लॉन्ग जंप में एंसी सोजन ने रचा इतिहास, अंजू बॉबी जॉर्ज का 22 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा
केरल की लंबी कूद की खिलाड़ी एंसी सोजन ने राष्ट्रीय अंतर प्रांत चैंपियनशिप में शनिवार को लंबी कूद में अंजू बॉबी जार्ज का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

एंसी सोजन
भुवनेश्वर, पीटीआई। केरल की लंबी कूद की खिलाड़ी एंसी सोजन ने राष्ट्रीय अंतर प्रांत चैंपियनशिप में शनिवार को लंबी कूद में अंजू बॉबी जार्ज का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। 25 वर्ष की एंसी ने 6.88 मीटर लंबी छलांग लगाई, जिससे उन्होंने पूर्व विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता अंजू का 6.83 मीटर का रिकार्ड ध्वस्त कर दिया।
अंजू ने यह रिकॉर्ड 2004 एथेंस ओलिंपिक में बनाया था। एंसी ने भारतीय एथलेटिक्स महासंघ द्वारा तय किण् गए एशियाई खेलों के 6. 48 मीटर के क्वालीफाइंग आंकड़े को भी पार कर लिया। वह इससे पहले इस सत्र में 6.75 मीटर की कूद लगाने वाली दूसरी एशियाई खिलाड़ी थी, जो उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।
प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की शैली सिंह 6.67 मीटर के साथ दूसरे और लक्षद्वीप की मुबासिना मोहम्मद 6 . 53 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। अन्य इवेंट में महाराष्ट्र के सर्वेश कुशारे ने पुरूषों की ऊंची कूद में 2 . 31 मीटर का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।
अधिकारियों की गलती से हर्षिता को दोबारा दौड़ना पड़ा
प्रतियोगिता में तमिलनाडु की आर. हर्षिता को महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ अकेले दोबारा दौड़नी पड़ी। रेस अधिकारियों की गलती से हर्षिता की रेस लेन में जरूरी 10 बाधाओं की जगह नौ बाधाओं के पोल रखे गए थे। इससे हर्षिता को दोबारा दौड़ना पड़ा और आखिरकार प्रतियोगिता के के फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाईं।
National Records & Asian Games qualification🥳
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) June 27, 2026
Sarvesh Kushare (2.31m) and Ancy Sojan (6.88m) made the National Records in the Men's High Jump and Women's Long Jump, respectively, while also securing qualification for the Asian Games 2026.
Many congratulations to both! 👏
Pic… pic.twitter.com/Y85hP2QKl7
