विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asian Games 2026 Live: भारत ने एक दिन में रिकॉर्ड 8 मेडल जीते, गोल्‍ड की कसक रह गई अधूरी

Published: Sun, 27 Sep 2026 08:22 AM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2026 07:54 PM (IST)

Asian Games 2026 Live: जापान के आइची नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारत को आज मेडल भी हाथ लगे तो निराशा भी मिली।

News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आइची-नागोया से आज का लाइव एक्शन यहीं खत्म होता है। सुबह की शुरुआत अनाहत सिंह और अभय सिंह के सिल्वर मेडल के साथ हुई, भले ही उनके फाइनल मुकाबले एकतरफा रहे। वहीं, शाम के सेशन में एंसी सोजन का (आखिरी जंप में) सिल्वर मेडल पर आना दिल तोड़ने वाला रहा और सर्वेश कुशारे का सिल्वर मेडल जीतना खास रहा।

पारुल चौधरी ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में नेशनल रिकॉर्ड बनाते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। हरिता भद्रा ने 200 मीटर रेस में शानदार फिनिश करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। दो बॉक्सर नरेंद्र और अंकुश भी सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं, जिसका मतलब है कि वे कोई न कोई मेडल लेकर ही घर लौटेंगे।