विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Odisha News: पुरी समुद्र में बड़ा हादसा टला, डूब रहे 5 पर्यटकों को लाइफगार्ड्स ने बचाया

Published: Sat, 04 Apr 2026 11:22 AM (IST)

पुरी समुद्र तट पर एक बड़ा हादसा टल गया जब तेज लहरों की चपेट में आकर पांच पर्यटक डूबने लगे। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पुरी समुद्र तट पर पांच पर्यटक डूबने से बचे।

  2. लाइफगार्ड्स की त्वरित कार्रवाई से सभी सुरक्षित।

  3. प्रशासन ने पर्यटकों से सतर्कता बरतने की अपील की।

संवाद सहयोगी, पुरी। ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज लहरों की चपेट में आकर पांच पर्यटक समुद्र में डूबने लगे, लेकिन मौके पर तैनात लाइफगार्ड्स की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से सभी की जान बचा ली गई। प्राथमिक उपचार के बाद सभी पर्यटकों की हालत सामान्य बताई जा रही है।घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2:50 बजे की है।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-9 क्षेत्र में पश्चिम बंगाल के संपूर्ण बनर्जी (19), सम्राट दास (19) और महाराष्ट्र के नागपुर निवासी समृद्ध राउत (18) समुद्र में स्नान कर रहे थे।

इसी दौरान अचानक तेज लहरें उठीं और तीनों को गहरे पानी की ओर खींच ले गईं।वहीं दूसरी ओर ब्लू फ्लैग बीच पर स्नान कर रहे महाराष्ट्र के ही नवनीत (21) और सुमित (20) भी लहरों के प्रभाव में आकर गहरे समुद्र में चले गए। दोनों समूहों को लहरों में फंसता देख समुद्र तट पर तैनात लाइफगार्ड्स ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

लाइफगार्ड्स ने बिना समय गंवाए समुद्र में छलांग लगाई और कड़ी मशक्कत के बाद सभी पांचों पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।इसके बाद उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। राहत की बात यह रही कि सभी की हालत खतरे से बाहर हैं।

इस घटना ने एक बार फिर समुद्र में स्नान के दौरान सतर्कता बरतने की जरूरत को उजागर किया है। प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे चेतावनी संकेतों और लाइफगार्ड्स के निर्देशों का पालन करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें- जुड़वा भाई से अलग हुए 'जगा' को 3 साल बाद भी दूसरी सर्जरी का इंतजार, सिर पर लगे हेलमेट को हटाने पर संशय

यह भी पढ़ें- ओडिशा में भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय, अब सुबह 6:30 से 10:30 बजे तक लगेंगी कक्षाएं