पुरी रथ यात्रा: भीड़ में अचानक बेहोश हुआ श्रद्धालु, सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत पहुंचाया अस्पताल
पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा आज से शुरू हो गई है, जिसमें लाखों श्रद्धालु उमड़े हैं। इस दौरान एक श्रद्धालु के बेहोश होने पर स्वास ...और पढ़ें
HighLights
रथ यात्रा आज से शुरू, लाखों श्रद्धालु पहुंचे पुरी।
भीड़ में बेहोश हुए श्रद्धालु को तुरंत मिली सहायता।
सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, AI निगरानी और ड्रोन।
डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा का शुभारंभ आज, 16 जुलाई से हो गया है। इस अवसर पर देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु रथ यात्रा और भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पुरी पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच पूरे शहर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
इसी बीच रथ यात्रा के दौरान एक व्यक्ति अचानक बेहोश हो गया, जिसको मौके पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों ने एंबुलेंस के सहारे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पुलिस, अर्धसैनिक बलों और आपदा प्रबंधन टीमों की तैनाती की गई है, ताकि रथ यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने रथयात्रा का विस्तृत अनुष्ठान कार्यक्रम के अनुसार, महाप्रभु श्रीजगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पारंपरिक 'पाहंडी' सुबह 9:30 बजे शुरू हुई, जो कि दोपहर 12:30 बजे तक चली। वहीं तीनों रथों का खींचने का कार्यक्रम शाम 4 बजे से आरंभ होगा।
शाम 4 बजे तीनों रथ की यात्रा श्रीमंदिर से गुंडिचा मंदिर तक होगी। इसको लेकर श्रीजन्नाथ मंदिर प्रशासन, राज्य सरकार और पुरी जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली हैं। रथ यात्रा के पूरे मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हैं।
इस दौरान AI आधारित निगरानी, सीसीटीवी, यातायात नियंत्रण, आपातकालीन सेवाएं, चिकित्सा शिविर, और ड्रोन कैमरे के साथ भीड़ प्रबंधन के खास इंतजाम किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को आसानी से और सुरक्षित दर्शन का सौभाग्य मिल सके।
यह भी पढ़ें- हाथी वेश से रघुनाथ तक... श्रीजगन्नाथ के 32 दिव्य वेश, हर रूप में छिपा है सनातन का विराट दर्शन
यह भी पढ़ें- पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा: सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी पहंडी, शाम 4 बजे से प्रारंभ होगी रथ खींचने की प्रक्रिया