विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asian Games 2026 Live: बेटियों का कमाल, नीरू के बाद रिले टीम ने जीता सोना; मेडल टैली में भारत की टॉप-10 में वापसी

Published: Tue, 29 Sep 2026 08:30 AM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2026 11:25 PM (IST)

Asian Games 2026 Highlights: भारत के लिए एशियन गेम्‍स 2026 में मंगलवार को दिन शानदार रहा। भारत को नीरू ढांडा ...और पढ़ें

भारत के लिए शानदार रहा मंगलवार का दिन

भारत के लिए शानदार रहा मंगलवार का दिन

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के लिए एशियन गेम्‍स 2026 में मंगलवार का दिन शानदार रहा। भारत ने दो गोल्‍ड सहित कुल सात पदक जीते। नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप में ऐतिहासिक स्वर्ण जीतकर एशियाई खेलों में भारत को इस स्पर्धा का पहला गोल्ड दिलाया, जबकि शाम को किरण पूवम्मा, प्राची और वित्‍या रामराज ने महिला 4x400 मीटर रिले में सोना जीता। भारत के कुल 52 पदक हो चुके हैं और उसने पदक तालिका में शीर्ष 10 में वापसी कर ली है। भारत के खाते में अब तक 6 गोल्‍ड, 21 सिल्‍वर और 25 ब्रॉन्‍ज मेडल आ चुके हैं। भारत के एथलेटिक्‍स का अभियान समाप्‍त हो गया है।