विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Middle East Conflict: ओडिशा सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, विदेशों में फंसे नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

Published: Tue, 03 Mar 2026 12:14 PM (GMT+05:30)

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ओडिशा सरकार ने वहां रह रहे अपने नागरिकों और प्रवासी कामगारों की सुरक्षा ...और पढ़ें

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी। फाइल फोटो

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अनुगुल। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ओडिशा सरकार ने वहां रह रहे राज्य के नागरिकों और प्रवासी कामगारों की सुरक्षा को लेकर अहम कदम उठाया है। सरकार ने संकटग्रस्त क्षेत्रों में फंसे ओडिशावासियों की सहायता के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं तथा जरूरत पड़ने पर तत्काल संपर्क करने की अपील की है।

राज्य के खेल एवं युवा सेवा मंत्री सूर्यबंशी सूरज ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने स्थिति की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक की है और नागरिकों की सहायता के लिए समन्वय तंत्र सक्रिय कर दिया गया है।

जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

सरकार की ओर से निम्नलिखित संपर्क सूत्र जारी किए गए हैं

  • मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स (भारत सरकार) हेल्पलाइन – 80046342
  • व्हाट्सएप हेल्पलाइन – 971543090571
  • ‘ओडिशा मो परिवार’ नोडल अधिकारी – 9583321964

सरकार ने स्पष्ट किया है कि ये नंबर विशेष रूप से उन नागरिकों के लिए हैं जो वर्तमान में ईरान, इज़राइल, यूएई , क़तर, जॉर्डन, सऊदी अरब समेत अन्य मध्य-पूर्वी देशों में कार्य, अध्ययन या व्यवसाय के सिलसिले में रह रहे हैं और किसी प्रकार की परेशानी का सामना कर रहे हैं।

सतर्क रहने की अपील

राज्य सरकार ने वहां रह रहे ओडिशावासियों से स्थानीय प्रशासन एवं भारतीय दूतावास द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों से बचने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

केंद्र सरकार की ओर से भी भारतीय नागरिकों को अनावश्यक यात्रा से बचने तथा आपात स्थिति में दूतावासों से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

राज्य सरकार का समन्वय तंत्र सक्रिय

सूत्रों के अनुसार, गृह विभाग और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर एक विशेष निगरानी व्यवस्था बनाई गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर राज्य सरकार त्वरित सहायता प्रदान कर सके।

सरकार ने कहा है कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में घबराने के बजाय आधिकारिक हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। राज्य प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि ओडिशा के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें- पुरी जगन्नाथ मंदिर में 'दोल पूर्णिमा' पर भगदड़ जैसे हालात, कई श्रद्धालु घायल; प्रशासन ने संभाली कमान

यह भी पढ़ें- नशे के बाद ‘नॉनवेज’ पर नजर? चितलपाड़ा द्वीप से 300 से ज्यादा मुर्गे-बत्तख रहस्यमय ढंग से गायब; पुलिस पर शक