Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा पुलिस और BSF ने मलकानगिरी के जंगलों में माओवादियों का गुप्त ठिकाना किया ध्वस्त, भारी मात्रा में बारूद बरामद

    Updated: Tue, 09 Jun 2026 03:06 PM (IST)

    ओडिशा पुलिस और बीएसएफ ने मलकानगिरी के किरमिटी और कटुआपदर जंगलों में माओवादियों के एक गुप्त ठिकाने का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में इंसास लाइट मशीनगन, ...और पढ़ें

    माओवादियों का गुप्त ठिकाना किया ध्वस्त

    माओवादियों का गुप्त ठिकाना किया ध्वस्त

    HighLights

    1. मलकानगिरी में माओवादियों का गुप्त ठिकाना ध्वस्त किया गया।

    2. पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया।

    3. इंसास, टिफिन बम, ग्रेनेड जैसे घातक हथियार जब्त।

    संवाद सहयोगी,संबलपुर। करीब करीब माओवादी मुक्त हो चुके ओड़िशा में, मंगलवार के दिन दक्षिण ओड़िशा के मलकानगिरी जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस के सामने सरेंडर कर चुके माओवादियों से पूछताछ के बाद मिली जानकारी के बाद, मंगलवार की सुबह, मलकानगिरी डीवीएफ और बीएसएफ की टीमों ने छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला के दरभा थाना सीमा पर मलकानगिरी जिला के माथिली थाना अंतर्गत किरमिटी और कटुआपदर जंगल इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया। 

    इस ऑपरेशन के दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखा गया घातक हथियार और विस्फोटक सामग्री समेत अन्य कई सामान जब्त किए गए।

    आईईडी, ग्रेनेड और अन्य सामग्री जब्त 

    इसे लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में मंगलवार के दिन, मलकानगिरी जिला पुलिस अधीक्षक विनोद पाटिल ने बताया कि माओवादी के गुप्त ठिकाने की सूचना मिलने पर सर्च ऑपरेशन चलाकर बड़ी मात्रा में हथियार, आईईडी, ग्रेनेड और अन्य सामग्री जब्त किए गए। संभवत: इन घातक सामग्री का मकसद आमलोगों और सुरक्षाबलों को निशाना बनाना था।

    यह इलाके में माओवादियों की खतरनाक गतिविधियों के लिए एक बड़ा झटका है। संदेह है कि जब्त हथियार और विस्फोटक आंध्र-ओड़िशा बॉर्डर स्पेशल जोनल कमेटी के माओवादी कैडरों के थे और इनका मकसद बेगुनाह आमलोगों और सुरक्षा बलों के खिलाफ इस्तेमाल करना और अपनी खतरनाक गतिविधियों को अंजाम देना था।

    एक बम और एक ग्रेनेड भी बरामद

    माओवादियों के गुप्त ठिकाने से जब्त सामग्रियों में एक इंसास लाइट मशीनगन, दो इंसास राइफल, एक एक किलो के दो टिफिन बम, आठ किलो का एक बम, एक ग्रेनेड, एक एके मैगजीन, 18 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर वायर, दो वायरलेस रिमोट स्विच, बिना बैटरी का एक वॉकी टॉकी, पांच मीटर इलेक्ट्रिक वायर, सोलर प्लेट, चार रूट्स ऑटो डिवाइस, डिस्पो वैन सिरिंज समेत अन्य कई सामग्री शामिल हैं।

    खबरें और भी