विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओडिशा सरकार ने बढ़ाया 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता, अब 6वें वेतन आयोग के कर्मचारियों को मिलेगा 262% DA

Published: Thu, 23 Jul 2026 07:01 PM (GMT+05:30)

ओडिशा सरकार ने छठे वेतन आयोग के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी ...और पढ़ें

ओडिशा सराकर ने बढ़ाया महंगाई भत्ता। फाइल फोटो

ओडिशा सराकर ने बढ़ाया महंगाई भत्ता। फाइल फोटो

HighLights

  1. ओडिशा सरकार ने महंगाई भत्ते में 5% की वृद्धि की।

  2. छठे वेतन आयोग के कर्मचारियों को 262% डीए मिलेगा।

  3. बकाया भुगतान के साथ जुलाई 2026 से मिलेगा लाभ।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने 6वें वेतन आयोग के तहत वेतन प्राप्त करने वाले राज्य कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

सरकार ने डीए की दर 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत कर दी है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। वित्त विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा 22 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के अनुरूप राज्य सरकार ने भी यह फैसला लिया है।

बढ़ा हुआ डीए ओआरएसपी नियम, 2008 के तहत वेतन पाने वाले राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों, विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों, अधीनस्थ न्यायिक अधिकारियों तथा वर्क-चार्ज्ड कर्मचारियों पर लागू होगा।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि एआईसीटीई और यूजीसी वेतनमान प्राप्त विश्वविद्यालय शिक्षकों तथा मेडिकल कॉलेज शिक्षकों को भी इसका लाभ मिलेगा। इसके अलावा समेकन एवं बंदोबस्त संगठन के जॉब कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को भी बढ़े हुए डीए का फायदा दिया जाएगा।

वित्त विभाग के आदेश के अनुसार जुलाई 2026 के वेतन से बढ़े हुए डीए का भुगतान शुरू होगा। वहीं, फरवरी 2026 से जून 2026 तक की अवधि का बकाया महंगाई भत्ता (एरियर) जुलाई महीने के वेतन वितरण के बाद कर्मचारियों को दिया जाएगा।

राज्य सरकार के इस निर्णय से 6वें वेतन आयोग के तहत वेतन प्राप्त करने वाले हजारों कर्मचारियों और शिक्षाकर्मियों को सीधा लाभ मिलेगा। सरकार ने कहा है कि यह फैसला राज्य की वित्तीय स्थिति और ओडिशा वित्तीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

यह भी पढ़ें- MP दिलीप राय के सवाल पर संसद में खुलासा: देश में 5.64 करोड़ मामले लंबित, ओडिशा में 1.69 लाख से अधिक मुकदमे

यह भी पढ़ें- ओडिशा: वाह रे विकास! 12 करोड़ के पुल पर चढ़ने के लिए मिला 'बांस', मुफ्त में लें एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा