विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चक्रधरपुर मंडल में हाथियों ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, गीतांजलि और उत्कल एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें हुईं लेट

Published: Thu, 08 Oct 2026 04:50 PM (GMT+05:30)

हाथियों के झुंड के रेलवे ट्रैक पर आने से चक्रधरपुर मंडल में 58 मिनट तक ट्रेनों का परिचालन रुका रहा। ...और पढ़ें

हाथियों के झुंड के रेलवे ट्रैक पर आने से चक्रधरपुर मंडल में 58 मिनट तक ट्रेनों का परिचालन रुका रहा।

हाथियों के झुंड के रेलवे ट्रैक पर आने से चक्रधरपुर मंडल में 58 मिनट तक ट्रेनों का परिचालन रुका रहा।

HighLights

  1. हाथियों के झुंड से रेलवे ट्रैक पर परिचालन बाधित।

  2. चक्रधरपुर मंडल में 58 मिनट तक ट्रेनों की आवाजाही रुकी।

  3. सुरक्षा के लिए ट्रेनों की गति सीमा 30 किमी/घंटा तय।

जागरण संवाददाता, राउरकेला। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में रेलवे ट्रैक पर हाथियों के आ जाने से ट्रेनों का परिचालन रोकना पड़ा। जानकारी के अनुसार, बंडामुंडा ए-केबिन से डी-केबिन के बीच सभी अप, डाउन और तीसरी लाइन पर 7अक्टूबर की रात 21:30 बजे ट्रैक के आसपास हाथियों की मौजूदगी के कारण यातायात पूरी तरह से रोक दिया गया।

इसके चलते इस मार्ग पर करीब 58 मिनट तक ट्रेनों के पहिये पूरी तरह से थमे रहे। हाथियों के झुंड के ट्रैक से सुरक्षित दूर जाने के बाद रात 22:28 बजे ट्रेनों का परिचालन दोबारा शुरू किया जा सका। हालांकि, सुरक्षा के मद्देनजर और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए रेलवे ने इस खंड पर ट्रेनों की अधिकतम गति सीमा 30 किलोमीटर प्रति घंटा तय कर दी है।

हाथियों की इस चहलकदमी और सुरक्षा प्रतिबंधों के कारण इस रूट से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों को देरी का सामना करना पड़ा। प्रभावित ट्रेनों में ट्रेन नंबर 00907 को सर्वाधिक 55 मिनट की देरी हुई, जबकि ट्रेन नंबर 12860 गीतांजलि एक्सप्रेस 30 मिनट और ट्रेन नंबर 18478 कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 12 मिनट की देरी से चली।

इसके अलावा, ट्रेन नंबर 12376 जसीडीह-तांबरम एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस को भी पांच-पांच मिनट की देरी का सामना करना पड़ा।

रेलवे प्रशासन ने इस असुविधा को लेकर यात्रियों से अपील की है कि वे वन्यजीवों की आवाजाही और सुरक्षा कारणों से हुई इस देरी में सहयोग करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षित यात्रा और वन्यजीवों का संरक्षण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।