Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha Exit Poll 2024 : एग्जिट पोल में BJP को ओडिशा में बंपर बढ़त, इतनी सीटों पर सिमट जाएगी BJD

    Updated: Sat, 01 Jun 2024 09:25 PM (GMT+05:30)

    Odisha Exit Poll 2024 लोकसभा चुनाव के लिए आखिरी चरण का मतदान संपन्न होने के साथ ही देश में सात चरणों के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। चार जून को परिणाम आ ...और पढ़ें

    Odisha Exit Poll 2024: एग्जिट पोल में BJP को ओडिशा में बंपर बढ़त, इतनी सीटों पर सिमट जाएगी BJD
    Odisha Exit Poll 2024: एग्जिट पोल में BJP को ओडिशा में बंपर बढ़त, इतनी सीटों पर सिमट जाएगी BJD

    HighLights

    1. भाजपा को 15 से 17 सीटें मिल सकती है- एग्जिट पोल
    2. बीजद को सिर्फ 4-6 सीटें मिल सकती है- एग्जिट पोल

    डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। Odisha Exit Poll 2024 लोकसभा चुनाव के लिए आखिरी चरण का मतदान के साथ देश में सात चरणों के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। चार जून को परिणाम आना है। उस दिन पता चलेगी कि देश में किसकी सरकार बनेगी। हालांकि, इस बीच एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने लगे हैं।

    इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं, जिसमें ओडिशा में भाजपा को बड़ी बढ़त मिल सकती है। वहीं, बीजद कम सीटों पर सिमट सकती है।

    इंडिया टीवी-सीएनएक्स का एग्जिट पोल

    इंडिया टीवी-सीएनएक्स के अनुसार, भाजपा को 15 से 17 सीटें मिल सकती है तो वहीं, बीजद को सिर्फ 4-6 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को एक सीट पर जीत सकती है।

    उधर, एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल के नतीजे भी चौंकाने वाले आए हैं। एबीपी सी वोटर के अनुसार, भाजपा को ओडिशा में बंपर सीटे मिलती दिखाई दे रही है वहीं, बीजद को झटका लग सकता है।

    एबीपी सी वोटर का एग्जिट पोल

    एबीपी सी वोटर के मुताबिक, भाजपा को 17 से 19 सीटें मिल सकती है। वहीं, बीजद को एक से तीन सीटें मिल सकती है। इसके अलावा इंडी गठबंधन को ओडिशा में एक सीट मिल सकती है।

    टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल में भाजपा को ओडिशा में 13 सीटें मिल सकती है। वहीं, बीजद को आठ सीटें मिल सकती है। वहीं, अन्य किसी भी दल का खाता नहीं खुलता दिखाई दे रहा है।

    ये भी पढ़ें- 

    Bihar Exit Poll 2024: बिहार में इन दलों का नहीं खुल रहा खाता, एनडीए को भी नुकसान; इंडी गठबंधन को फायदा

    Bihar Exit Poll 2024: बिहार के एग्जिट पोल में चौंकाने वाले नतीजे, तेजस्वी यादव ने कर दिया बड़ा दावा