Asian Games 2026 Live: भारत ने एक दिन में रिकॉर्ड 8 मेडल जीते, गोल्ड की कसक रह गई अधूरी
Asian Games 2026 Live: जापान के आइची नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारत को आज मेडल भी हाथ लगे तो निराशा भी मिली।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आइची-नागोया से आज का लाइव एक्शन यहीं खत्म होता है। सुबह की शुरुआत अनाहत सिंह और अभय सिंह के सिल्वर मेडल के साथ हुई, भले ही उनके फाइनल मुकाबले एकतरफा रहे। वहीं, शाम के सेशन में एंसी सोजन का (आखिरी जंप में) सिल्वर मेडल पर आना दिल तोड़ने वाला रहा और सर्वेश कुशारे का सिल्वर मेडल जीतना खास रहा।
पारुल चौधरी ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में नेशनल रिकॉर्ड बनाते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। हरिता भद्रा ने 200 मीटर रेस में शानदार फिनिश करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। दो बॉक्सर नरेंद्र और अंकुश भी सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं, जिसका मतलब है कि वे कोई न कोई मेडल लेकर ही घर लौटेंगे।
Asian Games 2026 Live: किस-किसने जीते मेडल
- ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत में रजत पदक जीता
- गुलवीर सिंह ने पुरुषों के 1500 मीटर फाइनल में रजत पदक जीता
- विथ्या रामराज ने महिला 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीता
- कुराश खिलाड़ी पिंकी बलहारा ने महिलाओं के 78 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता
- पारुल चौधरी ने महिलाओं के 5000 मीटर फाइनल में कांस्य पदक जीता
- भाला फेंक फाइनल में यश वीर सिंह ने रजत और रोहित यादव ने कांस्य पदक जीता
- श्रीशंकर मुरली ने पुरुषों की लंबी कूद में रजत पदक अपने नाम किया
- पदक तय- मुक्केबाज लवलीना, प्रिया, कपिल ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए
- फाइनल में - भारत की चार गुणा 100 मीटर मिक्स्ड रिले टीम फाइनल में पहुंची
- नंबर गेम्स - 45 पदक भारत ने जीते हैं एशियाई खेल 2026 में, जिसमें चार स्वर्ण, 20 रजत और 21 कांस्य पदक शामिल
Asian Games 2026: भारत के कुल मेडल की संख्या 45 हुई
एशियन गेम्स 2026 में भारत के कुल मेडल की संख्या 45 हो गई है। भारत के खाते में अब तक 4 गोल्ड मेडल, 20 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज आ चुके हैं।
Asian Games Live: रीले मेडल जीतने से चूक गईं महिला टीम
भारत ने महिलाओं की 4x100 मीटर रीले फाइनल में सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 43.57 सेकंड के समय में रेस पूरी की। मगर टीम एशियन गेम्स 2026 में मेडल जीतने से चूक गई। जापान ने भारत को 0.05 सेकंड से पीछे छोड़ते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। चीन ने गोल्ड मेडल जीता जबकि थाईलैंड ने सिल्वर मेडल जीता।
Asian Games 2026 Live Hockey: भारत ने बांग्लादेश को 10-0 से रौंदा
भारतीय टीम ने अपने आखिरी ग्रुप लीग मैच में बांग्लादेश को 10-0 से धोया। भारत ने तीसरे क्वार्टर के अंत तक 5-0 की बढ़त बना रखी थी। फिर उसने आखिरी के 15 मिनट में अपने आक्रमण में तेजी की और 5 गोल और दाग दिए। भारत ने छह पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए और 63 प्रतिशत तक गेंद पर नियंत्रण रखा।
Javelin Live: भारत को मिले दो मेडल
एशियन गेम्स 2026 में जेवलिन से भारत को दो मेडल मिले। यशवीर सिंह ने सिल्वर जबकि रोहित यादव ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। यशवीर ने अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो 85.72 मीटर का फेंका। श्रीलंका के रुमेश पाथिरागे ने 88.55 मीटर की दूरी का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल जीता।
Asian Games Live: पारुल चौधरी ने जीता ब्रॉन्ज
महिलाओं की 5000 मीटर रेस में भारत की पारुल चौधरी ने तीसरा स्थान हासिल करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। भारतीय धावक ने 15:14.61 सेकंड का समय निकालते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। इसी इवेंट में भारत की सीमा छठे स्थान पर रहीं। उन्होंने 15:35.06 सेकंड का समय निकाला।
Asian Games Updates: यशवीर का कमाल
पुरुषों के जेवलिन थ्रो के फाइनल में भारत के यशवीर सिंह आगे चल रहे हैं। उन्होंने अपने पहले प्रयास में 83.56 मीटर का थ्रो किया है जो अब तक का उनका सबसे अच्छा थ्रो है। श्रीलंका के रुमेश पथिरागे 83.34 मीटर के थ्रो के साथ उनके ठीक पीछे हैं। रोहित यादव तीसरे स्थान पर हैं।
Asian Games Updates: 800 मीटर रेस में गौतमी जयरामन ने किया निराश
एथलेटिक्स में महिलाओं की 800 मीटर हीट-1 में भारत की गौतमी जयरामन 2:04.31 सेकंड के समय के साथ चौथे स्थान पर रहीं।
Asian Games Live: लॉन्ग जंप में श्रीशंकर से उम्मीदें
पुरुषों के लॉन्ग जंप का इवेंट भी शुरू हो चुका है। यहां भारत को मुरली श्रीशंकर से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 8.07 मीटर की छलांग लगाई। वह इस समय दूसरे स्थान पर हैं।
Asian Games 2026 Updates: जेवलिन थ्रो का इवेंट शुरू
पुरुष वर्ग में जेवलिन थ्रो इवेंट शुरू हो गया है। इसमें भारत की पदक की सबसे बड़ी उम्मीद नीरज चोपड़ा नहीं हैं। रोहित यादव और यशवीर सिंह से भारत को पदक की उम्मीद होगी।
Asian Games Live Updates: गुलवीर ने जीता सिल्वर मेडल
भारतीय धावक गुलवीर ने पुरुषों के 1500 मीटर रेस के फाइनल में दूसरा स्थान हासिल करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।
Asian Games 2026 Live: साबले नहीं कर सके कमाल
पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज में भारत के अविनाश साबले चौथे स्थान पर रहे और मेडल जीतने से चूक गए। उन्होंने 8:21.67 सेकेंड का समय निकाला।
Asian Games 2026: मुक्केबाज कपिल सेमीफाइनल में पहुंचे
पुरुषों के 90 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टरफाइनल में भारत के कपिल पोखरिया ने कोरिया के किम गिचे के खिलाफ 5-0 से जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है और इसी के साथ उन्होंने मेडल पक्का कर लिया है।
Asian Games Updates: 400 मीटर बाधा दौड़ में भारत को मिली निराशा
पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में भारत को निराशा हाथ लगी है। भारत के संतोष कुमार इस इवेंट में 49.95 सेकेंड का समय निकालकर सातवें स्थान पर रहे।
Asian Games 2026: वित्या रामराज को मिला ब्रॉन्ज
वित्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 में सोमवार को महिलाओं की 400 मीटर हर्डल (बाधा) दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। रामराज ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 54.75 सेकंड में रेस पूरी की। रामराज ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने 55.42 के मार्क को पार किया। 42 साल बाद भारतीय रिकॉर्ड्स बुक में नया नाम शामिल होगा। वित्या रामराज को शुभकामनाएं।
Asian Games Live: महिला डिस्कस थ्रो फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं सीमा
सीमा कलिरामना मेडल जीतने से चूक गईं। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो 59.88 मीटर की दूरी का फेंका, लेकिन वो चौथे स्थान पर रहीं। चीन की फेंग बिन ने गोल्ड जबकि चीन की जियांग जिचाओ ने सिल्वर मेडल जीता। थाईलैंड की इनसियांग सुबेनरेट ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
Asian Games Live Updates 2026: सीमा मेडल की रेस से हार
भारत की सीमा ने अपना पर्सनल बेस्ट दिया, लेकिन वह मेडल की रेस से बाहर हो गईं। उन्होंने पांचवें प्रयास में 59.88 मीटर का थ्रो किया जो उनका बेस्ट रहा। हालांकि, वह चौथे स्थान पर ही रहीं। छठे प्रयास में उन्होंने 59.81 मीटर का थ्रो किया। सभी छह प्रयासों में वह एक में भी 60 का मार्क पार नहीं कर सकीं।
वहीं सान्या यादव आठवें पर ही रहीं। उनका बेस्ट थ्रो 49.90 मीटर का रहा। छह में से दो थ्रो उनके फाउल रहे।
Asian Games live: सीमा चौथे नंबर पर खिसकीं
सीमा ने अपने अगले दो प्रयासों में 58.18 मीटर और 56.89 मीटर का थ्रो किया। अब वह चौथे स्थान पर हैं। चीन की फेंग बिन पहले स्थान पर काबिज हैं और गोल्ड की रेस में सबसे आगे हैं। भारत की ही सान्या यादव सबसे नीचे आठवें स्थान पर हैं। उनके चार में से दो प्रयास फाउल रहे जबकि बाकी दो में वह 50 मीटर का मार्क भी पार नहीं कर पाई हैं।
Asian Games 2026: 4 गुणा 100 मीटर मिक्स्ड रिले के फाइनल में भारत
भारत ने चार गुणा 100 मीटर मिक्स्ड रिले टीम के फाइनल में जगह बना ली है। हीट-2 में गुरिंदरवीर सिंह, अनिमेष कुजुर, अभिनाया राजारमन और हरिता भद्रा की चौकड़ी ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। भारतीय टीम ने 41.54 सेकेंड के समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
Asian Games Live Updates: महिलाओं का डिस्कस थ्रो फाइनल शुरू
महिलाओं का डिस्कस थ्रो फाइनल शुरू हो चुका है। सीमा ने अपने पहले और दूसरे प्रयास में क्रमशः 53.67 और 58.40 मीटर का थ्रो किया। वह अभी तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, एक और भारतीय खिलाड़ी सान्या यादव का पहला प्रयास फाउल हो गया। सान्या ने दूसरे प्रयास में 49.90 मीटर का थ्रो किया।
Asian Games live: स्क्वॉश में भारतीय महिला टीम की जीत
स्क्वॉश में भारतीय महिला टीम ने एक और शानदार जीत हासिल की है। टीम इंडिया ने अपने दूसरे मैच में जापान को 2-1 से मात दी। इससे पहले, आज ही खेले गए शुरुआती मैच में भारत ने चीन को हराया था।
Asian Games 2026: मुक्केबाजी में प्रिया ने पक्का किया मेडल
लवलीना के बाद भारत की एक और महिला मुक्केबाज प्रिया ने मेडल पक्का कर लिया है। प्रिया ने 60 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में ताजिकिस्तान की मिजगोना सामाडोवा को कड़े मुकाबले में 5-0 मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ उनका मेडल पक्का हो गया है।
Asian Games Live Updates: स्क्वॉश महिला टीम के सामने जापान
भारतीय महिला स्क्वॉश टीम अपने पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद अब दूसरे मुकाबले में उतरी है। इस मैच में उसका सामना जापान से है। मैच शुरू हो चुका है।
Asian Games Live: पुरुष स्क्वॉश टीम को भी मिली जीत
महिला टीम के बाद पुरुष स्क्वॉश टीम को भी जीत मिली है। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में चीन को 3-0 से मात दी। अब भारत का सामना साउथ कोरिया से होगा।
Asian Games Live: ईशा सिंह के हिस्से आया सिल्वर मेडल
भारत की ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा के रोमांचक फाइनल में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। ये मुकाबला आखिर तक बराबरी का रहा, लेकिन फाइनल शूट-ऑफ में चीन की वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर शियाओ ने ईशा को 3-2 से हरा दिया।
Asian Games: ईशा सिंह की नजरें गोल्ड पर
भारत की महिला निशानेबाज ईशा सिंह 25 मीटर पिस्टल इवेंट के फाइनल में हैं और गोल्ड मेडल की रेस में बनी हुई हैं। इस समय वह शानदार निशाने लगा रही हैं।
Asian Games live Updates: कुराश में पिंकी ने जीता ब्रॉन्ज
एशियाई खेलों में भारत की पिंकी बल्हारा को कुराश की 78 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा है। सेमीफाइनल में उन्हें दक्षिण कोरिया की मो सुमिन से हार का सामना करना पड़ा। पिंकी ये मुकाबला 0-5 से हार गईं।
Asian Games Live: चिकिता क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, ज्योति को मिली हार
आर्चरी में भारत की महिला खिलाड़ी चिकिता तनिपार्थी रोमांचक मुकाबले में राउंड ऑफ 16 से बाहर होने से बचीं। चेन यी-ह्सुआन के साथ 148-148 से टाई होने के बाद उन्होंने शूट ऑफ में इनर 10 पर निशाना लगाकर जीत हासिल की। वहीं चीनी ताइपे की तीरंदाज सिर्फ 10 ही स्कोर कर पाईं। गुरुवार को क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला इंडोनेशिया की नुरिसा डियान अशरीफा से होगा। वहीं एक और भारतीय मौजूदा चैंपियन ज्योति सुरेखा वेन्नम को हार का सामना करना पड़ा है। वह कोरिया की कांग येओनसेओ से 146-150 से हारकर बाहर हो गईं।
Asian Games live: लवलीना सेमीफाइनल में पहुंची, मेडल किया पक्का
भारत की ओलंपिक पदक विजेता महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने 75 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में कोरिया की सुयोन सियोंग को 5-0 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ लवलीना ने मेडल पक्का कर लिया है। अब वह कम से कम ब्रॉन्ज मेडल जीतकर ही भारत लौटेंगी।
Asian Games 2026: चिकिता और ज्योति राउंड ऑफ 16 में पहुंचीं
आर्चरी में भारत की चिकिता तनिपर्थी और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने महिलाओं के कंपाउंड व्यक्तिगत इवेंट में अपने-अपने राउंड ऑफ 32 के मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बना ली है। चिखिता ने भूटान की दोरजी डोलमा के खिलाफ 149-140 से मुकाबला जीता। ज्योति ने कजाकिस्तान की आदेल झेक्सेनबिनोवा को 148-145 से मात दी।
Asian Games Live: लवलीना का मैच शुरू
ओलंपिक पदक विजेता भारतीय महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन का मुकाबला शुरू हो चुका है। उनके सामने कोरियाई खिलाड़ी सुयोन सियोंग हैं। लवलीना 75 किलोग्राम भारवर्ग में उतरी हैं।
Asian Games 2026: भारत-अफगानिस्तान मैच रद
क्रिकेट में भारत और अफगानिस्तान की पुरुष टीमों के बीच खेला जाने वाला क्वार्टर फाइनल मैच बारिश और गीले मैदान के कारण रद कर दिया गया है। उच्च रैंकिंग के आधार पर भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
Asian Games 2026: वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
भारतीय क्रिकेट टीम टी20 में जब भी खेलती है सभी की नजरें इस बात पर रहती हैं कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे या नहीं। इस मैच में भी सभी को उनके खेलने का इंतजार है।
Asian Games: मनु भाकर ने फिर किया निराश
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता महिला निशानेबाज भारत की मनु भाकर एशियन गेम्स-2026 में वो कमाल नहीं दिखा पाईं जिसकी उनसे उम्मीद थी। मनु भाकर 25 मीटर पिस्टल फाइनल के लिए क्वालिफाई करने से चूक गईं। मौजूदा विजेता भारत टीम इवेंट में टॉप तीन में भी जगह नहीं बना पाया। ईशा सिंह 8वें स्थान पर रहकर व्यक्तिगत फाइनल में पहुंच गईं जबकि मनु और राही सरनोबत क्रमशः 11वें और 30वें स्थान पर रहीं।
Asian Games live: स्क्वॉश में भारतीय महिला टीम की जीत
भारतीय महिला स्क्वॉश टीम ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। इस टीम ने शुरुआती पूल मैच में चीन को 2-1 से हराया।
Asian Games 2026: कुराश में पिंकी ने मेडल किया पक्का
भारत की पिंकी ने कुराश में महिलाओं के 78 किलोग्राम भारवर्ग में मेडल पक्का कर लिया है। पिंकी ने रिपब्लिक ऑफ कोरिया की गारम लिम को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और ये मेडल सुनिश्चित किया। सेमीफाइनल में वह सुबह 10:40 बजे एक और कोरियाई खिलाड़ी सुमिन मो का सामना करेंगी।
Asian Games live: वॉलीबॉल में भारत की लगातार दूसरी जीत
भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल की है। भारत ने ग्रुप सी में हांगकांग चीन को 3-0 (25-22, 25-19, 25-21) से हराकर अपने ग्रुप में टॉप पर अपनी जगह बनाए रखी। ग्रुप स्टेज का उनका आखिरी मैच कल कतर के खिलाफ होगा।
Asian Games 2026 Updates: सेपक टकरा में भारत को मिली हार
सेपक टकरा में भारतीय महिला डबल्स टीम बिना किसी जीत के टूर्नामेंट से बाहर हुई।
अपने पिछले दो मैचों के उलट भारतीय टीम जापान के खिलाफ एक सेट तो जीत पाई, लेकिन आखिरकार मुकाबला 1-2 से हार गई और ग्रुप बी में सबसे नीचे रही।
Asian Games live Updates: मनु भाकर से आगे रहीं ईशा सिंह
भारत की महिला निशानेबाज ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल के क्वालिफिकेशन का रैपिड स्टेज पूरा किया और कुल 580 का स्कोर हासिल किया। इसी के साथ वह अपनी साथी खिलाड़ी मनु भाकर से एक अंक ज़्यादा हासिल करने में सफल रहीं। ईशा पांचवें स्थान पर हैं जो क्वालिफाई करने के लिए काफी है। मनु नौवें स्थान पर हैं। इस इवेंट में शामिल तीसरी भारतीय शूटर राही सरनोबत ने अभी रैपिड स्टेज शुरू नहीं किया है।
Asian Games live Updates: सर्फिंग में किशोर कुमार क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
सर्फिंग में भारत के किशोर कुमार अंबारसु ने पुरुषों की शॉर्टबोर्ड प्रतियोगिता के तीसरे राउंड में चीन के मा वेनसोंग को 9.76-8.80 से हराया। क्वार्टर फाइनल में उनका सामना फिलीपींस के टोबी एस्पेजॉन से होगा। ये मैच कल सुबह 4:54 बजे होगा।
Asian Games 2026 live Updates: मनु भाकर ने पूरा किया रैपिड स्टेज
दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट निशानेबाज मनु भाकर ने 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन का रैपिड स्टेज भी पूरा कर लिया है और कुल 579 का स्कोर किया है। वह अभी आठवें स्थान पर हैं और उनके फाइनल के लिए क्वालिफ़ाई करने की संभावना कम है। ऐसे में उनका व्यक्तिगत पदक का इंतजार जारी रह सकता है।
Asian Games 2026: पाकिस्तान-हांगकांग का मैच रद
पुरुष क्रिकेट में आज पाकिस्तान-हांगकांग के बीच होने वाला पहला क्वार्टर फाइनल बारिश की भेंट चढ़ गया। इसी के साथ पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच गया है। बारिश की वजह से यह मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद कर दिया गया। बेहतर रैंकिंग वाली टीम होने के नाते, पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
Asian Games live: ऑल इंडिया मुकाबले में साहिल को गणेश से मिली हार
आर्चरी में पुरुषों की व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा में भारत के लिए मिली-जुली खबर सामने आई है। प्री-क्वार्टर फाइनल में दो भारतीय तीरंदाजों के बीच ही मुकाबला था जो काफी रोमांचक रहा। इस मुकाबले में आंध्र प्रदेश के गणेश मणिरत्नम तिरुमुरु ने हमवतन साहिल जाधव को 149-148 के बेहद नजदीकी अंतर से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
Asian Games 2026 live: फिर दम दिखाएगा भारत, पुरुष क्रिकेट टीम करेगी आगाज
एशियन गेम्स में आज एक बार फिर भारत के खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतने की कोशिश करेंगे। आज ही पुरुष क्रिकेट में भी भारतीय टीम अपना पहला मैच खेलेगी। इसके अलावा मुक्केबाजी, निशानेबाजी, आर्चरी, जैसे खेलों में भारत को मेडल की उम्मीद है। अभी तक खाली हाथ रहीं मनु भाकर पर एक बार फिर फोकस होगा।
Asian Games 2026 Live: आठवें दिन भारत के नाम सात मेडल
8वें दिन का खेल अब समाप्त हो गया है। भारत के खाते में कुल 7 मेडल आए। अनाहत सिंह, अभय सिंह, एंसी सोजन और सर्वेश कुशारे ने सिल्वर जीता। पारुल चौधरी, तेजस्विन शंकर और हरिता भद्रा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
Asian Games 2026 Live: फाइनल में जगह बनाई
भारत ने महिलाओं की 4x100 मीटर रिले की दूसरी हीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। अभिनया राजराजन ने आखिरी चरण (एंकर लेग) में जबरदस्त दौड़ लगाई और फिनिश लाइन पर जापान को पीछे छोड़ दिया। भारत ने इस सीजन के अपने सबसे अच्छे समय 43.65 सेकंड के साथ रिले फाइनल के लिए क्वालिफाई किया।
Asian Games 2026 Live: जल्द ही 4x100m रिले रेस शुरू होगी
आज एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के लिए बस महिलाओं की 4x100m रिले रेस के हीट मुकाबले बाकी हैं, वे जल्द ही शुरू होने वाले हैं।
Asian Games 2026 Live: सर्वेश कुशारे ने पुरुषों की हाई जंप में सिल्वर मेडल जीता
2.28 मीटर की ऊंचाई पर तीन बार असफल रहने के कारण, 'काउंटबैक' नियम के तहत (यानी ज्यादा ऊंचाई पर असफल होने की वजह से) सर्वेश कुशारे को चीनी ताइपे के फू चाओ-ह्सुआन के बाद सिल्वर मेडल मिला।
Asian Games 2026 Live: पारुल ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में ब्रॉन्ज जीता
पारुल चौधरी ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में ब्रॉन्ज जीता। वह 9:08.67 के अपने पर्सनल बेस्ट समय के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रहीं। स्टीपलचेज एथलीट की ओर से शानदार प्रदर्शन। विन्फ्रेड यावी ने जीत हासिल की। उन्होंने 9:04.36 का समय लेकर गेम्स रिकॉर्ड भी तोड़ दिया और गोल्ड जीता। कजाकिस्तान की नोराह तानुई ने सिल्वर मेडल जीता।
Asian Games 2026 Live: सर्वेश मजबूत स्थिति में
सर्वेश ने एक बार असफल होने के बाद 2.25 मीटर की ऊंचाई पार कर ली है, लेकिन 2.28 मीटर की ऊंचाई पार करने की अपनी पहली कोशिश में वे असफल रहे। हालांकि, फू सबसे आगे चल रहे हैं; उन्होंने अपनी पहली ही कोशिश में आसानी से 2.25 मीटर की ऊंचाई पार कर ली।
वू 2.25 मीटर की ऊंचाई पार करने में दो बार असफल रहे और अब सीधे 2.28 मीटर की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि वे शीर्ष पर तीन खिलाड़ियों के बीच मुकाबला बना पाएंगे।
Asian Games 2026 Live: तेजस्विन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता
तेजस्विन शंकर ने 7934 के शानदार कुल स्कोर के साथ डेकाथलॉन में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस साल उन्होंने पहली बार 8000 का आंकड़ा पार किया था और यहां भी वे लगभग उसी स्कोर तक पहुंच गए। यूमा मारुयामा ने 8123 के स्कोर के साथ गोल्ड और चेन जिंगहुआ ने 8012 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता। तेजस्विन पिछले एशियाई खेलों में जीते गए सिल्वर मेडल को बरकरार रखने के बहुत करीब थे, लेकिन उन्होंने तब के मुकाबले अपना कुल स्कोर बेहतर किया है।
Asian Games 2026 Live: 800 मीटर फाइनल में
मोहम्मद अफसल ने 1:47.36 के समय के साथ सबसे तेज नॉन-ऑटोमैटिक क्वालिफायर के तौर पर 800 मीटर फाइनल में जगह बनाई है। कृष्ण कुमार 1:50.38 के समय के साथ फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए।
Asian Games 2026 Live: एथलेटिक्स: पुरुषों की हाई जंप में सर्वेश
भारतीय नेशनल रिकॉर्ड होल्डर यहां आसानी से आगे बढ़ रहे हैं; उम्मीद के मुताबिक उन्होंने पहली ही कोशिश में 2.18 मीटर की ऊंचाई पार कर ली।
वहीं दूसरी ओर आदर्श का एशियाई खेलों का सफर निराशाजनक ढंग से खत्म हुआ; 2.10 मीटर की ऊंचाई पार करने की कोशिश नाकाम रहने के बाद वे प्रतियोगिता से बाहर हो गए।
Asian Games 2026 Live: एंसी सोजन ने महिलाओं की लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल जीता
हुआंग यिंगयिंग ने कमाल कर दिया। उन्होंने अपनी आखिरी जंप में 6.55 मीटर की दूरी तय की और एंसी सोजन से 2 सेंटीमीटर आगे निकल गईं। एंसी सोजन ने 6.55 मीटर की अपनी बेस्ट जंप के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि अपनी आखिरी कोशिश में उन्होंने 6.49 मीटर की जंप लगाई।
शैलि सिंह मेडल से बस थोड़ी ही दूर रह गईं, क्योंकि टैन ने अपनी आखिरी कोशिश में 6.46 मीटर की जंप लगाई। काफी देर तक तीसरे स्थान पर रहीं शैलि अब 6.42 मीटर की अपनी बेस्ट जंप के साथ चौथे स्थान पर हैं।
Asian Games 2026 Live: एथलेटिक्स
राउंड 5 के बाद महिलाओं की लॉन्ग जंप स्टैंडिंग में एंसी सोजन सबसे आगे हैं।
- एंसी सोजन: 6.53m
- हुआंग: 6.49m
- शैली: 6.42m
- टैन: 6.40m
अभी टॉप पर मुकाबला बहुत कड़ा है, लेकिन एंसी शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। हुआंग के 6.49m की बराबरी करने के जवाब में उन्होंने 6.53m का जंप लगाया।
Asian Games live: शैली तीसरे स्थान पर पहुंचीं
शैली सिंह ने अपनी चौथी कोशिश में 6.41 मीटर की छलांग लगाई और अपने आप को ब्रॉन्ज मेडल की रेस में ले आईं। वह अपने माप से खुश नहीं हैं और जजों को अपनी बात समझाने की कोशिश कर रही हैं। वह रिव्यू की मांग भी कर रही थीं जो सफल नहीं हुई। सोजन अपनी पहली कोशिश में लगाई गई 6.49 मीटर की छलांग के साथ शीर्ष पर बनी हुई हैं।
Asian Games: हाई जंप फाइनल में कुशारे टॉप पर पहुंचे
सर्वेश कुशारे ने पुरुषों की हाई जंप फाइनल में शानदार शुरुआत की है। उन्होंने 2.10 मीटर की ऊंचाई पार करके टॉप स्थान हासिल कर लिया है।
Asian Games 2026 live: आदर्श मैदान में
पुरुषों की हाई जंप फाइनल में आदर्श राम अपनी पहली कोशिश में 2.00 मीटर की ऊंचाई पार नहीं कर पाए। दूसरे प्रयास में वह दो मीटर का मार्क पार गए।
Asian Games 2026: एंसी सोजन पहले नंबर पर
महिलाओं की लॉन्ग जंप में एंसी सोजन टॉप पर बनी हुई हैं। वहीं शैली चौथे स्थान पर हैं। सोजन की पहली जंप 6.49 मीटर की थी। शैली सिंह अपनी दूसरी और तीसरी जंप में 6.34 मीटर का अपना बेस्ट प्रदर्शन करने के बाद चौथे स्थान पर हैं।
Asian Games Updates: जेवलिन में तेजस्विन 5वें स्थान पर रहे
डिकैथलॉन में तेजस्विन शंकर ने पुरुषों की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में 53.37 मीटर का थ्रो करके 5वां स्थान हासिल किया। वह चीन के चेन और जापान के मारुयामा से आगे रहे।
Asian Games live Updates: मुक्केबाज नरेंद्र सेमीफाइनल में पहुंचे
भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र पुरुषों के 90+ किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी थाईलैंड के अथापोंग सेंगटेप ने आरएससी (रेफरी द्वारा मुकाबला रोकना) के कारण मैच छोड़ दिया। इसी के साथ नरेंद्र ने मेडल पक्का कर लिया है।
Asian Games 2026: अनिमेश कुजूर पांचवें स्थान पर
अनिमेश कुजूर पुरुषों की 200 मीटर फाइनल रेस में 20.80 सेकेंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहे और मेडल नहीं जीत सके। थाईलैंड के पुरीपोल बूनसन ने 19.88 सेकेंड के समय के साथ एशियाई रिकॉर्ड की बराबरी की और साथ ही हीट्स में बने अपने गेम्स रिकॉर्ड में भी सुधार किया।
Asian Games live Updates: हरिता भाद्रा ने जीता ब्रॉन्ज
महिलाओं की 200 मीटर की रेस में भारत की हरिता भाद्रा ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। हरिता ने 23.20 सेकेंड में ये रेस पूरी की। एशियाई खेलों में 200 मीटर स्पर्धा में मेडल जीतने वाली वह छठी भारतीय महिला बनी हैं। इस स्पर्धा में एक और भारतीय उन्नति बोल्लांडा ने भी हिस्सा लिया लेकिन वह मेडल नहीं जीत पाईं। वह 23.46 सेकेंड का समय निकालकर छठे स्थान पर रहीं।
Asian Games live: महिला हॉकी टीम के सामने सिंगापुर
भारतीय महिला हॉकी टीम अपने अंतिम पूल बी मुकाबले में सिंगापुर से भिड़ रही है। भारतीय टीम ने अपने दमदार खेल से पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
Asian Games Updates: तेजस्विन ने किया सुधार
डिकैथलॉन में हिस्सा ले रहे तेजस्विन ने पुरुषों की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में अपने दूसरे प्रयास में 53.37 दूरी हासिल की। अहम बात यह है कि इस प्रदर्शन के साथ वे फिलहाल मारुयामा और चेन से आगे हैं।
Asian Games 2026 live Updates: सोजन का दूसरा प्रयास फाउल
पहली जंप में दम दिखाने वाली सोजन दूसरे प्रयास में फाउल कर बैठीं। हालांकि, वह खुश दिख रही हैं क्योंकि उनके जंप ने उन्हें टॉप पर पहुंचा दिया है।
Asian Games 2026: महिलाओं की लॉन्ग जंप में सोजन और शैली का मुकाबला
एंसी सोजन ने सबसे पहले जंप किया और यह 6.49 मीटर रहा। इस भारतीय एथलीट ने इस साल की शुरुआत में 6.88 मीटर की जबरदस्त जंप के साथ नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया था, इसलिए यह प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा, लेकिन एक अच्छी शुरुआत जरूर है। शैली तीसरे नंबर पर आईं और उन्होंने 6.25 मीटर की जंप लगाई।
Asian Games Updates: पुरुष मुक्केबाज सचिन को मिली हार
भारत के पुरुष मुक्केबाज सचिन जापान के शुंसुके कितामोटो के खिलाफ जीत हासिल नहीं कर सके। 60 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में जापान के खिलाड़ी ने उन्हें 5-0 से हार दी।
Asian Games 2026: तेजस्विन शंकर पोल वॉल्ट में वें स्थान पर रहे
तेजस्विन शंकर पोल वॉल्ट में 8वें स्थान पर रहे। डिकैथलॉन में वह ओवरऑल तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। पोल वॉल्ट में तेजस्विन सहित 10 खिलाड़ी और थे। उन्होंने सफलतापूर्वक 4.30 मीटर की ऊंचाई पार की। वह पुरुषों के जेवलिन इवेंट में जापान के युमा मारुयामा और चीन के चेन जिंगहुआ के बाद तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। अभी जेवलिन थ्रो और 1,500 मीटर की दौड़ बाकी है।
Asian Games live: महिला मुक्केबाज परवीन ने पक्का किया मेडल
महिलाओं के 65 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टरफाइनल में भारत की परवीन ने उज्बेकिस्तान की नावबाखोर खमीदोवा के खिलाफ 5-0 से जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ परवीन ने कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया है।
Asian Games 2026: पुरुष वॉलीबॉल टीम की जीत
भारत की पुरुष वॉलीबॉल टीम ने वियतनाम को 3-0 से मात देकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।
Asian Games live: अनाहत सिंह गोल्ड से चूकीं
स्क्वॉश में महिला सिंगल्स के फाइनल में उतरीं अनाहत सिंह को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें मलेशिया की सिवासंगारी सुब्रमण्यम ने 3-0 से हरा दिया। इसी के साथ अनाहत के हिस्से सिल्वर मेडल आया। इसी के साथ अनाहत महिला स्क्वॉश सिंगल्स इवेंट में एशियन गेम्स का सिल्वर मेडल जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।
Asian Games 2026 live Updates: गोल्ड नहीं जीत सके अभय सिंह
भारत के पुरुष स्क्वॉश खिलाड़ी अभय सिंह के पास मेंस सिंगल्स इवेंट में गोल्ड जीतने का मौका था, लेकिन वह मलेशिया के इवान यो से हार गए। मलेशियाई खिलाड़ी ने ये मैच 3-0 से अपने नाम किया और अभय को सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा।
Asian Games Updates: सेपक टकरा में भारत को मिली हार
सेपक टकरा में भारत को महिला डबल्स में फिलीपींस के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। फिलीपींस ने भारत को 2-0 से मात दी। ये भारत की ग्रुप स्टेज में लगातार दूसरी हार है। इससे पहले उसे साउथ कोरिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अगले मैच में भारत का सामना जापान से होगा।
Asian Games 2026: स्क्वॉश में अभय सिंह की नजरें गोल्ड पर
स्क्वॉश में भारत के पास एक ऐतिहासिक गोल्ड आ सकता है। अभय सिंह मेंस सिंगल्स के फाइनल में मलेशिया के इवान यो से टक्कर ले रहे हैं। अभय ने अभी तक इस खिलाड़ी को हराया नहीं है। ऐसे में क्या आज अभय अतीत को पीछे छोड़ इतिहास रच पाएंगे?
Asian Games 2026 Live Updates: निशानेबाजी में जारी है लड़ाई
निशानेबाजी में पुरुषों के ट्रैप इवेंट में कायनन चेनाई 47 स्कोर के साथ इस समय 11वें स्थान पर है। वहीं शपथ भारद्वाज 45 के स्कोर के साथ 22वें और अहवर रिजवी 41 स्कोर के साथ 35वें नंबर पर हैं।
Asian Games 2026: आर्चरी में रिकर्व टीमें सेमीफाइनल में पहुंची
आर्चरी में भारतीय खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन जारी है। भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने क्वार्टर फाइनल में चीन को 5-1 से मात देते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं महिला रिकर्व टीम ने चीनी ताइपे को 6-0 से पटक अंतिम-4 में जगह पक्की की।
Asian Games live: वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर बाहर
भारत को वेटलिफ्टिंग में निराशा हाथ लगी है। महिलाओं के 69 किलोग्राम भारवर्ग में हरजिंदर कौर मेडल नहीं जीत पाईं। वह नौवें स्थान पर रहीं। स्नैच राउंड में उन्होंने सिर्फ 94 किलो वजन उठाया। वहीं क्लीन एंड जर्क में वह एक ही सफल प्रयास कर सकीं जिसमें 110 किलोग्राम वजन उठाया।
Asian Games 2026: पीवी सिंधू को मिली हार
भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू को हार का सामना करना पड़ा है। महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में सिंधू को चेन ने कड़े मुकाबले में मात दी। पहला गेम जीतने के बाद सिंधू 21-11, 18-21, 10-21 से हार गईं। इसी के साथ महिला सिंगल्स में भारत की उम्मीद खत्म हो गई। सिंधू से पहले उन्नति हुड्डा को जापान की अकाने यामागुची ने मात दी थी।
Asian Games 2026: मनु 16वें स्थान पर
महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल इवेंट की प्रिसिजन स्टेज में भारत की ईशा सिंह ने 290 का बेहतरीन स्कोर किया। वहीं मनु भाकर और राही सरनोबत दोनों ने 287 का स्कोर दर्ज किया। ईशा छठे स्थान पर रहीं तो मनु को 16वां स्थान मिला। राही भी मनु के साथ संयुक्त रूप से 16वें नंबर पर हैं।
Asian Games Updates: पीवी सिंधू से उम्मीदें
महिला सिंगल्स में अब भारत की मेडल की सारी उम्मीदें दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू पर टिकी हैं। उनके सामने क्वार्टर फाइनल में विश्व की नंबर-4 खिलाड़ी चेन यू फेई होंगी।
Asian Games live: उन्नति हुड्डा को मिली हार
भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुड्डा ने जापान की आकाने यामागुची को क्वार्टर फाइनल में कड़ी टक्कर दी, लेकिन तीन गेमों तक चले इस बेहतरीन मुकाबले में वह हार गईं। इसी के साथ यामागुची ने सेमीफाइनल में जगह बनाते हुए ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया है। जापानी खिलाड़ी ने ये मैच 21-16, 14-21, 21-17 से अपने नाम किया।
Asian Games 2026 Live: अंकुश पंघाल ने पक्का किया मेडल
भारतीय मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों के 80 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में ताजिकिस्तान के नेक्रुज सलीमोव को 5-0 से हराकर मुक्केबाजी में पहला मेडल पक्का कर लिया है।
Asian Games live: विथ्या रामराज और अनु राघवन 400 मीटर हर्डल्स के फाइनल में
भारत की विथ्या रामराज ने महिलाओं की 400 मीटर हर्डल हीट में 55.73 सेकेंड का समय निकालते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। ये उनका सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। हीट में कजाकिस्तान की एडेलिना जेम्स पहले स्थान पर रहीं। वहीं एक और भारतीय अनु राघवन ने अपनी हीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 55.84 सेकेंड का समय निकालते हुए सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है।
Asian Games live: तेजस्विन शंकर का मिलाजुला प्रदर्शन
गोल्ड मेडल के मजबूत दावेदार तेजस्विन शंकर का डिस्कस थ्रो में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। जहाँ बाकी एथलीट 40 मीटर से अधिक थ्रो कर रहे थे, वहीं तेजस्विन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो केवल 36.77 मीटर रहा और वे 7वें स्थान पर रहे। थ्रो इवेंट से उन्हें सिर्फ 599 पॉइंट्स मिले, जिससे वे ओवरऑल स्टैंडिंग्स में टॉप से खिसक कर 5,869 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर आ गए हैं। जापान के युमा मारुयामा और चीन के शिंगहुआ चेन उनसे आगे निकल गए हैं।इससे पहले पुरुषों की डिकैथलॉन 110 मीटर हर्डल हीट-1 में तेजस्विन 14.33 सेकेंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
Asian Games Live Updates: इक्वेस्ट्रियन में नहीं मिला मेडल
इक्वेस्ट्रियन में भारत को इन खेलों में एक भी मेडल नहीं मिला। पुरुषों के व्यक्तिगत ड्रेसेज फाइनल में भारत के विपुल छेड़ा और जय सूद क्रमशः 8वें और 9वें स्थान पर रहे।
Asian Games 2026: बैडमिंटन से मिली निराशा
बैडमिंटन में भारत को निराशा हाथ लगी है। मिक्स्ड डबल्स और महिला डबल्स में ध्रुव-तनीषा और त्रिशा-गायत्री की जोड़ी को हार मिली है। ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो को मिक्स्ड डबल्स के मुकाबले में चीन की फेन्ग-हुआंग जोड़ी ने 21-14, 18-21, 21-18 से हराया। वहीं त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद को महिला डबल्स में मलेशिया की तान-मुरलीधरन जोड़ी से सीधे गेमों में 21-18, 21-9 से हार का सामना करना पड़ा।
Asian Games 2026: आर्चरी में कंपाउंड और रिकर्व मिक्स्ड टीमें भी सेमीफाइनल में पहुंचीं
आर्चरी में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। कंपाउंड टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद अब कंपाउंड मिक्स्ड टीम और रिकर्व मिक्स्ड टीम दोनों ने भी अपने-अपने इवेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। चिकिता तनिपार्थी और साहिल जाधव की जोड़ी ने शानदार तालमेल दिखाते हुए मंगोलिया और कजाकिस्तान को हराकर कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट के अंतिम-4 में जगह बनाई। वहीं, धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम मोहोद की जोड़ी ने रिकर्व मिक्स्ड इवेंट में यूएई और वियतनाम को शिकस्त देकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया।
Asian Games live: संतोष तमिलरासन बाधा दौड़ के फाइनल में पहुंचे
संतोष तमिलरासन ने पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ की पहली हीट में 49.61 सेकेंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया। यशस पलक्ष दूसरी हीट में थे। उन्होंने दौड़ शुरू तो की, लेकिन पहली बाधा आने से पहले ही रुक गए। वे दौड़ पूरी नहीं कर पाए।
Asian Games live Updates: कुराश में नहीं आएगा मेडल
एशियन गेम्स में कुराश मार्शल आर्ट स्पर्धा से भारत को भी भी मेडल नहीं मिलेगा। भारतीय खिलाड़ी मेडल राउंड में जगह बनाने से पहले ही बाहर हो गए हैं
Asian Games live: मनु भाकर की खराब शुरुआत
25 मीटर पिस्टल इवेंट में ईशा सिंह ने शानदार शुरुआत की है। महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल (Precision Stage) क्वालीफिकेशन मुकाबले में भारत की ईशा सिंह ने धमाकेदार शुरुआत की है। अपनी पहली सीरीज में 99 प्वाइंट्स का शानदार स्कोर दर्ज कर ईशा सिंह पहले स्थान पर पर पहुंच गई हैं। वहीं, दूसरी भारतीय शूटर मनु भाकर शुरुआत में थोड़े उतार-चढ़ाव के बाद फिलहाल 9वें स्थान पर बनी हुई हैं। राही सरनोबत भी इस स्पर्धा में निशाना साध रही हैं और टीम इंडिया को इन तीनों से बेहतरीन स्कोर की उम्मीद है।
Asian Games 2026 Live: एथलेटिक्स में मिली निराशा
भारत की प्रियंका गोस्वामी और मंजू रानी महिलाओं की रेस वॉक में उतरी थीं, लेकिन रेस के दौरान तकनीकी खामियों की वजह से प्रियंका को नौ किलोमीटर के निशान के बाद डिसक्वालिफ़ाई कर दिया गया। 25 किलोमीटर के बाद बची हुई छह धावकों में मंजू पांचवें पर रहीं।
Asian Games 2026: कंपाउंड आर्चरी में भारतीय पुरुष और महिला टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं
राउंड ऑफ 16 में मंगोलिया को 238-223 से हराने के बाद भारतीय महिला टीम ने क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान को 233-230 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं, पुरुष टीम ने अपने पहले मुकाबले में यूएई को 235-215 से हराया जिसके बाद क्वार्टर फाइनल में भूटान के खिलाफ 235-232 से करीबी जीत दर्ज की।
Asian Games Live Updates: भारत की नजरें मेडल में इजाफा करने पर
भारतीय खिलाड़ी आज एक बार फिर मेडल जीतने की जद्दोजहद करेंगे। टीम इंडिया एथलेटिक्स, स्क्वॉश, वेटलिफ्टिंग, कुराश और शूटिंग में मेडल अपने नाम कर सकती है। वहीं बैडमिंटन, आर्चरी, बॉक्सिंग और हॉकी जैसे खेलों में भारतीय खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
