Asian Games 2026 Live: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड, पुरुष टीम ने बैडमिंटन में जापान को हराकर पक्का किया मेडल
Asian Games 2026 Live Updates: एशियन गेम्स-2026 के शुरुआती दो दिन भारत के हिस्से कुल छह मेडल आ चुके हैं। आज भी खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीदें हैं।
-1789987702497_m.webp)
निशानेबाजी में भारत को मिला एक और मेडल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स-2026 का आज तीसरा दिन है। आज का दिन भी भारतीय नजरिए से एक और अहम दिन है। देश के खिलाड़ी 16 खेलों में हिस्सा लेंगे। भारतीय खिलाड़ी आज स्विमिंग, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, क्रिकेट, घुड़सवारी, फेंसिंग, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, ई-स्पोर्ट्स, हॉकी, कबड्डी, कराटे, सेपकटकराव, शूटिंग, टेबल टेनिस, सॉफ्ट टेनिस और वुशु।
Asian Games 2026: पुरुष हॉकी टीम का विजयी शो
भारतीय पुरुष हॉकी टीम का विजयी शो जारी है। टीम इंडिया ने आज अपने दूसरे मैच में श्रीलंका को 16-1 से मात दी। अब उसका अगला मैच 24 तारीख को कोरिया से होगा।
Asian Games updates: टेबल टेनिस महिला टीम को नॉर्थ कोरिया से मिली हार
भारत के लिए टेबल टेनिस में अच्छी खबर नहीं मिली है। भारतीय महिला टीम को नॉर्थ कोरिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। नॉर्थ कोरिया ने भारत को 3-0 से मात दी।
Asian Games 2026 live: पुरुष हॉकी टीम का सामना श्रीलंका से
अपने पहले मैच में इंडोनेशिया को मात देने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सामना आज श्रीलंका से है। इस मैच में भारत की कोशिश बड़ी जीत हासिल करने की होगी। ये मैच शुरू हो चुका है।
Asian Games live updates: तैराकी में भारत को मिली निराशा
तैराकी में भारत को सफलता नहीं मिली है। चार गुणा 100 मीटर रिले में भारतीय पुरुष टीम सबसे आखिरी स्थान पर रही। उसने 3:44.26 सेकेंड का समय निकाला। चीन ने गोल्ड, जापान ने सिल्वर और कोरिया ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
Asian Games 2026 live: वुशु में भारत का मेडल पक्का
रोशीबिना देवी ने वुशु में भारत के लिए मेडल पक्का कर लिया है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में चीन की मान सिन चू को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
Asian Games updates: बैडमिंटन में पुरुष टीम ने जापान को दी मात
भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने जापान को एकतरफा अंदाज में 3-0 से मात देकर मेडल पक्का कर लिया है। लक्ष्य सेन ने पहला मैच अपने नाम किया। इसके बाद डबल्स मुकाबले में सात्विकसाई राज रैंकीरेड्डी औऱ चिराग शेट्टी ने भी अपना मैच जीता। आयुष शेट्टी ने तीसरा मैच जीत भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।
Asian Games live: मुक्केबाजी में मिली खुशखबरी
भारत को मुक्केबाजी में खुशखबरी मिली है। पुरुषों के 55 किलोग्राम भारवर्ग में जादुमणि सिंह ने नेपाल के चंद्रपाल बहादुर थापा को 5-0 से मात देते हुए राउंड 16 में जगह बना ली है।
Asian Games 2026: भारत ने जीता पहला गोल्ड
भारत के हिस्से एशियन गेम्स-2026 का पहला गोल्ड आ गया है और ये दिलाया है महिला क्रिकेट टीम ने। भारत ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रनों से मात दे ये गोल्ड जीता। श्रीलंका को सिल्वर और पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
Asian Games live updates: वुशु का हाल
वुशु में महिलाओं के नानक्वान और नंदाओ में हंजबम लैंगलेनटोम्बी देवी 9वें स्थान पर रहीं। उन्होंने फाइनल में कुल 18.839 के स्कोर के साथ ये स्थान हासिल किया। नानक्वान में 9.403 के स्कोर के साथ 9वें स्थान पर रहने के बाद, वह नंदाओ फाइनल में 9.436 के स्कोर के साथ आठवें स्थान पर रहीं।
Asian Games updates: भारतीय पुरुष टेबस टेनिस टीम हारी
भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम को कोरिया से के हाथों प्री-क्वार्टर फाइनल में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा है। 2018 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम कोरिया से हारकर बाहर हो गई।
हरमीत देसाई को जांग वूजिन ने 1-3 से हराया।
मानुष शाह को ओह जुनसुंग ने 2-3 से हराया।
मानव ठक्कर को एन जेह्युन ने 1-3 से हराया।
Asian Games 2026 live: बैडमिंटन में भारत को मिली हार
भारतीय महिला बैडमिंटन टीम का मेडल जीतने का सपना अभी भी अधूरा है। इस टीम को आज जापान के हाथों 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को छोड़कर भारत अपने बाकी मैच हार गया। पीवी सिंधू को अकाने यामागुची के खिलाफ एक गेम की बढ़त गंवा बैठी और मैच हार गईं।
पीवी सिंधू बनाम अकाने यामागुची: 23-21, 18-21, 11-21
उन्नति हुड्डा बनाम टोमोका मियाजाकी: 16-21, 18-21
त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद बनाम युकी फुकुशिमा/मायु मात्सुमोतो: 21-17, 21-16 से हराया
तन्वी शर्मा बनाम नोजोमी ओकुहारा: 21-12, 21-10
Asian Games updates: फेंसिंग में मिला चौथा स्थान
पुरुषों के व्यक्तिगत फॉइल इवेंट में सचिन (पूल 5) और हेमांश सिंह (पूल 1) दोनों ने अपने-अपने पूल में चौथा स्थान हासिल किया।
Asian Games live updates: सॉफ्ट टेनिस में ऐसा रहा हाल
पुरुषों के सिंगल्स ग्रुप डी में जय मीणा ने पाकिस्तान के हुसैन अराइन के को 4-0 से हार दिया। वहीं महिलाओं के सिंगल्स ग्रुप डी में आध्या तिवारी को थाईलैंड की अलीशा जिग्लर से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा।
Asian Games 2026 live: शूटिंग में नहीं मिला मेडल
एलावेनिल वलारिवन और पार्थ माने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम फाइनल में चौथे स्थान पर रहे और बहुत कम अंतर से पोडियम पर जगह बनाने से चूक गए। कुल 376.3 के स्कोर के साथ भारतीय जोड़ी चौथे स्थान पर रही और मेडल से चूक गई। चीन ने 507.1 के नए वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता। कोरिया को मिला जिसने 502.9 अंक हासिल किए जबकि जापान (439.7) ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
Asian Games 2026: टेबस टेनिस में भारत ने थाईलैंड को हराया
भारत ने राउंड ऑफ 16 में थाईलैंड को 3-2 से हराकर महिला टीम टेबल टेनिस के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। श्रीजा और दिया चितले के अपने-अपने मैच हारने के बाद भारत 1-2 से पीछे चल रहा था। लेकिन, यशस्वी घोरपड़े ने ओरावन परानंग को 3-0 से हराकर मुकाबले को निर्णायक फ़ाइनल मैच तक पहुँचा दिया। श्रीजा ने सुथासिनी सावेत्तबुत को 3-1 से हराकर अपनी पिछली हार की भरपाई की। महिला टीम अभी तक अजेय रही है।
Asian Games Live: मुक्केबाज साक्षी का विजयी पंच
भारतीय महिला मुक्केबाज साक्षी ने 51 किलोग्राम भारवर्ग में फिलीपींस की ऐरा विलेजास को 5-0 से हराते हुए राउंड ऑफ 16 में पहुंच गईं हैं। अब अगले दौर में उनका मुकाबला कजाकिस्तान की अलुआ बाल्कीबेकोवा से होगा।
Asian Games 2026: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने जीता ब्रॉन्ज
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया। फातिमा सना ने एक बार फिर बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 गेंदों में 45 रन बनाए जिससे पाकिस्तान ने अपने 20 ओवरों में 145/8 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बांग्लादेश की टीम सिर्फ़ 114 रन ही बना सकी।
Asian Games 2026: बैडमिंटन में भारत को मिली निराशा
भारतीय महिला बैडमिंटन टीम का सामना आज जापान से है। जापान की अकाने यामागुची ने निर्णायक मुकाबले में अपना जलवा दिखाया। जापानी स्टार ने सिंधु के खिलाफ पहला सिंगल्स मैच 21-23, 21-18, 21-11 से एक घंटे 12 मिनट में जीता और महिला टीम क्वार्टर फाइनल में भारत के खिलाफ मेजबान टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।
इसके बाद उन्नति हुड्डा भी अपना मुकाबला हार गईं। भारतीय खिलाड़ी तो टोमोका मियाजाकी से 16-21, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा जिससे भारत 0-2 से पीछे हो गया है।
Asian Games live: सेपक टकरा में भारत को मिली हार
मलेशिया ने ग्रुप बी के अपने दूसरे मैच में भारत के खिलाफ 2-0 (15-9, 15-12) से जीत हासिल करके 2-0 की ऐसी बढ़त बना ली है जिसे अब पलटा नहीं जा सकता।
Asian Games Live: पुरुष कबड्डी टीम की एक और जीत
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का अपना खिताब बचाने का अभियान सही रास्ते पर है। उसने आज अपने ग्रुप ए के दूसरे मैच में कोरिया को 63-31 से हराया।
Asian Games 2026: कराटे में चेतन को मिली निराशा
कराटे में पुरुष कुमिते -84 किलोग्राम भारवर्ग में भारत के चेतन भट्ट को ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में निराशा हाथ लगी है। चेतन ब्रॉन्ज मेडल का मुकाबला चीनी ताइपे के चुंग मेंग-यू से हार गए। स्कोर 1-1 था और दोनों ने एक-एक 'यूको' हासिल किया था, लेकिन चीनी ताइपे के कराटे खिलाड़ी ने पहले पॉइंट (यूको) के आधार पर मेडल जीत लिया।
Asian Games 2026 Live: तैराकी में मिली खुशखबरी
ऋषभ दास, धनुष सुरेश, बेनेडिक्टन रोहित और आकाश मणि की चौकड़ी ने 4 गुणा 100 मीटर रेस की हीट में 3:40.41 सेकेंड का समय निकालकरप 16 टीमों में सातवां स्थान हासिल किया और फाइनल के लिए क्वालिफाई किया।
Asian Games 2026 Live Updates: आज का शेड्यूल
निशानेबाजी
सुबह 8:25 बजे: 10मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम फाइनल, पार्थ माने और एलावेनिल वलारिवन (पदक इवेंट)
सुबह 6:30 बजे: पुरुषों और महिलाओं का स्कीट व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम इवेंट
कराटे
सुबह 6:30 बजे: महिलाओं का व्यक्तिगत कुमिते, 55 किग्रा में अलीशा चौधरी (पदक इवेंट)
सुबह 6:30 बजे: पुरुषों के व्यक्तिगत कुमिते, 84 किग्रा में चेतन भट्ट
क्रिकेट
सुबह 10:30 बजे: भारत बनाम श्रीलंका (पदक इवेंट)
बैडमिंटन
सुबह 6:00 बजे: महिला टीम क्वार्टर फाइनल, भारत बनाम जापान
सुबह 11:30 बजे: पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल, भारत बनाम जापान रोइंग
सुबह 6:20 बजे: पुरुषों के लाइटवेट डबल स्कल्स, क्वाड्रपल स्कल्स हीट्स
टेबल टेनिस
सुबह 6:30 बजे: महिला टीम राउंड ऑफ 16, भारत बनाम थाइलैंड
फेंसिंग
सुबह 6:30 बजे से: पुरुषों का फाइल व्यक्तिगत
सुबह 8:15 बजे से: महिलाओं का एपी व्यक्तिगत
कबड्डी
सुबह 7:15 बजे: पुरुष टीम बनाम दक्षिण कोरिया
वुशु
सुबह 7:30 बजे: महिलाओं का नानक्वान फाइनल
दोपहर 12:20 बजे: महिलाओं का नंदाओ फाइनल
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स
सुबह 8:30 बजे: महिलाओं का वाल्ट क्वालिफिकेशन
मुक्केबाजी
सुबह 8:30 बजे से: महिलाओं का 51किग्रा, साक्षी बनाम आइरा विलेगास (फिलिपींस)
दोपहर 1:30 बजे: पुरुषों का 55किग्रा राउंड ऑफ 32, जादुमणि सिंह बनाम चंद्र बहादुर (नेपाल)
हॉकी
दोपहर 3:30 बजे: पुरुष टीम बनाम श्रीलंका
Asian Games live: खेलों का आज तीसरा दिन
एशियन गेम्स का आज तीसरा दिन है और भारत की नजरें आज भी ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतने पर होंगी। भारत के निशानेबाज आज फिर से मेडर जीतने की कोशिश करेंगे तो वहीं क्रिकेट में आज भारत का सामना श्रीलंका से है और ये दोनों टीमें गोल्ड मेडल के लिए लड़ाई लड़ेंगी।
Asian Games Live Updates: दूसरे दिन भारत का कैंपेन समाप्त
एशियन गेम्स 2026 में भारत का आज का कैंपेन खत्म हो गया है। टीम इंडिया ने दूसरे दिन तीन शूटिंग मेडल और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में एक ब्रॉन्ज मेडल जीता। तीसरे दिन और भी एक्शन देखने को मिलेगा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम गोल्ड मेडल के लिए श्रीलंका से भिड़ेगी। इसके अलावा रोशिबिना देवी और आर्यन अपने-अपने वुशु इवेंट में भारत के लिए मेडल पक्का करने के इरादे से उतरेंगे।
Asian Games 2026 Live: भारतीय महिला टीम ने जीता मैच
बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ खेले गए कबड्डी मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। भारतीय टीम ने मैच में एकतरफा जीत दर्ज की। भारत ने बांग्लादेश को 42-21 के अंतर से हराया।
Asian Games Live Updates: भारत ने बनाया दबदबा
बांग्लादेश महिला कबड्डी टीम के खिलाफ टीम इंडिया पहले हाफ में अपना दबदबा बना लिया है। टीम इंडिया ने बांग्लादेश पर 21-10 की बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।
Asian Games 2026 Live: टेबल टेनिस में पाकिस्तान को मिली एक और हार
भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हरा दिया है। हरमीत देसाई और साथियान के बाद पयास ने मुहम्मद खान को हरा भारत को जीत दिलाई।
Asian Games Live Updates: साथियान ने अब्बास को हराया
हरमीत के बाद साथियान ने अब्बास खान को मात देते हुए भारत को 2-0 से आगे कर दिया है। साथियान ने ये मैच 11-1, 11-8, 11-9 से अपने नाम किया।
Japan Asian Games Live: हरमीत देसाई को मिली जीत
भारतीय खिलाड़ी हरमीत देसाई ने मुहम्मद को 11-4, 11-3, 11-5 से मात देते हुए भारत को 1-0 से आगे कर दिया। अब दूसरे मैच में साथियन का सामना अब्बास खान से है।
Japan Asian Games Live: टेबल टेनिस में भारत-पाकिस्तान मैच शुरू
भारतीय पुरुष टेबल टेनिस आज पाकिस्तान के सामने उतर रही है। आज ही के दिन महिला टीम ने भी पाकिस्तान का सामना किया था और एकतरफा जीत हासिल की थी। पहले मुकाबले में हरमीत देसाई का सामना मुहम्मद खान से है।
Asian Games 2026 Live Updates: वुशु में रोशिबिना को मिली जीत
वुशु में रोशिबिना देवी ने अपना पहला मुकाबला अंकों के आधार पर जीत लिया है। यहां उनके सामने बांग्लादेश की शिखा खातून थीं।
Asian Games live: तैराकी में श्रीहरि नटराज ने किया निराश
भारत को तैराकी में निराशा हाथ लगी है। पुरुषों के 50 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में वह आखिरी नंबर पर रहे हैं। श्रीहरि ने फाइनल में 25.52 सेकेंड का समय निकाला।
Asian Games 2026 Live: भारत ने बांग्लादेश को 3-0 से पटका
बैडमिंटन में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 3-0 से हरा दिया है। लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी के बाद किदाम्बी श्रीकांत ने अपना मुकाबला जीता और इसी कारण डबल्स मुकाबले खेलने की जरूरत नहीं पड़ी। श्रीकांत ने अमीन को 21-15, 21-9 से मात दी।
Asian Games Live Updates: तीसरे मैच में श्रीकांत पर नजरें
पुरुष टीम के बैडमिंटन मुकाबले में तीसरे मैच में किदाम्बी श्रीकांत का सामना जुमार अल अमीन से है। ये मैच अगर श्रीकांत जीत जाते हैं तो भारत को 3-0 से जीत मिलेगी।
Japan Asian Games Live: बैडमिंटन में 2-0 से आगे भारत
लक्ष्य सेन के बाद भारत के उभरते हुए बैडमिंटन सितारे आयुष शेट्टी ने गौरब सिंघा को सीधे से सेटों में 21-4, 21-13 से मात देकर भारत को बांग्लादेश पर 2-0 की बढ़त दिला दी है।
Asian Games Medal Tally 2026: चीन ने दिखाया दबदबा
अभी तक अगर पदक तालिका देखी जाए तो चीन ने अपना दबदबा दिखाया है। चीन के नाम अभी तक कुल 23 मेडल हैं जिनमें से 14 गोल्ड, छह सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल हैं।
Asian Games live: बैडमिंटन में भारत आगे
भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम का मैच इस समय बांग्लादेश से हो रहा है। पहले मुकाबले में लक्ष्य सेन ने आयमान जमान को 21-4, 21-12 से मात देकर भारत को 1-0 से आगे कर दिया है।
Asian Games 2026 Live: भारत ने इंडोनेशिया को 17-1 से रौंदा
भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना अजेय क्रम जारी रखा है। उज्बेकिस्तान को पहले मैच में 19-0 से मात देने वाली टीम इंडिया ने अपने दूसरे मैच में इंडोनेशिया के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की है। भारत ने ये मैच 17-1 से अपने नाम किया।
Asian Games Live Updates: पुरुष कबड्डी टीम ने जापान को हराया
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने अपने पहले मैच में मेजबान जापान को हरा दिया। भारत ने ये मैच एकतरफा अंदाज में 49-24 से जीता। एशियन गेम्स में भारत कभी भी जापान से कबड्डी में नहीं हारा और ये सिलसिला इस बार भी जारी है।
Asian Games India Medal Tally: भारत के पास 6 मेडल
अभी तक भारत के पास कुल छह मेडल आ गए हैं, लेकिन इनमें से एक भी गोल्ड नहीं हैं। निशानेबाजी में भारत ने पांच मेडल जीते हैं जिसमें से चार सिल्वर और एक ब्रॉन्ज है। वहीं एक ब्रॉन्ज मेडल एमएमए में आया है।
Japan Asian Games Live: महिला हॉकी टीम के सामने इंडोनेशिया
अपने पहले मैच में उज्बेकिस्तान को 19-0 के अंतर से मात देने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम आज अपने दूसरे मैच में इंडोनेशिया के खिलाफ उतर रही है। इस मैच में भी टीम इंडिया फेवरेट है।
Asian Games 2026 Live Updates: हिमांशु ढिल्लों और रुद्रांक्ष पाटिल ने बिखेरी चमक
टीम इंवेंट में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाले हिमांशु ढिल्लों और रुद्रांक्ष पाटिल ने 10 मीयर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में भी मेडल अपने नाम किए हैं। हिमांशु ने सिल्वर मेडल जीता है तो वहीं रुद्रांक्ष ने ब्रॉन्ज पर कब्जा किया है।
Asian Games live: मुक्केबाजी में सुमित को मिली जीत
मुक्केबाजी में पुरुषों के 70 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में भारत के सुमित ने थाईलैंड के सिनसिरी को 5-0 से मात देकर राउंड-16 में जगह बनाई।
Japan Asian Games Live: सुचिका ने जीता ब्रॉन्ज
एमएमए में भारत को मेडल मिला है। हालांकि, सुचिका तारियाल देश को गोल्ड नहीं दिला सकीं। सेमीफाइनल में उन्हें सिंगापुर की टी हून के हाथों हार का सामना करना पड़ा जिससे उनके हिस्से ब्रॉन्ज मेडल आया।
Asian Games 2026 Live Updates: वुशु में न्येमन वांगसु मेडल की दौड़ से बाहर
भारत की न्येमन वांगसु को महिलाओं के चांगक्वान फाइनल में 9.573 का स्कोर मिला (मूवमेंट की क्वालिटी - 4.90, ओवरऑल परफॉर्मेंस - 2.673, मुश्किल का स्तर - 2.00)। 16 महिला खिलाड़ियों के मुक़ाबले में वह संयुक्त रूप से 15वें स्थान पर रहीं। हांगकांग की हुई यू लिडिया शाम (9.713) ने गोल्ड मेडल जीता। मकाऊ, चीन की चो मैन सू (9.710) को सिल्वर मेडल मिला, जबकि इंडोनेशिया की यूजीनिया दिवा विडोडो (9.706) ने ब्रॉन्ज़ मेडल जीता।
Asian Games live:सेपक टकरा में भारत ने दी जापान को टक्कर
शुरुआत में ही सब्स्टीट्यूट के तौर पर आए आकाश युमनाम ने जापान के खिलाफ पुरुषों के रेगू टीम ग्रुप बी मुकाबले के पहले मैच में भारत को 5-10 से पिछड़ने के बाद 15-13 से पहला सेट जीतने में मदद की। भारत ने शुरुआती मैच 2-0 (15-13, 15-9) से जीतकर जापान के खिलाफ रेगू टीम कॉम्पिटिशन के ओपनर में 1-0 की बढ़त बना ली।
जापान ने पुरुषों के रेगू टीम कॉम्पिटिशन के इस ग्रुप B मुकाबले को तीसरे मैच तक खींच लिया है। भारत ने पहला मैच 2-0 (15-13, 15-9) से जीता था। लेकिन मेजबान टीम ने 2-1 (15-12, 15-17, 15-11) से जीत हासिल करके वापसी की।
Asian Games 2026: तैराकी में नटराज चमके, बाकियों ने किया निराश
श्रीहरि नटराज ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल के लिए क्वालिफाई कर गए हैं। श्रीहरि नटराज ने हीट्स में 25.37 सेकेंड के समय के साथ संयुक्त रूप से नौवां स्थान हासिल करके आज होने वाले पुरुषों के 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल के लिए जगह बना ली है। ऋषभ दास 25.41 सेकेंड के समय के साथ 10वें स्थान पर रहे और फाइनल के लिए पहले रिजर्व खिलाड़ी बने।
पुरुषों के 50 मीटर फ़्रीस्टाइल फाइनल में कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं पहुँचा। आकाश मणि और हीर गीतेश शाह हीट्स से आगे नहीं बढ़ पाए। आकाश (23.43 सेकेंड) कुल मिलाकर 26वें स्थान पर रहे जबकि शाह (23.57 सेकंड) 28वें स्थान पर रहे।
भारत के धनुष सुरेश (1:03.46 सेकंड) पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक हीट्स में कुल मिलाकर 22वें स्थान पर रहे और फाइनल में जगह नहीं बना पाए।
अनीश गौड़ा, साजन प्रकाश, वेदांत माधवन और दक्षन शशिकुमार की भारतीय टीम ने हीट्स में 7:24.32 सेकेंड के समय के साथ 13 टीमों में नौवां स्थान हासिल किया।
फाइनल क्वालिफिकेशन का आखिरी स्थान हासिल करने वाला कतर, भारत से केवल 0.22 सेकेंड आगे था।
Asian Games 2026 Live: सॉफ्ट टेनिस में ऐसा रहा हाल
आध्या तिवारी और जय मीना की भारतीय जोड़ी ने पहले मैच में कंबोडिया के विवा चाओ और चनरोसेका खुन को 5-0 से हराकर ग्रुप स्टेज में अपनी पहली जीत हासिल की। उन्होंने यह मैच 4-1, 4-0, 4-2, 4-1, 4-2 से जीता। दूसरे मैच में आध्या तिवारी और जय मीना ने मंगोलिया के बुड न्यामदोरज और एनखखुस्लेन गनबातार को 5-0 (4-2, 4-1, 4-1, 4-0, 5-3) से हराया। तीसरे मैच में भारतीय जोड़ी को कोरिया के किम येओन-हवा और पार्क जैक्यु ने भारतीय मिक्स्ड डबल्स जोड़ी को 5-1 (4-1, 4-2, 4-2, 7-5, 1-4, 5-3) से हरा दिया, लेकिन भारतीय खिलाड़ी नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालिफाई कर गए हैं।
Asian Games Live Updates: टेबल टेनिस में भारतीय महिलाओं ने पाकिस्तान को दी मात
भारतीय महिला टेबस टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से मात देते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। भारत के लिए सुतिर्था मुखर्जी, सिंड्रैला दास और श्रीजा अकुला ने सीधे गेमों में जीत हासिल की।
Japan Asian Games Live:: पुरुष निशानेबाजों ने जीता सिल्वर
पहले दिन महिला निशानेबाजों के बाद आज पुरुष निशानेबाजों ने भी दम दिखाया है और देश को सिल्वर मेडल दिलाया है। भारत ने पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में दूसरा स्थान हासिल करते हुए मेडल अपने नाम किया है। भारत के लिए हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्रांक्ष पाटिल की टीम ने ये मेडल जीता। गोल्ड मेडल चीन के नाम रहा तो ब्रॉन्ज पर साउथ कोरिया ने कब्जा किया।
Asian Games 2026 Live Updates: दूसरे दिन का शेड्यूल-3
सुबह 11.30 बजे
बैडमिंटन – पुरुष टीम (प्री-क्वार्टर फाइनल/राउंड ऑफ 16)
टीमें: भारत (अर्जुन रामचंद्रन, आयुष शेट्टी, चिराग शेट्टी, ध्रुव कपिला, हरिहरन अमसाकरुणन, लक्ष्य सेन, प्रणॉय सुनील कुमार, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, श्रीकांत किदांबी और थारुन मन्नेपल्ली) बनाम बांग्लादेश
दोपहर 1:30 बजे
तैराकी – पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक
एथलीट: श्रीहरि नटराज और ऋषभ दास
दोपहर 1:42 बजे
तैराकी – पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल
एथलीट: आकाश मणि, हीर शाह
स्टेज: फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)**
दोपहर 2:08 बजे
तैराकी – पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक
एथलीट: धनुष सुरेश
स्टेज: फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)**
दोपहर 2:43 बजे
तैराकी – 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले
एथलीट: वेदांत माधवन, दक्षन शशिकुमार, अनीश गौड़ा और आकाश मणि
स्टेज: फाइनल (क्वालिफ़िकेशन पर निर्भर)**
दोपहर 3:30 बजे
टेबल टेनिस – पुरुष टीम (ग्रुप स्टेज)
टीमें: भारत (साथियान ज्ञानसेकरन, हरमीत देसाई, मानव ठक्कर, मानुष शाह और पायस जैन) बनाम पाकिस्तान
स्टेज: ग्रुप स्टेज (ग्रुप F)
शाम 4:15 बजे
कबड्डी – महिला टीम (ग्रुप स्टेज)
टीमें: भारत बनाम बांग्लादेश
Asian Games 2026 Live Updates: दूसरे दिन का बाकी शेड्यूल-2
सुबह 6.30 बजे
टेबल टेनिस – महिला टीम (ग्रुप स्टेज)
टीमें: भारत (दिया चिताले, श्रीजा अकुला, सुतीर्था मुखर्जी, सिंड्रेला दास और यशस्वी घोरपड़े) बनाम पाकिस्तान
सुबह 6.32 बजे
स्विमिंग – पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक
एथलीट: श्रीहरि नटराज और ऋषभ दास
सुबह 6.46 बजे
स्विमिंग – पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल
एथलीट: आकाश मणि
सुबह 6.50 बजे
तैराकी – पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल
एथलीट: हीर शाह
स्टेज: हीट्स (हीट 4)
सुबह 7.06 बजे
तैराकी – पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक
एथलीट: धनुष सुरेश
स्टेज: हीट्स (हीट 1)
सुबह 7.30 बजे
सॉफ्ट टेनिस – मिक्स्ड डबल्स (ग्रुप स्टेज)
एथलीट: आध्या तिवारी/जय मीणा बनाम येओन-ह्वा किम/जेकू पार्क (दक्षिण कोरिया)
स्टेज: ग्रुप स्टेज (ग्रुप B)
सुबह 7.44 बजे
तैराकी – 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले
एथलीट: वेदांत माधवन, दक्षन शशिकुमार, अनीश गौड़ा और आकाश मणि
स्टेज: हीट्स (हीट 2)
सुबह 8.30 बजे
MMA – महिलाओं का ट्रेडिशनल 60kg (सेमी-फाइनल)
एथलीट: सुचिका तरियाल बनाम हून हुई टेओ (सिंगापुर)
सुबह 9.30 बजे
हॉकी – महिला (ग्रुप स्टेज)
टीमें: भारत बनाम इंडोनेशिया
सुबह 9.45 बजे
कबड्डी – पुरुष टीम (ग्रुप स्टेज)
टीमें: भारत बनाम जापान
Asian Games live: दूसरे दिन का शेड्यूल- 1
सुबह 5.30 बजे
सेपक टकरा - मेंस टीम रेगु
टीमें: भारत (अरुण राजू, जसवीर सुखबीर सिंह, आशीष चुंडावत, श्याम चुंडावत, लोखोन सिंह एलंगबाम, बॉबी कुमार, अशोक सिंह मायेंगबाम, राम कुमार शर्मा, अमरजीत सिंघा, मालेमंगनबा सिंह सोरोखैबम, हेनरी सिंह वाहेंगबाम और आकाश युमनाम) बनाम जापान
सुबह 5.30 बजे
सॉफ्ट टेनिस - मिश्रित युगल (ग्रुप स्टेज)
एथलीट: आध्या तिवारी/जय मीना बनाम विवा चाओ/चानरोसेका खुन (कंबोडिया)
सुबह 5.30 बजे से
वुशु - महिला चांगक्वान (फाइनल)
एथलीट: न्येमान वांगसु
चरण: अंतिम
वुशु: महिलाओं का 60kg (क्वार्टर-फाइनल)
एथलीट: नाओरेम रोशिबिना देवी बनाम मोस्त शिखा खातून (बांग्लादेश)
स्टेज: क्वार्टर-फाइनल
वुशु: मेंस 56kg (क्वार्टर-फाइनल)
एथलीट: आर्यन सूद बनाम शहजादा साफी (अफगानिस्तान)
सुबह 6.15 बजे से
शूटिंग – मेंस 10m एयर राइफल व्यक्तिगत (क्वालिफिकेशन)
एथलीट: हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्रांक्ष पाटिल
स्टेज: क्वालिफिकेशन
मेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम (फाइनल)
एथलीट: हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल
सुबह 6.30 बजे से
शूटिंग – पुरुषों की स्कीट व्यक्तिगत (क्वालिफिकेशन)
एथलीट: अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेग सिंह गिल और मैराज अहमद खान
शूटिंग – पुरुषों की स्कीट टीम (फाइनल)
एथलीट: अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेग सिंह गिल और मैराज अहमद खान
शूटिंग – महिलाओं की स्कीट व्यक्तिगत (क्वालिफिकेशन)
एथलीट: माहेश्वरी चौहान, परिनाज धालीवाल और राइजा ढिल्लों
शूटिंग – महिला टीम (फाइनल)
एथलीट: माहेश्वरी चौहान, परिनाज धालीवाल और राइजा ढिल्लों
सुबह 6.30 बजे
सॉफ्ट टेनिस – मिक्स्ड डबल्स (ग्रुप स्टेज)
एथलीट: आध्या तिवारी/जय मीणा बनाम बुड न्यामदोरज/एन्खखुस्लेन गनबातर (मंगोलिया)
