सके मेडल

भारत के शपथ भारद्वाज पुरुषों की व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा में मेडल नहीं जीत सके। आठ निशानेबाजों के फाइनल में वह सबसे निचले स्थान पर रहे। 

29 Sept 202612:28:02 PM

Asian Games Live Updates: टेनिस में सुमित नागल की जीत

टेनिस में मेंस सिंगल्स के मुकाबले में भारत के सुमित नागल ने दूसरे दौर में साउथ कोरिया के होंग सेयोंचान को सीधे सेटों में 6-4,6-0 से हरा दिया। अगले दौर में उनका सामना उज्बेकिस्तान के सर्जी फोमिन से होगा। 

29 Sept 202612:09:15 PM

Asian Games Live: नरेंद्र के हिस्से आया ब्रॉन्ज मेडल 

भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र पुरुषों के 90+ किलोग्राम भार वर्ग मुकाबले में कजाकिस्तान के आइबेक ओरलबे से 0-5 से हार गए और इसी के साथ उन्हें  ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा। 

29 Sept 202611:38:52 AM

Asian Games Live Updates: मुक्केबाज अंकुश पंघाल फाइनल में पहुंचे

भारत के पुरुष मुक्केबाज अंकुश पंघाल 80 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल में जीत हासिल करने में सफल रहे हैं। उन्होंने उज्बेकिस्तान के फादिलउद्दीन इरकिनबोएव को 4-1 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। अब उनकी नजरें गोल्ड मेडल पर होंगी। 

29 Sept 202611:15:34 AM

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने जीता गोल्ड

नीरू ढांडा ने महिलाओं की ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में 28 का स्कोर करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। यह उनका इन खेलों में दूसरा मेडल है। इससे पहले आज ही के दिन उन्होंने ट्रैप टीम इवेंट में महिला टीम के साथ सिल्वर जीता था। 

29 Sept 202611:11:19 AM

Asian Games live: कुमकुम क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, कीर्ति बाहर

आर्चरी में भारतीय खिलाड़ी कुमकुम ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत इवेंट के दो मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। इसी इवेंट में भारत की एक और खिलाड़ी कीर्ति का सफर खत्म हो गया है।

कुमकुम ने बांग्लादेश की साइमा सलाह उद्दीन को 6-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। वहीं, कीर्ति को दक्षिण कोरिया की कांग चेयॉन्ग से 3-7 से हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद उनका सफर यहीं खत्म हो गया।

29 Sept 202610:39:52 AM

Asian Games 2026: महिला मुक्केबाज परवीन फाइनल में पहुंची

भारत की महिला मुक्केबाज परवीन ने 65 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल में चीन की ली शू को 5-0 से मात देते हुए फाइनल में जगह बना ली है। अब परवीन की नजरें गोल्ड मेडल जीतने पर होंगी। 

29 Sept 202610:24:49 AM

Asian Games live: आर्चरी में कीर्ति और कुमकुम को मिली जीत

आर्चरी में महिलाओं की रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत की कीर्ति और कुमकुम ने राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली है। कीर्ति ने वियतनाम की फुओंग थाओ होआंग को 7-3 से मात दी। वहीं कुमकुम ने मंगोलिया की उरानतुंगालाग बिशिंदे को 6-0 से मात दी। कुछ ही देर में कुमकुम का मुकाबला बांग्लादेश की साइमा सलाह उद्दीन से होगा, जबकि कीर्ति क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए दक्षिण कोरिया की कांग चेयॉन्ग से भिड़ेंगी।

29 Sept 20269:30:14 AM

Asian Games Updates: पुरुषों के ट्रैप टीम इवेंट में भारत को नहीं मिला मेडल 

पुरुषों की भारतीय ट्रैप टीम इस स्पर्धा में कोई मेडल नहीं जीत सकी। पुरुष टीम 339 अंकों के साथ छठे स्थान पर रही। कुवैत ने 355 अंकों के साथ गोल्ड, कतर ने 349 अंकों के साथ सिल्वर और कजाकिस्तान ने 348 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

29 Sept 20269:19:04 AM

Asian Games live: निशानेबाज शपथ भारद्वाज फाइनल में पहुंचे 

भारत के शपथ भारद्वाज पुरुषों की व्यक्तिगत ट्रैप शूटिंग स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर गए हैं। फाइनल में जगह बनाने के लिए आखिरी दो क्वालिफिकेशन स्पॉट के लिए हुए शूट-ऑफ में शपथ भारद्वाज ने मोहम्मद अल-रुमैही को पीछे छोड़कर आठवां स्थान हासिल किया।

29 Sept 20269:15:37 AM

Asian Games 2026 Live: नीरू ने क्वालिफिकेशन में किया टॉप

महिलाओं की ट्रैप व्यक्तिगत शूटिंग स्पर्धा में भारत की नीरू ढांडा क्वालिफिकेशन में टॉप पर रहीं। वह कतर की रे बासिल के साथ बराबरी पर थीं, लेकिन शूट-ऑफ में उन्होंने बाजी मार ली। वह कुछ ही घंटों में होने वाले फाइनल में हिस्सा लेंगी।

29 Sept 20269:12:30 AM

Asian Games 2026: मलेशिया और बांग्लादेश का मैच भी रद

क्रिकेट में एक और मैच बारिश के कारण रद हो गया है। मलेशिया और बांग्लादेश के बीच खेला जाने वाला क्वार्टर-फाइनल मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। उच्च रैंकिंग के आधार पर बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा।

29 Sept 20269:08:21 AM

Asian Games live: स्क्वॉश महिला टीम ने ईरान को दी मात

स्क्वॉश में भारतीय महिला टीम ने ईरान को हराते हुए पूल सी में टॉप किया और क्वार्टर-फाइनल में जगह पक्की कर ली। भारतीय महिला टीम ने अपने आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच में ईरान के खिलाफ 3-0 से आसान जीत हासिल की। भारत ने उस ग्रुप में टॉप किया जिसमें मेजबान जापान और चीन भी शामिल थे और क्वार्टर-फाइनल में कल उसका मुकाबला सिंगापुर से होगा।

29 Sept 20269:03:30 AM

Asian Games live: कुराश में भारत को मिली निराशा

कुराश में भारत को निराशा हाथ लगी है। पुरुषों के 66 किलोग्राम भार वर्ग में भारत के विपिन कुमार राउंड ऑफ 16 से बाहर हो गए। भारतीय खिलाड़ी का मुकाबला दक्षिण कोरिया के ह्योनसू यूं से था। यूं ने यह मुकाबला 3-0 से जीता और इसी के साथ विपिन का सफर खत्म हो गया।

29 Sept 20268:57:18 AM

Asian Games 2026: आर्चरी में नीरज और धीरज को मिली जीत

आर्चरी में पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा केराउंड ऑफ 32 में नीरज ने शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की और अगले दौर में जगह बनाई। भारतीय तीरंदाज ने इंडोनेशिया के रियू इगा अगाता सालसाबिला के खिलाफ 6-4 से जीत हासिल की। वहीं इसी स्पर्धा में हिस्सा ले रहे एक और भारतीय धीरज ने फिलीपींस के गिरविन कलन नाइजेल गार्सिया को 6-0 के स्कोर से हराया। दोनों ही भारतीय अब राउंड ऑफ 16 में नजर आएंगे। 

29 Sept 20268:51:18 AM

Asian Games Live Updates: सर्फिंग में भारत के हाथ लगी निराशा

सर्फिंग में क्वार्टर-फाइनल में किशोर की हार के साथ भारतीय चुनौती खत्म हो गई है। पुरुषों की शॉर्टबोर्ड प्रतियोगिता में किशोर मेडल राउंड में पहुंचने के बहुत करीब थे। भारतीय खिलाड़ी फिलीपींस के टोबी एस्पेजोन से 5.37-8.53 से हार गए।

29 Sept 20268:47:22 AM

29 Sept 20268:47:30 AM

Asian Games live: भारतीय निशानेबाजों ने जीता सिल्वर मेडल


शूटिंग में महिलाओं के ट्रैप इवेंट में भारतीय टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। नीरू ढांडा (118), आशीमा अहलावत (106) और मनीषा कीर (104) की भारतीय तिकड़ी ने कुल 328 अंक हासिल किए और चीन (346) के बाद दूसरे स्थान पर रही। चीन के हिस्से गोल्ड आया।

वहीं नीरू ढांडा ने शानदार स्कोर के साथ व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में भी जगह बना ली है।

29 Sept 20268:39:19 AM

Asian Games 2026 Live Updates: भारत की मेडल टैली में होगा इजाफा

एशियन गेम्स में भारत ने अब तक 45 मेडल जीते हैं जिनमें चार गोल्ड, 20 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इस समय भारत मेडल टैली में 12वें स्थान पर है। आज भारतीय एथलीट 13 अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेंगे और देश के लिए मेडल जीतने की कोशिश करेंगे। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us