Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम का बड़ा फैसला: लुसाने डायमंड लीग से नाम वापस लिया, अब साउथ अफ्रीका में बहाएंगे पसीना

    Updated: Thu, 13 Aug 2026 09:56 AM (IST)

    पाकिस्तान के ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम इस महीने होने वाली लुसाने डायमंड लीग में हिस्सा नहीं लेंगे। ...और पढ़ें

    अरशद नदीम

    अरशद नदीम

    पीटीआई, लाहौर। पाकिस्तान के ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम इस महीने होने वाली लुसाने डायमंड लीग में हिस्सा नहीं लेंगे। वह दक्षिण अफ्रीका में विशेष प्रशिक्षण के जरिए इस वर्ष होने वाली विश्व एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप और एशियाई खेलों की तैयारियों पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे।

    नदीम के लंबे समय से कोच रहे सलमान बट ने बताया कि 28 साल का यह खिलाड़ी फिलहाल लाहौर में अभ्यास कर रहा है और जल्द ही दक्षिण अफ्रीका रवाना होगा। नदीम दक्षिण अफ्रीका में अपने कोच टर्सियस लीबेनबर्ग और स्थानीय प्रशिक्षकों की देखरेख में कुछ सप्ताह तक अभ्यास करेंगे।

    बट ने कहा कि नदीम ने इस महीने होने वाली डायमंड लीग में नहीं खेलने का फैसला किया है, क्योंकि उनका पूरा ध्यान एशियाई खेलों की तैयारी पर है। नदीम को हाल ही में ग्लास्गो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में पहुंचने वाले आठ खिलाड़ियों में जगह बनाने में नाकाम रहने पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।

    यह भी पढ़ें- कॉमनवेल्थ में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद बहाने बनाने लगे अरशद नदीम, पाकिस्तानी एथलीट की हुई जमकर 'थू-थू'

    यह भी पढ़ें- Neeraj Chopra Live Streaming: गोल्‍ड मेडल के लिए मैदान में उतरेंगे नीरज चोपड़ा, देखें लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स

    खबरें और भी