Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पुरी पटाखा हादसा : CM पटनायक ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश, मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये देने का एलान

    Updated: Thu, 30 May 2024 04:44 PM (IST)

    Puri Accident पुरी जगन्नाथ धाम में महाप्रभु के नौका विहार के दौरान हुई आतिशबाजी में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में एक ...और पढ़ें

    अस्पताल के डाॅक्टरों से बात करते हुए नवीन पटनायक
    अस्पताल के डाॅक्टरों से बात करते हुए नवीन पटनायक

    HighLights

    1. मुख्‍यमंत्री ने भुवनेश्वर में सम अल्टीमेट अस्पताल का दौरा कर की घायलों व उनके परिजनों से मुलाकात
    2. राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और विशेष राहत आयुक्त हादसे की जांच करेंगे।
    3. राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी हादसे को लेकर जताया दुख

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Puri Accident : मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज सुबह भुवनेश्वर में सम अल्टीमेट अस्पताल का दौरा किया और पुरी में पटाखा दुर्घटना में घायल घायलों से मुलाकात की। उन्‍होंने अस्पताल के डाॅक्टरों से बात की और घायलों को सर्वोत्तम संभव उपचार प्रदान करने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने बाद में घायलों के परिवारों से मुलाकात की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

    मुख्‍यमंत्री ने दिए उच्‍च स्‍तरीय जांच के आदेश

    मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पुरी में हुए पटाखा हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और विशेष राहत आयुक्त हादसे की जांच करेंगे। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

    मुख्यमंत्री ने कल घोषणा की थी कि पुरी में हुए पटाखा हादसे में घायल हुए लोगों के इलाज का पूरा खर्च मुख्यमंत्री राहत कोष से वहन किया जाएगा।हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख

    हादसे पर दुख प्रकट करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि मुझे यह जानकर गहरा दुख हुआ कि पुरी में चंदन यात्रा के दौरान पटाखे फटने से कुछ लोगों की मौत हो गई।मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें:

    इतनी ही फिक्र थी तो फोन कर लेते... सेहत को लेकर PM मोदी की चिंता पर नवीन ने दिया जवाब, कहा- मुझे नहीं कोई समस्‍या

    'ओडिशा में BJP बनाएगी डबल इंजन की सरकार...' जाजपुर में गरजे अमित शाह, BJD सरकार पर बोला हमला