Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पावरलिफ्टिंग में चौथे स्थान पर रहे अशोक मलिक, मार्क स्वान ने जीता गोल्‍ड

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 09:01 PM (IST)

    ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय पैरा पावरलिफ्टर अशोक मलिक चौथे स्थान पर रहे और पदक से चूक गए। ...और पढ़ें

    अशोक मलिक

    अशोक मलिक

    ग्लास्गो, पीटीआई। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय पैरा पावरलिफ्टर अशोक मलिक चौथे स्थान पर रहे और पदक से चूक गए। पुरुषों की लाइटवेट वर्ग में शुक्रवार को भारत की ओर से अशोक कुमार और परमजीत कुमार फाइनल में उतरे थे। अशोक मलिक ने 143.8 अंक अर्जित किए, जो उन्हें पदक दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं थे।

    इंग्लैंड के मार्क स्वान ने 153.9 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि नाइजीरिया के रोलैंड जुरुके ने 153.9 अंक के साथ रजत और मलेशिया के बोनी गस्टिन ने 153.5 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं परमजीत कुमार सातवें स्थान पर रहे और वह 135.6 अंक ही अर्जित कर पाए।

     

     

    यह भी पढ़ें- Commonwealth Games 2026 LIVE: बॉल्स महिला पेयर्स इवेंट में भारत की लगातार दूसरी जीत, रूपा रानी और पिंकी ने किया कमाल

    यह भी पढ़ें- स्वर्णिम हैट्रिक लगाने को तैयार मीराबाई चानू, महिलाओं के 48 किलोग्राम भार वर्ग में रविवार को उतरेंगी भारतीय भारोत्तोलक

    खबरें और भी