Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha की इन विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, पढ़िए किस उम्मीदवार ने कहां से भरा पर्चा

    Updated: Fri, 10 May 2024 08:55 PM (IST)

    गुरुवार को कटक सालेपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार अभिनेता अरिंदम राय अपना नामांकन पर दाखिल किया और ज्यूडिशियल अकादमी के पास से वह अपने ...और पढ़ें

    रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करते सालेपुर के भाजपा उम्मीदवार अरिंदम रॉय
    रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करते सालेपुर के भाजपा उम्मीदवार अरिंदम रॉय

    संवाद सहयोगी, कटक। कटक सालेपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार अभिनेता अरिंदम राय गुरुवार को अपना नामांकन पर दाखिल किया है।

    ज्यूडिशियल अकादमी के पास से वह अपने समर्थकों के साथ एक विशाल जुलूस निकाकर अतिरिक्त जिलाधीश तथा रिटर्निंग अधिकारी उमाकांत राज के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया।

    ये लोग साथ में रहे मौजूद

    इस मौके पर जिला भाजपा के अध्यक्ष रामनारायण मोहंती,पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष चौधरी हेमंत साहू,वरिष्ठ नेता रश्मि रंजन लेंका, लक्ष्मीधर नाथ, प्रस्तावक नलिनीकांत बेऊरा के साथ साथ उनके समर्थक भी मौजूद थे। इस मौके पर अरिंदम ने कहा कि, सालेपुर में कई तरह की समस्याएं हैं।

    खास तौर पर पानी की समस्या से लोग वहां जूझ रहे हैं। इसके अलावा उस इलाके की विशेष कुछ विकास नहीं हो पाई है। जिसके कारण मुझे स्थानीय लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। मैं वहां पर दिन रात लोगों से जुड़ रहा हूं और वहां पर जिस तरह से मुझे लोग अपना रहे हैं। वहां पर मेरी जीत पक्की है।

    नामांकन पर्चा भरते हुए दी जानकारी

    उन्होंने कहा कि मैं वहां जीतने के बाद निश्चित तौर पर सालेपुर विधान सभा चुनाव क्षेत्र की विकास के लिए प्राथमिकता देते हुए कार्य करूंगा। नामांकन पर्चा भरने के बाद वह गण माध्यम को जानकारी देते हुए यह बात कही है।

    बीजद से इन्होंने दाखिल किया नामांक

    ठीक उसी प्रकार सालेपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के बीजू जनता दल उम्मीदवार प्रशांत बेहेरा ने भी बुधवार को अपने समर्थकों के साथ आकर रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया है।

    निआली विधानसभा से स प्रत्याशी ने किया नामांकन

    इसके अलावा गुरुवार को निआली विधानसभा चुनाव क्षेत्र के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर कृष्ण चंद्र बेहेरा ने भी अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। ठीक उसी प्रकार बुधवार को नियाली विधानसभा चुनाव क्षेत्र से बीजू जनता दल उम्मीदवार डॉक्टर प्रमोद मालिक अपने समर्थकों के साथ रैली में आकर नामांकन पत्र दाखिल किया था।

    खबरें और भी

    उसी दिन सालेपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सिस्ट के उम्मीदवार बद्रीनारायण दास ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था ।

    ये भी पढ़ें-

    Odisha Election News: कटक लोकसभा और 6 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी, इतने प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

    Odisha BJD Manifesto: बीजद ने जारी किया घोषणा पत्र, जनता से किए '100 यूनिट फ्री बिजली' सहित कई बड़े वादे