Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिस्तर पर परिवार का सहारा, इलाज में बिक गई जमीन-जायजाद; ओडिशा में ब्लड कैंसर से जूझते परिवार की पुकार 

    Updated: Sun, 24 May 2026 06:22 AM (IST)

    ओडिशा के जाजपुर जिले में ब्लड कैंसर से पीड़ित प्रकाश कुमार मलिक का परिवार इलाज के खर्च से कंगाल हो गया है। उनकी पत्नी मंजुलता सरकारी मदद की गुहार लगा ...और पढ़ें

    पति की देखभाल करती पत्नी। फाइल फोटो

    पति की देखभाल करती पत्नी। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    शेषनाथ राय, भुवनेश्वर। ओडिशा के जाजपुर जिले के कोरेई ब्लॉक अंतर्गत बनमालिपुर गांव से इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है।

    ब्लड कैंसर से पीड़ित परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य की बीमारी ने पूरे घर को आर्थिक और मानसिक संकट में डाल दिया है। इलाज में जमा पूंजी खत्म होने के बाद अब परिवार दूसरों की मदद के भरोसे जीवन काट रहा है।

    गांव के प्रकाश कुमार मलिक कभी अपने परिवार के सहारे थे। पत्नी मंजुलता, दो बेटियां और बुजुर्ग माता-पिता की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। केंदुझर में पौधों के व्यवसाय से वह परिवार का भरण-पोषण करते थे, लेकिन अचानक आई बीमारी ने सबकुछ बदल दिया।

    एक रात ने जीवन मां ला दिया अंधियारा

    परिजनों के अनुसार, एक रात प्रकाश की कमर में तेज दर्द उठा। धीरे-धीरे हालत ऐसी हो गई कि वह ठीक से बैठ और खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। कई जगह इलाज और जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें ब्लड कैंसर से पीड़ित बताया।

    बीमारी बढ़ने के साथ ही प्रकाश काम करने में असमर्थ हो गए। परिवार की आय पूरी तरह बंद हो गई। इलाज के लिए कटक, भुवनेश्वर और जाजपुर के अस्पतालों के चक्कर लगाए गए।

    इस दौरान परिवार की सारी बचत खत्म हो गई। यहां तक कि इलाज जारी रखने के लिए जमीन और दूसरी संपत्तियां भी बेचनी पड़ीं। सरकारी स्वास्थ्य कार्ड से मिलने वाली सहायता भी अब समाप्त हो चुकी है।

    सरकार से मदद की गुहार

    घर में बिस्तर पर पड़े प्रकाश दर्द से कराह रहे हैं, जबकि पत्नी मंजुलता पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी आ गई है। पति के इलाज, घर खर्च, बुजुर्ग सास-ससुर की देखभाल और दो बेटियों की पढ़ाई का बोझ अकेले उन्हीं पर है।

    खबरें और भी

    स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने समय-समय पर मदद की, लेकिन बढ़ते इलाज खर्च के सामने यह सहायता नाकाफी साबित हो रही है। अब परिवार ने सरकार से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।

    इस बीच जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिजय कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रकाश का स्वास्थ्य कार्ड दोबारा नवीनीकरण कराया जाएगा। वहीं कोरेई के बीडीओ अबनीकांत साहू ने जिला कलेक्टर से चर्चा कर सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।

    मदद के लिए संपर्क

    नाम : प्रकाश कुमार मलिक
    गांव : बनमालिपुर
    पोस्ट : बड़ा बिरुहा
    ब्लॉक : कोरेई
    जिला : जाजपुर
    मोबाइल : 8456810277