विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मो ओडिशा, नवीन ओडिशा में शामिल हुआ बालेश्वर जिला, यहां के विकास के लिए 178 करोड़ रुपये को दी गई मंजूरी

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Updated: Tue, 31 Oct 2023 04:41 PM (IST)

मो ओडिशा नवीन ओडिशा योजना के तहत अब प्रदेश के बालेश्वर जिले को भी शामिल कर लिया गया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जिले के आठ निर्वाचन क्षेत्रों के वि ...और पढ़ें

ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक की एक प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।
ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक की एक प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

जासं, भुवनेश्वर। मो ओडिशा, नवीन ओडिशा योजना में अब प्रदेश का बालेश्वर जिला भी शामिल हो गया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जिले के आठ निर्वाचन क्षेत्रों के विकास के लिए विशेष विकास निधि से 4,465 परियोजनाओं के लिए 178 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

पंचायतों के विकास के लिए 50 लाख रुपये

मुख्यमंत्री ने मो ओडिशा, नवीन ओडिशा योजना के तहत प्रत्येक पंचायत के विकास के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भोगराई, बस्ता, जलेश्वर, रेमुना, सदर, नीलगिरी, सोर, सिमुलिया विधानसभा क्षेत्र से मंत्री प्रताप देव, विधायक अनंत दास, अश्विनी पात्र, नित्यानंद साहू, सुधांशु परिड़ा, परशुराम धड़ा, ज्योतिप्रकाश पाणिग्रही, जिला परिषद अध्यक्ष नारायण प्रधान सहित हजारों लोग शामिल होकर विभिन्न विकास कार्य के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक एवं मो ओडिशा, नवीन ओडिशा तथा फाइव टी अध्यक्ष वीके पांडियन को धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें: Scrub Typhus: आखिर क्‍यों ओडिशा में स्‍क्रब टाइफस की चपेट में आ रहे लोग, केंद्रीय जांच दल की रिपोर्ट से खुल गईं आंखें

मुख्‍यमंत्री ने 4,465 परियोजनाओं को दी मंजूरी

भोगराई में चंदनेश्वर मंदिर, तालसारी तट पर आड़ीबंध के साथ सुंदरीकरण, क्षीरचोरा गोपीनाथ, झाडेश्वर मंदिर, पंचलिंगेश्वर पीठ, उत्तरी बालेश्वर को मुख्यालय से जोड़ने वाली बुढ़ाबलंग नदी पर पुल, मेगा पाइप वाटर योजना जैसी 4,465 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

इस क्षेत्र को विकसित करने के लिए इन परियोजनाओं पर 178 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने लोगों का आह्वान किया कि वे सरकारी अनुदान को पारदर्शी तरीके से निवेश कर स्थानीय क्षेत्र के विकास में भागीदारी निभाएं।

यह भी पढ़ें: RBI के सामने लगी लंबी लाइन, 2 दो हजार रुपये के दस नोट बदलने पर मिल रहे 300 रुपये, सीधे बैंक खाते में भेजे जा रहे पैसे