विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha: 'मोदी फिर पीएम बने तो देश में नहीं होने देंगे चुनाव', मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री पर बोला हमला

By Shoyeb AhmedEdited By: Shoyeb Ahmed
Updated: Tue, 30 Jan 2024 06:55 AM (IST)

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को भुवनेश्वर में ओडिशा बचाओ रैली को संबोधित करते हुए कहा है कि भाजपा का काम केवल लोगों को लड ...और पढ़ें

मल्लिकार्जुन खरगे ने भुवनेशवर में ओडिशा बचाओ रैली में पीए मोदी पर बोला हमला (फाइल फोटो)
मल्लिकार्जुन खरगे ने भुवनेशवर में ओडिशा बचाओ रैली में पीए मोदी पर बोला हमला (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि भाजपा का काम केवल लोगों को लड़ाकर सत्ता में बने रहना है।

नरेन्द्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह देश में चुनाव नहीं होने देंगे। यह देश में आखिरी चुनाव होगा। खरगे सोमवार को भुवनेश्वर में ओडिशा बचाओ रैली को संबोधित कर रहे थे। खरगे ने कहा कि मोदी कहते हैं कि कांग्रेस ने कुछ नहीं किया।

पीएम मोदी पर साधा निशाना

कांग्रेस अगर कुछ नहीं करती तो मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री नहीं बनते और देश में आज भी 30 लाख वैकेंसी है। हर साल दो करोड़ नौकरी देने की गारंटी मोदी ने दी थी, दी क्या? मोदी, आपको दोबारा गुलाम बनाना चाहते हैं। आपको अपना हक चाहिए तो मोदी को सत्ता में आने से रोकना होगा।

नीतीश के जाने से कमजोर नहीं होगा आईएनडीआईए

बिहार में नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने पर खरगे ने कहा कि किसी एक के जाने से गठबंधन कमजोर नहीं होगा।